Skip to content
25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Prideful Moment For Chhattisgarh : Bhilai के बेटे ने दिल्ली परेड में तीनों सेनाओं को किया लीड, परिवार से लेकर प्रदेश में जश्न
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Prideful Moment For Chhattisgarh : Bhilai के बेटे ने दिल्ली परेड में तीनों सेनाओं को किया लीड, परिवार से लेकर प्रदेश में जश्न

15/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
vinay-dubey

आर्मी, नेवी और एयरफोर्स को भिलाई के बेटे ने किया लीड। पिता ने कहा- ‘मेरा सपना बेटे ने किया पूरा’  

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के सबसे बड़े इवेंट में भिलाई के लाल ने परेड को लीड किया। आर्मी, नेवी और एयरफोर्स का भिलाई के विनय दुबे ने नेतृत्व किया। दिल्ली में परेड को लीड करना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। टेलीविजन (TV) पर बेटे को परेड करता देख मां-पिता गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

विनय के पिता विष्णु प्रसाद दुबे भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के प्रोजेक्ट डिपार्टमेंट से AGM पद से साल 2012 में रिटायर हुए। www.Suchnaji.com से बात करते हुए विष्णु प्रसाद दुबे ने कहा कि सेना में जाने का मेरा सपना था, जिसे मैं कभी पूरा ही नहीं कर पाया। लेकिन बेटे को TV पर दिल्ली परेड में लीड करता देख मेरा सपना पूरा होने जैसा लग रहा है।

भिलाई के तालपुरी निवासी विष्णु प्रसाद दुबे के दो बच्चों में विनय नेवी में कमांडर है और इस वक्त दिल्ली में तैनात है, जबकि बेटी वर्षा दुबे बिलासपुर में रहती है।

विनय की स्कूलिंग भिलाई सेक्टर-10 के BSP स्कूल से हुई है। फिर उन्होंने श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज भिलाई से बी.टेक किया।

पिता चाहते थे SAIL में मिले जॉब

विष्णु प्रसाद दुबे ने बताया कि बेटे विनय के बीटेक करते ही मैं चाहता था वो भी प्रॉपर तैयारी करके SAIL की सर्विस ज्वॉइन कर लें। लेकिन विनय ने कहा कि मुझे आर्मी में ही जाना है। सेना के अलावा कही नहीं जाना। उन्होंने बताया कि बेटे ने जमकर तैयारी की। जी-तोड़ परिश्रम किया। ऐसा प्रिपरेशन किया कि उसे आर्मी से लेकर नेवी दोनों जगह सर्विस मिली। लेकिन विनय ने नेवी का चयन किया।

दिल्ली के लिए ऐसे हुआ सलेक्शन

पिता विष्णु प्रसाद दुबे ने कहा कि पिछले करीब महीने भर से परेड की तैयारी चल रही थी। विनय रेगुलर प्रैक्टिस के लिए जाते रहे। लेकिन परेड से कुछ घंटे पहले ही लीडर का चयन किया जाता है। ऐसे में हमें तो TV से पता चल पाया कि राष्ट्रीय पर्व के प्रमुख आयोजन की सबसे महत्वपूर्ण टुकडी का नेतृत्व वियन ही कर रहे है। मेरे कलीग्स, रिलेटिव्स और फैमिली फ्रैंड्स का कॉल आया। सभी ने विनय को TV पर देखकर भारी खुशी जाहिर की और लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 Pension: केंद्र सरकार-EPFO पर पेंशनर्स ने ऐसा कहा…आपको भी आएगा गुस्सा
Next: Periodic Labor Force Survey: श्रम मंत्रालय की आई बड़ी रिपोर्ट, पढ़िए डिटेल

Related Stories

BUMS leader Kumar Amit said BSL management must immediately provide D type quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवासों से शिफ्टिंग करने 2 दिन की छुट्टी और 5 हजार काफी नहीं, BUMS बोला- फौरन दें D-टाइप आवास

Azmat ali 25/09/2026
BSP Gold Award for MRD Samarth Quality Circle Team
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP: एमआरडी की समर्थ क्वालिटी सर्किल टीम को गोल्ड पुरस्कार

Azmat ali 25/09/2026
The Caravan of the Agitation at SAIL BSL Reached the Hot Strip Mill and HRCF 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL में आंदोलन का कारवां पहुंचा हॉट स्ट्रिप मिल और HRCF

Azmat ali 25/09/2026

You May Have Missed

BUMS leader Kumar Amit said BSL management must immediately provide D type quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवासों से शिफ्टिंग करने 2 दिन की छुट्टी और 5 हजार काफी नहीं, BUMS बोला- फौरन दें D-टाइप आवास

Azmat ali 25/09/2026
BSP Gold Award for MRD Samarth Quality Circle Team
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP: एमआरडी की समर्थ क्वालिटी सर्किल टीम को गोल्ड पुरस्कार

Azmat ali 25/09/2026
The Caravan of the Agitation at SAIL BSL Reached the Hot Strip Mill and HRCF 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL में आंदोलन का कारवां पहुंचा हॉट स्ट्रिप मिल और HRCF

Azmat ali 25/09/2026
The Ananya team from SP-3 of the Bhilai Steel Plant won the Gold Award at the QCFI Chandigarh Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: SP 3 की टीम अनन्या ने QCFI चंडीगढ़ चैप्टर कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.