Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड ने संयुक्त प्रयास से “शून्य विलंब शुल्क” का लक्ष्य प्राप्त करने की शपथ ली
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड ने संयुक्त प्रयास से “शून्य विलंब शुल्क” का लक्ष्य प्राप्त करने की शपथ ली

03/09/2024 1 minute read
Rashtriya-Steel-Corporation-Limited-took-oath-to-achieve-the-target-of-Zero-Demurrage-through-joint-efforts
  • यह पहल संगठन के द्वारा उत्पादकता बढ़ाने, परिचालन दक्षता में सुधार लाने और एक उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करने के संकल्प को उजागर करती है|

सूचनाजी न्यूज, विशाखापट्टनम | विशाखापट्टनम इस्पात संयंत्र (Vishakhapatnam Steel Plant) की कॉर्पोरेट इकाई राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (Rashtriya Steel Corporation Limited) परिचालन दक्षता बढ़ाने और व्यय कम करने की दिशा में एक ठोस कदम उठाते हुए अपने नेतृत्व में आज “शून्य विलंब शुल्क अभियान” की शपथ के साथ आगे आई है।

Rashtriya Steel Corporation Limited took oath to achieve the target of Zero Demurrage through joint efforts

ये खबर भी पढ़ें: Big News : छत्तीसगढ़ के हर जिले में कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़कों पर उतरेंगे दिग्गज नेताओं से लेकर पार्टी के कार्यकर्ता

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (Rashtriya Steel Corporation Limited) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अतुल भट्ट के नेतृत्व में शून्य विलंब शुल्क शपथ कार्यक्रम का आयोजन कार्यकारी निदेशक (कार्य) सम्मेलन कक्ष में किया गया, इस अवसर पर निदेशक (वाणिज्यिक)  जी.वी.एन. प्रसाद, मुख्य महाप्रबंधक (कार्य)-प्रभारी, मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारीगण और विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Rashtriya Steel Corporation Limited took oath to achieve the target of Zero Demurrage through joint efforts

ये खबर भी पढ़ें: ‘तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार’ मनाकर सीधे दुर्ग आएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जानें पूरा शेड्यूल

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (Rashtriya Steel Corporation Limited) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अतुल भट्ट ने लागत में कमी लाने और उत्पादन व दक्षता में सुधार के साथ नकद लाभ प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाया है।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking : भिलाई DPS का मामला फिर उछला, ‘दो डॉक्टर्स की रिपोर्ट में बच्ची के निजी अंगों में चोट के निशान, फिर भी दबा रही पुलिस’

इस अवसर पर उच्च रेक रिटेंशन टाइम (आरआरटी) से जुड़ी महत्वपूर्ण चुनौतियों और वित्तीय प्रभावों के असर को स्वीकार करते हुए आरआरटी ​​को कम करने तथा “शून्य विलंब शुल्क” लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी प्रतिभागियों की वचनबद्धता को प्रशस्त करने के उद्देश्य से शपथ दिलाई गई। यह पहल उत्पादकता बढ़ाने, परिचालन दक्षता में सुधार लाने तथा आरआईएनएल-विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र के लिए उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करने के संगठन के संकल्प को दर्शाती है।

ये खबर भी पढ़ें: MLA और नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध, हाथों में मशाल लेकर निकले युवा कांग्रेसी

आरआईएनएल (RINL) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अतुल भट्ट ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शून्य विलंब शुल्क अभियान के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विलंब शुल्क के वित्तीय निहितार्थ बहुत बड़े हैं और इसीलिए यह आवश्यक है कि हम इस मुद्दे को अत्यंत गंभीरता से लें। इस संबंध में आज प्रतिज्ञा करके हम न केवल एक महत्वपूर्ण लक्ष्य के प्रति वचनबद्ध हो रहे हैं, बल्कि अपने संगठन के भीतर जवाबदेही, विश्वास व सहयोग की संस्कृति को भी बढ़ावा दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: ट्राई ने एक्सेस सेवा प्रदाताओं के लिए यूआरएल/एपीके/ओटीटी लिंक को श्वेतसूची में शामिल करने की समय-सीमा बढ़ाई

अतुल भट्ट ने राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (Rashtriya Steel Corporation Limited) के कर्मचारियों से आग्रह करते हुए कहा कि वे आरआईएनएल के लिए नकद लाभ प्राप्त करने हेतु फिक्स्ड कॉस्ट को कम करने, परिवर्तनीय लागत में कमी लाने और उत्पादकता को बढ़ाने की दिशा में ठोस एवं समर्पित होकर प्रयास करें।

ये खबर भी पढ़ें: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने मध्य वायु कमान के एओसी-इन-सी का पदभार संभाला

अतुल भट्ट ने कहा कि आरआईएनएल संगठन द्वारा शून्य विलंब शुल्क अभियान वास्तव में लाभप्रदता की ओर बढ़ने के प्रयासों में आरआईएनएल प्रबंधन द्वारा उठाया गया पहला कदम है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों और ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों को आरआईएनएल की वर्तमान स्थिति का अवलोकन देते हुए कहा कि आरआईएनएल के लिए एक टर्नअराउंड योजना तैयार की गई है, जिसके तहत उत्पादकता को बढ़ाने के उद्देश्य से 2 ब्लास्ट फर्नेस से उत्पादन को अधिकतम किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Big News : छत्तीसगढ़ सरकार पर कांग्रेस का हमला, ‘BJP राज में रोज हो रहा गैंगरेप

अतुल भट्ट ने विश्वास व्यक्त करते हुए यह भी कहा कि राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (Rashtriya Steel Corporation Limited) के पास सर्वोत्तम मानव संसाधन और प्रतिबद्ध कार्यबल है। मुझे उम्मीद है कि सभी के सामूहिक प्रयासों से आरआईएनएल शीघ्र ही अधिक नकद लाभ की ओर अग्रसर होगा।

ये खबर भी पढ़ें: बड़ी खबर : गलत ढंग से गाड़ी चलाने वाले 611 लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड! Durg Police का बड़ा एक्शन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मड़ियापार पोला महोत्सव में शामिल हुए CM साय, बैल दौड़ का किया शुभारंभ, देखने दूर-दूर से पहुंचे लोग
Next: कैबिनेट ने दो प्रमुख व्यावसायिक केन्द्रों – मुंबई और इंदौर के बीच सबसे छोटा रेल सम्पर्क प्रदान करने के लिए 309 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन परियोजना को मंजूरी दी

Related Stories

Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.