Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पेंशन की ताजा खबर: NPS और OPS के बीच का ये अंतर अब खत्म
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

पेंशन की ताजा खबर: NPS और OPS के बीच का ये अंतर अब खत्म

21/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Pension-latest-news-This-difference-between-NPS-and-OPS-ends

वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के तहत केंद्रीय पेंशन लेख कार्यालय की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नेशनल पेंशन सिस्टम-एनपीएस और ओपीएस को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। इन दोनों पेंशन स्कीम के बीच के एक बड़े अंतर को समाप्त कर दिया गया है। पेंशनर्स को अब काफी राहत मिलेगी। पीएफएमएस पेंशन मॉड्यूल में एन सीरीज के पीपीओ नंबरों के आवंटन को समाप्त कर दिया गया है।

सीपीएओ ने तत्काल प्रभाव से पीएफएमएस में एन सीरीज पीपीओ नंबरों का आवंटन रोक दिया है। अब से इन मामलों के लिए पीपीओ नंबर का आवंटन और पेंशन प्रसंस्करण ओपीएस पेंशन मामलों के समान आधार पर होगा और पेंशन संवितरण प्राधिकारी यानी disbursing authority पेंशन अधिकृत बैंकों के सीपीपीसी होंगे।

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के तहत केंद्रीय पेंशन लेख कार्यालय की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1972 अब केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम 2021 के तहत पेंशन-फैमिली पेंशन की प्रक्रिया पूरी करेगी।

पेंशन का मुद्दा देशभर में छाया हुआ है। एक तरफ ईपीएस 95 हायर पेंशन को लेकर बड़ा बवाल मचा हुआ है। दूसरी तरफ एनपीएस के खिलाफ हड़ताल होने जा रही है। ओपीएस की मांग को लेकर देश में आंदोलन चल रहा है। पुरानी पेंशन बहाली और एनपीएस को खत्म करने की मांग लगातार की जा रही है।

कर्मचारी यूनियनों ने जनवरी में भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी तेज कर दी है। अब इधर- वित्त मंत्रालय ने ओपीएस व एनपीएस के बीच का एक अंतर खत्म करने का आदेश जारी किया है।

बताया जा रहा है कि नेशनल पेंशन सिस्टम ‘एनपीएस’ में इनवेलिड यानी विकलांगता पेंशन और फैमिली पेंशन के मामले में जो पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) नंबर ‘एन’ सीरिज से जारी होता है। अगर ‘ओपीएस’ से जुड़ा कोई केस है, तो उसमें इस तरह का कोई अक्षर, जिससे उसकी श्रेणी का पता चले, जारी नहीं होता है।

एनपीएस में पीपीओ नंबर जारी होता है, तो उस वक्त ‘एन’ लिखा जाता है। अब इसी अंतर को समाप्त कर दिया गया है। इसका मतलब यह हुआ कि विकलांगता पेंशन या फैमिली पेंशन की फाइल पर पीपीओ नंबर जारी करते समय कोई अंतर नहीं दिखेगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant में Accident, क्रेन में मजदूर का दोनों पैर कुचला, हड्‌डी टूटी
Next: SAIL एरियर, बोनस पर NJCS मीटिंग 4 जनवरी को, हड़ताल से पहले प्रबंधन हरकत में

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.