आधुनिक तीर्थ की रक्षा के लिए सड़क पर उतरी जनता, संयंत्र की बिक्री रोकने आर पार की लड़ाई लड़ रहे यूनियन नेता
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। श्रेष्ठतम प्रौद्योगिकी से निर्मित अत्याधुनिक वाईज़ाग इस्पात संयंत्र (Vizag Steel Plant) को बंद करने की साज़िश के खिलाफ एवं वाईज़ाग स्टील प्लांट को सेल के साथ मर्ज करने की मांग को लेकर ट्रेड यूनियनों एवं किसान संगठनों द्वारा पूरे आंध्र प्रदेश में रास्ता रोको आंदोलन का आव्हान किया गया जिसके तहत10 सितंबर मंगलवार को जबरदस्त प्रदर्शन हुआ। ये खबर भी पढ़ें : Good News : दुर्ग में स्टेट लेवल पर रेडक्रॉस मीट, इंडियन सोसाइटी के लिए बनेगी सब-कमेटी, जानें बहुत कुछ आंदोलन कर्ताओं की मांग
सूचनाजी न्यूज, भिलाई।श्रेष्ठतम प्रौद्योगिकी से निर्मित अत्याधुनिक वाईज़ाग इस्पात संयंत्र (Vizag Steel Plant) को बंद करने की साज़िश के खिलाफ एवं वाईज़ाग स्टील प्लांट को सेल के साथ मर्ज करने की मांग को लेकर ट्रेड यूनियनों एवं किसान संगठनों द्वारा पूरे आंध्र प्रदेश में रास्ता रोको आंदोलन का आव्हान किया गया जिसके तहत10 सितंबर मंगलवार को जबरदस्त प्रदर्शन हुआ।
ये खबर भी पढ़ें: Good News : दुर्ग में स्टेट लेवल पर रेडक्रॉस मीट, इंडियन सोसाइटी के लिए बनेगी सब-कमेटी, जानें बहुत कुछ
आंदोलन कर्ताओं की मांग है कि केंद्र सरकार वाईज़ाग इस्पात संयंत्र को बंद करने या बेचने की किसी भी योजना को तत्काल वापस ले एवं वाईज़ाग स्टील प्लांट को तत्काल सेल में मर्ज करने का काम प्रारंभ करें ताकि पूरी रफ्तार से उत्पादन किया जा सके।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट ने पीसीबी प्लांट में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया
वाईज़ाग स्टील प्लांट को आवंटित करें लोह खदान
सीटू ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वाईज़ाग इस्पात संयंत्र को स्वयं का खदान आवंटित किया जाए ताकि आयरन ओर की कमी से जूझ रहा विशाखापट्टनम स्टील प्लांट को संकट से उबरा जा सके, किंतु केंद्र सरकार ने विशाखापट्टनम स्टील प्लांट आयरन ओर माइंस आवंटित करने के बजाय नया-नया बहाना बता रही है एवं किसी भी तरह से विशाखापट्टनम स्टील प्लांट को अपने कॉर्पोरेट मित्र गौतम अदानी वाईज़ाग को सौंप देना चाहती है ।
ये खबर भी पढ़ें: Monkey Pox को लेकर अलर्ट, एडवाइजरी जारी, पढ़िए जानलेवा वायरस के बारे में