Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल को नई सौगात, फेज़्ड ऐरे अल्ट्रासौनिक टेस्टिंग बताएगी खामियां
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल को नई सौगात, फेज़्ड ऐरे अल्ट्रासौनिक टेस्टिंग बताएगी खामियां

19/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
New-gift-to-Universal-Rail-Mill-of-Bhilai-Steel-Plant-phased-array-ultrasonic-testing-will-reveal-flaws

आधुनिक तकनीक का उपयोग वेल्ड ज्वाइंट्स में संभावित त्रुटियों का पता लगाने एवं छवि के रूप में उसे दर्शाने के लिए किया जाता है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल में वेल्ड ज्वाइंट्स के फेज़्ड ऐरे अल्ट्रासौनिक टेस्टिंग (पीएयूटी) सुविधा का उद्घाटन निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता की उपस्थिति में किया गया।

भिलाई इस्पात संयंत्र में इस परीक्षण के शुरुआत के साथ वेल्ड ज्वाइंट्स हेतु पीएयूटी सुविधा शुरू करने की भारतीय रेलवे की लंबे समय से लंबित आवश्यकता अब पूरी हो गई है। यह परीक्षण सुविधा आरएसएम में भी शुरू की जा रही है।

फेज़्ड ऐरे अल्ट्रासौनिक परीक्षण की इस आधुनिक तकनीक का उपयोग वेल्ड ज्वाइंट्स में संभावित त्रुटियों का पता लगाने एवं छवि के रूप में उसे दर्शाने के लिए किया जाता है। यह अत्याधुनिक तकनीक स्कैन के दौरान अनेक अल्ट्रासौनिक तत्वों और इलेक्ट्रॉनिक टाइम डिले का उपयोग करके कंस्ट्रक्टिव इंटरफेस द्वारा बीम निर्माण करती है।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: छत्तीसगढ के कटघोरा में खुलेगी देश की पहली लीथियम खदान

बीम को कई कोणों पर क्रमिक रूप से उत्सर्जित किया जाता है, जिससे पीएयूटी को वेल्ड ज्वाइंट्स की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अधिक विस्तृत स्कैन बनाने की अनुमति मिलती है। यह परीक्षण आरडीएसओ द्वारा अनुमोदित विक्रेता मेसर्स ओबेरॉय थर्मिट द्वारा निष्पादित किया जा रहा है।

वेल्ड ज्वाइंट्स के परीक्षण की यह विधि फ्लैश बट वेल्ड ज्वाइंट्स की गुणवत्ता में विश्वनीयता के स्तर में वृद्धि करेगी और भारतीय रेलवे, जो देश की रीढ़ है, के रेल नेटवर्क में सुरक्षा बढ़ाने में एक मील का पत्थर साबित होगी|

फेज़्ड ऐरे अल्ट्रासौनिक टेस्टिंग (पीएयूटी) सुविधा के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (यूआरएम), अनीश सेनगुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया एवं उपस्थित जनों को पीएयूटी मशीन की कार्यक्षमता और मुख्य विशेषताओं के विषय में जानकारी प्रदान की।

ये खबर भी पढ़ें: पुलिस लाइन में खून-खराबा, महिला सिपाही समेत 4 की गला रेत कर हत्या, पति ने की आत्महत्या

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने यूआरएम में पीएयूटी सुविधा के सफलतापूर्वक कमीशनिंग के लिए यूआरएम की पूरी टीम समेत अन्य एजेंसियों को भी बधाई दी। कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अजय कुमार चक्रवर्ती, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (लौह) तापस दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) श्री पी के सरकार, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) असित साहा, मुख्य महाप्रबंधक (आरएसएम) तीर्थंकर दस्तीदार, मुख्य महाप्रबंधक (गुणवत्ता) राहुल श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक (सीसी-डब्ल्यू) इन्द्रजीत सेनगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) समीर गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (ए एवं डी) रवि शंकर समेत राइट्स के महाप्रबंधक (यूआरएम) विशाल गुप्ता, महाप्रबंधक (आरसीएल) सिद्धार्थ मुखोपाध्याय, महाप्रबंधक (यूआरएम) रजत मुखर्जी तथा संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएफओ का नया ऑनलाइन मॉड्यूल लांच, छूट का खुला द्वार

भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने यूआरएम में पीएयूटी सुविधा के क्रियान्वयन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शामिल पूरी टीम को बधाई दी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP सेक्टर 9 हॉस्पिटल से बड़ी खबर: 26 लोगों की टीम बुजुर्ग मरीजों की सेवा में रहेगी तैनात, डाक्टर से लैब तक होगी मदद
Next: कोलकाता डाक्टर केस: सेक्टर 9 हॉस्पिटल की ओपीडी-OT का बहिष्कार, आपातकालीन सेवाए जारी

Related Stories

Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.