Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • रिटेंशन-लाइसेंस: तत्काल मकान खाली करने के नोटिस पर डरकर नहीं डटकर होगा इस्पात भवन का घेराव, देखें वीडियो
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

रिटेंशन-लाइसेंस: तत्काल मकान खाली करने के नोटिस पर डरकर नहीं डटकर होगा इस्पात भवन का घेराव, देखें वीडियो

Azmat ali 07/08/2026
Retention-License Gherao of Ispat Bhavan over the Notice to Vacate the House Evening of August 8 Watch Video (1)

रिटेंशन और लाइसेंस पर जो आदेश है, तत्काल उसे वापस लें। शहरवासी 8 अगस्त की शाम को विधायक देवेंद्र यादव संग इस्पात भवन घेरेंगे।

  • भिलाई सत्याग्रह आंदोलन के तहत मुर्गा चौक पर शाम 4 बजे से ही जमावड़ा शुरू होगा। रिटेंशनधारी, लाइसेंसधारी इस्पात भवन की तरफ कूच करेंगे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई टाउनशिप में रहने वाले परिवार काफी तनाव में हैं। रिटेंशन और लाइसेंसधारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मकान खाली करने के नोटिस के खिलाफ 8 अगस्त की शाम को इस्पात भवन का घेराव होने जा रहा है। डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्रा के खिलाफ गुससा भड़का हुआ है।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जुल्फिकार सिद्दीकी उर्फ जुल्फी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 8 अगस्त को होने वाले आंदोलन पर झकझोरने वाला वीडियो है। सेल भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन पर जमकर गुस्सा उतारा है। चंद मिनट के वीडियो में जुल्फी कहते हुए सुने जा रहे हैं कि हमारा भिलाई इतना इच्छा है कि रिश्तेदारों की जरूरत नहीं, पड़ोसी हक अदा करते हैं। इस खूबसूरती को बर्बाद किया जा रहा है। लाइसेंसधारियों को अल्टीमेटम दिया गया है कि तत्काल मकान खाली करो।

रिटेंशन और लाइसेंस पर जो आदेश है, तत्काल उसे वापस लिया जाए। इसी मांग को लेकर हम शहरवासी 8 अगस्त की शाम को विधायक देवेंद्र यादव के साथ इस्पात भवन का घेराव करने जा रहे हैं। डरकर नहीं, डटकर…। भिलाई के युवा परिवार के सदस्यों के साथ बाहर निकल जाएंगे तो सेल प्रबंधन को झुकना पड़ेगा।

डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्रा भी झुकेंगे। 5 हजार परिवार के आगे सबको झुकना पड़ेगा। मकान खाली करने के लिए जो आदेश आया है, उसे निरस्त कराकर ही दम लेंगे। युवाओं को अपनी ताकत को पहचानना होगा। अभी हम लोग गांधी की विचारधारा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। जरूरत पड़ेगी तो भगत सिंह के रोल को भी अदा करेंगे।

भिलाई सत्याग्रह आंदोलन के तहत मुर्गा चौक पर शाम 4 बजे से ही जमावड़ा शुरू हो जाएगा। इसके बाद यहां से रिटेंशनधारी, लाइसेंसधारी इस्पात भवन की तरफ कूच करेंगे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Bhilai Steel Plant की महिला अधिकारियों ने तय की ‘आन्या लीडरशिप जर्नी 3.0’
Next: बकाया 39 माह के एरियर और नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट अब दे दीजिए साहब…

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.