Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rathyatra Mela 2023: भगवान जगन्नाथ का बदला पता, अब यहां मिलेंगे दर्शन को
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

Rathyatra Mela 2023: भगवान जगन्नाथ का बदला पता, अब यहां मिलेंगे दर्शन को

21/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Rathyatra-Mela-2023-Changed-address-of-Lord-Jagannath-now-darshan-will-be-available-here

अज़मत अली, भिलाई। Rathyatra Mela 2023: भगवान जगन्नाथ को उनकी मौसी के घर पहुंचाने के लिए मंगलवार को रथयात्रा निकाली गई। भक्त आस्था के रंग में सराबोर रहे। झूमते-गाते, भजन-कीर्तन करते हुए मौसी के घर तक गए। रास्ते में महापौर नीरज पाल और विधायक देवेंद्र यादव ने भी परिवार संग दर्शन किया।

ये खबर भी पढ़ें:  Jagannath Mela 2023: मुस्लिम भक्त के लिए थमता है भगवान जगन्नाथ का रथ, हिंदू-मुस्लिम ताने-बाने का सबूत, हर भजन में आता है सालबेग का नाम

रथ देर शाम भगवान जगन्नाथ की मौसी के घर पहुंच गया। इसी के साथ ही महाप्रभु का दर्शन देने का पता भी बदल गया है। सालभर तक सेक्टर-4 जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मौसी के घर पहुंचने की वजह से सेक्टर-4 मंदिर का द्वार बंद हो गया है। अब सेक्टर-10 स्थित गुंडिचा भवन में ही आपको दर्शन मिलेगा।

श्री जगन्नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष व पूर्व सीएसपी वीरेंद्र सतपथी ने Suchnaji.com को बताया कि गुंडिचा भवन सेक्टर-10 में है। भगवान जगन्नाथ की मौसी के नाम पर भवन है। यहीं 9 दिन तक भगवान जगन्नाथ रहेंगे। लोगों को दर्शन देंगे। प्रतिदिन दस अवतार के रूप में नजर आएंगे। इसके बाद दसवीं तिथि को भगवान वापस लौटेंगे।

Rathyatra Mela 2023: पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय बने राजा, पवित्र मार्ग पर छिड़कते रहे जल, तबीयत ठीक होते भक्त संग प्रभु जगन्नाथ चले मौसी घर

बाहुड़ा यात्रा होगी। इस दिन भी मुख्य अतिथि रहेंगे। जगन्नाथ पुरी में गजपति महाराज ही इस रस्म को पूरा करते हैं, इसलिए यहां किसी अतिथि के माध्यम से रस्म यानी छेरा पहरा के रूप में मनाया जाएगा।
इसमें गजपति सोने के झाड़ू से प्रभु के मार्ग को साफ करेंगे। गंगाजल, चंदन पानी छिड़क कर पवित्र करेंगे।

इसके बाद ही प्रभु इस मार्ग से होकर रथ पर विराजमान होंगे। जनदर्शन देते हुए वापस अपने मूल निवास जगन्नाथ मंदिर को लौटेंगे। इस बीच सेक्टर-4 श्री जगन्नाथ मंदिर बंद रहेगा और महाप्रभु सेक्टर-10 स्थित अपने मौसी के घर पर ही दर्शन देंगे।

ये खबर भी पढ़ें:   महारत्न स्टेटस से SAIL अधिकारियों का प्रमोशन, कर्मियों का नहीं, ग्रेड और पे-स्केल में नुकसान, 2568 कर्मचारियों का इस्तीफा…

समिति के जनरल सेक्रेटरी सत्यवान नायक ने बताया कि गुंडिचा मंडप Central Avenue और Street No-34,Sector-10 के बीच स्थित मैदान में है। इस आयोजन को भव्य बनाने हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ मेले का भी आयोजन किया गया है। गुंडिचा भवन में हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन है। अलग-अलग ग्रुप के कलाकार प्रभु की शान में कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं। विशेष तरीके से विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। भक्तों का तांता यहां भी उमड़ रहा है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant के कर्मचारी को कार ने मारी टक्कर, 10 मीटर तक घसिटाया, जनता बनाती रही वीडियो, BSL कर्मी ने पहुंचाया आटो से बोकारो जनरल हॉस्पिटल
Next: भिलाई स्टील प्लांट में काम देने से पहले ठेकेदार कर रहे मजदूरों से 30000 की वसूली, मचा हड़कंप

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.