Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट प्रोजेक्ट में BSP एंसिलरी इंडस्ट्रीज को मिले काम, CMD और सांसदों से मिले अध्यक्ष रतन दासगुप्ता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट प्रोजेक्ट में BSP एंसिलरी इंडस्ट्रीज को मिले काम, CMD और सांसदों से मिले अध्यक्ष रतन दासगुप्ता

Azmat ali 10/08/2026
Ratan Dasgupta met the CMD and MPs Regarding work Awarded to BSP Ancillary industries for the Bhilai Steel Plant Project

सांसद सुष्मिता देव, विजय बघेल, गोविंद एम. करजोल एवं फूलो देवी नेताम से भी अध्यक्ष रतन दासगुप्ता ने मुलाकात की।

  • दिल्ली प्रवास में सेल चेयरमैन और सांसदों से मिले रतन दासगुप्ता, एंसिलरी पॉलिसी और उद्योगों की समस्याओं पर चर्चा।
  • स्थानीय एंसिलरी उद्योग लंबे समय से बीएसपी के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं और नए प्रोजेक्टों में भी उन्हें अवसर मिलना चाहिए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता ने दिल्ली प्रवास के दौरान सेल चेयरमैन डॉ. अशोक पंडा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डॉ. पंडा को सेल चेयरमैन का दायित्व संभालने पर बधाई दी और एंसिलरी एसोसिएशन की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान रतन दासगुप्ता ने नई एंसिलरी पॉलिसी को लेकर एसोसिएशन की ओर से अपनी बात रखी। उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र में आने वाले नए प्रोजेक्टों में स्थानीय एंसिलरी उद्योगों को अधिक से अधिक भागीदारी देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि स्थानीय एंसिलरी उद्योग लंबे समय से बीएसपी के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं और नए प्रोजेक्टों में भी उन्हें अवसर मिलना चाहिए।

सेल चेयरमैन डॉ. अशोक पंडा ने आश्वस्त किया कि जो एंसिलरी उद्योग अच्छा कार्य कर रहे हैं, उनके नाम की वे अनुशंसा करेंगे। उन्होंने एंसिलरी उद्योगों की भूमिका और उनकी भागीदारी को लेकर सकारात्मक रुख व्यक्त किया।

सांसदों से भी की सौजन्य मुलाकात। दिल्ली प्रवास के दौरान ही अध्यक्ष रतन दासगुप्ता ने सांसद सुष्मिता देव, विजय बघेल, गोविंद एम. करजोल एवं फूलो देवी नेताम से भी मुलाकात की और एंसिलरी उद्योगों एवं एमएसएमई के समक्ष आ रही समस्याओं से उन्हें अवगत कराया तथा विस्तृत बातचीत की।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई के गुंडा बदमाश पर 26 मुकदमा, लगा NSA, 3 महीना कटेगा जेल में
Next: मेटल उद्योग में Occupational Safety & Health और डिजिटल यूनियन पर मुंबई से बड़ी खबर

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.