Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL में RFID लागू, IISCO Steel Plant Burnpur से आगाज
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में RFID लागू, IISCO Steel Plant Burnpur से आगाज

20/02/2024 1 minute read
RFID-implemented-in-SAIL-started-in-IISCO-Steel-Plant-Burnpur
  •  इसका सत्यापन गेट पर लगे सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर (IISCO Steel Plant Burnpur) से एक बड़ी खबर आ रही है। आरएफआईडी डिटेक्टिंग मशीनों को एक्टिव कर दिया है। अब कर्मचारियों और अधिकारियों की आवाजाही पर प्रबंधन की सीधी नजर होगी। आइएसपी के चारों गेट पर मशीन पूर्व में लगाई गई थी, जिसे अब अनिवार्य कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई के सेक्टर 7 में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर, मनीष पांडेय ने संभाला मोर्चा

आइएसएप प्रबंधन की ओर से मंगलवार सुबह सर्कुलर जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि संयंत्र में सुरक्षा खतरे को ध्यान में रखते हुए और संयंत्र परिसर में अनधिकृत प्रवेश और निकास पर अंकुश लगाने के लिए इसे इसे अनिवार्य किया जा रहा है। विशेष रूप से नॉन शेड्यूल टाइम के दौरान कार्मिक चार द्वारों में से किसी एक के माध्यम से संयंत्र में प्रवेश करते हैं या छोड़ते हैं तो इसे दिखाना होगा।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 पेंशन,आरओसी क्लॉज: नियम स्पष्ट नहीं और मसौदा भी खराब…!

प्लांट के टनल गेट, व्हीकल गेट, एससीओबी गेट और सनमारा गेट पर सीआइएसएफ (CISF) को सक्रिय कर दिया गया है। साथ ही कार्मिकों को सलाह दी गई है कि वे चार गेटों पर स्थापित आरएफआईडी डिटेक्टिंग मशीनों को अपना आरएफ पहचान पत्र दिखाएं।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशन कामगारों के लिए एक त्रासदी, EPFO को करें बंद…

शिफ्ट शुरू होने के समय से 30 मिनट पहले और 30 मिनट बाद को छोड़कर सभी घंटों को गैर-निर्धारित घंटे माना जाएगा। यह सभी मौजूदा शिफ्टों के लिए लागू होगा। इसका सत्यापन गेट पर लगे सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : बड़े पिताजी कार कर रहे थे रिवर्स, ढाई साल का बच्चा आया चपेट में, मौके पर

अधिकृत गैर आरएफआईडी (RFID) पास के साथ संयंत्र परिसर में प्रवेश करने या छोड़ने वाले अन्य व्यक्तियों की पहचान मौजूदा प्रथा के अनुसार सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा कार्ड के भौतिक सत्यापन के माध्यम से की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Durgapur Steel Plant: ट्रैक्टर ने कर्मचारी को कुचला, मौके पर मौत, कर्मचारियों का हंगामा

SAIL ISP के कार्मिकों ने Suchnaji.com को बताया कि आरएफआइडी को लेकर कोराना काल से पहले तैयारी की गई थी। प्रबंधन ने मशीनों को लगाना शुरू कर दिया था। पिछले साल 8 अगस्त को सर्कुलर भी जारी किया गया था। कर्मचारी यूनियनों के विरोध प्रदर्शन की वजह से प्रबंधन बैकफुट पर आया था। अब एक बार फिर से सर्कुलर जारी कर दिया गया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सरकार की हरी झंडी के बगैर EPFO नहीं दे सकता EPS 95 पेंशन में अंतरिम राहत
Next: IIT Bhilai कैंपस का खुला द्वार, तकनीकी शिक्षा का प्रसार, पढ़िए PM Modi क्या बोले…

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.