Skip to content
04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कथक हो या छत्तीसगढ़ी, सब थिरके, नूतन से मधुबाला तक की यादों में खोए
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कथक हो या छत्तीसगढ़ी, सब थिरके, नूतन से मधुबाला तक की यादों में खोए

19/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
On-the-occasion-of-Womens-Day-a-felicitation-ceremony-was-organized-by-Aaradhya-Durga-Jan-Kalyan-Samiti
  • समिति ने ठान लिया है कि आने वाले समय में महिला सशक्तिकरण के लिए काम करेंगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। आराध्य दुर्गा जन कल्याण समिति द्वारा महिला दिवस मनाया गया। महिलाओं का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र की जीएम बोनिया मुखर्जी, स्नैह संपदा की संस्थापक पीआर सिरके, पुलिस विभाग से प्रभा तिवारी, सुमन कन्नौजे, स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. रिद्धि अरोड़ा,रानी तिवारी, दिव्या गुप्ता, सुमन ठाकुर, निर्मला जैन, सीमा साहू, आशा यादव का समिति द्वारा सम्मान किया गया।

समिति में रंगारंग कार्यक्रम हुए। पंजाबी गाने पर चांदनी, विनीता, सुषमा ने समा बांधा। पुराने गानों पर रेखा सिंह, मीनू पांडे, नीतू सिंगर, रंजू तिवारी, रेखा साहू, रागिनी ने नूतन से मधुबाला तक की याद दिला दी। नारी शक्ति पर शैला, नीतू साहू ने प्रस्तुति दी।

क्लासिकल कथक में कीर्ति कश्यप ने समा बांधा। जूली गुप्ता ने अपने नृत्य में बताया कि नारी कमजोर नहीं शक्ति का नाम ही नारी है। छत्तीसगढ़ी नृत्य से श्वेता देशमुख, डॉली करमाकर, पद्मा साहू, लता नायक, रूपेश ने सबका मन मोह लिया। स्वाति परमार, स्नेहा सिंह ने भी अपनी प्रस्तुति दी। मंच का संचालन मंजू घोष ने किया।

समिति की अध्यक्ष अर्चना सहारे ने बताया कि महिला दिवस मनाने के साथ साथ समिति को एक वर्ष पूर्ण हुए और इस दौरान समिति ने बहुत से सराहनीय कार्य किए।
समिति का लक्ष्य-नारी का सम्मान, उनको ऊंचाइयों तक पहुंचाना, जरूरतमंदों की मदद करना और मुश्किल की घड़ी में एक जुट होकर साथ देना।

समिति ने ठान लिया है कि आने वाले समय में महिला सशक्तिकरण के लिए काम करेंगी, जिससे वे सभी आगे बढ़ सकें। समिति की संरक्षिका प्रतिभा सिंह, सचिव दिव्य सिंह ने भी महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे आना चाहिए।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला स्टील प्लांट में गैस रिसाव, विस्फोट, जमीन पर गिरे कर्मचारी, आपकी क्या है तैयारी
Next: BSP के विभागों को जल्द मिलेगा कूलर, INTUC की मांग स्वीकार, इधर-मरोदा गेट से प्लेट मिल के बीच हादसा होना तय

Related Stories

Stone-Pelting at BSP Workers INTUC Says Crack Down on the Encroachers, Remove them From the Gate we Stand with You
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पथराव से जख्मी BSP कर्मी आइसीयू में, भड़का इंटक, कहा-कब्जेदारों पर टूट पड़ो, गेट से हटाओ, हम साथ हैं…

Azmat ali 04/09/2026
Encroachers pelted stones at the BSP enforcement team two employees were injured and one is in the ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कब्जेदारों ने किया BSP इंफोर्समेंट टीम पर पथराव, 2 कर्मचारी खून से लथपथ, 1 ICU में भर्ती, FIR

Azmat ali 04/09/2026
Good News Tips on becoming a job Provider Instead of a Job Seeker an Initiative by Kalyan College
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Good News: आफ्टर एजुकेशन जॉब सर्चिंग नहीं, जॉब प्रोवाइडर बनने का मिला टिप्स, Kalyan College की पहल

Azmat ali 04/09/2026

You May Have Missed

Stone-Pelting at BSP Workers INTUC Says Crack Down on the Encroachers, Remove them From the Gate we Stand with You
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पथराव से जख्मी BSP कर्मी आइसीयू में, भड़का इंटक, कहा-कब्जेदारों पर टूट पड़ो, गेट से हटाओ, हम साथ हैं…

Azmat ali 04/09/2026
Encroachers pelted stones at the BSP enforcement team two employees were injured and one is in the ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कब्जेदारों ने किया BSP इंफोर्समेंट टीम पर पथराव, 2 कर्मचारी खून से लथपथ, 1 ICU में भर्ती, FIR

Azmat ali 04/09/2026
Good News Tips on becoming a job Provider Instead of a Job Seeker an Initiative by Kalyan College
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Good News: आफ्टर एजुकेशन जॉब सर्चिंग नहीं, जॉब प्रोवाइडर बनने का मिला टिप्स, Kalyan College की पहल

Azmat ali 04/09/2026
BAKS Demands Regarding non-Financial Motivational Schemes EPS-95 Higher Pension and Incentives
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SMS 2 CCS में पुरानी राशि से कम नहीं होगा इंसेंटिव, BAKS ने मांगा नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशनल स्कीम, EPS 95 हायर पेंशन

Azmat ali 04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.