Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BIG NEWS: अस्पताल, टाउनशिप, एजुकेशन, प्लांट में आउट सोर्सिंग, BSL प्रबंधन बोला-न प्रपोजल-न ही मंजूरी, तनाव मत लीजिए
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BIG NEWS: अस्पताल, टाउनशिप, एजुकेशन, प्लांट में आउट सोर्सिंग, BSL प्रबंधन बोला-न प्रपोजल-न ही मंजूरी, तनाव मत लीजिए

Azmat ali 06/11/2025 1 minute read
SAIL BIG NEWS Outsourcing for Hospitals Townships Education, and Plants BSL Management Says No Proposals No Approvals Dont Stress

सेल कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर आउट सोर्सिंग पर कहा-विजिलेंस डिपार्टमेंट और डायरेक्टर पर्सनल पद ही सबसे पहले आउटसोर्स करना चाहिए।

  • ब्लास्ट फर्नेस-4,5,6 के स्थान पर एक नई तकनीक वाली बड़ी ब्लास्ट फर्नेस और छोटी बैटरियों के स्थान पर लंबी बैटरियों को लेकर संभावनाएं व्यक्त की गई है। 

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट में आउट सोर्सिंग को लेकर एक बड़ा दावा सोशल मीडिया पर किया गया। वायरल मैसेज में अस्पताल, बोकारो टाउनशिप, एजुकेशन डिपार्टमेंट समेत प्लांट के कई महत्वपूर्ण विभागों में आउट सोर्सिंग की संभावनाओं की बात कही गई। इसकी सच्चाई जानने के लिए सूचनाजी.कॉम ने बोकारो स्टील प्लांट के एक उच्च अधिकारी से बात की।

वायरल पेपर को पढ़ने के बाद उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा-यह किसी बैठक या किसी अधिकारी द्वारा पेपर लग रहा है। जितनी बातों का जिक्र किया गया है। उसका प्रपोजल तक बीएसएल प्रबंधन के पास नहीं है। और न ही कोई मंजूरी दी गई है। ऐसे में कर्मचारियों-अधिकारियों को तनाव लेने की जरूरत नहीं है।

दूसरी ओर कर्मचारियों की ओर से सोशल मीडिया पर आउट सोर्सिंग को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे। कोई विजिलेंस डिपार्टमेंट तो कोई डायरेक्टर पर्सनल पद ही आउटसोर्स करने की सलाह दे रहा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL और नगरनार स्टील प्लांट ने अक्टूबर में किया 9114 करोड़ कैश कलेक्शन, BSP अव्वल, RSP दूसरे, BSL तीसरे नंबर पर

वायरल पेपर में यहां आउट सोर्सिंग की संभावनाओं का दावा

1. अस्पताल, टाउनशिप, शिक्षा आदि की रणनीतिक आउटसोर्सिंग।
2. इंजीनियरिंग शॉप्स की रणनीतिक आउटसोर्सिंग।
3. मिलों के टीएंडडी और शिपिंग अनुभागों की रणनीतिक आउटसोर्सिंग।
4. स्टोर विभाग की रणनीतिक आउटसोर्सिंग।
5. अग्निशमन सेवा विभाग की रणनीतिक आउटसोर्सिंग।
6. दूरसंचार और प्लांट गैराज विभाग की रणनीतिक आउटसोर्सिंग।
7. परियोजनाओं जैसे क्षेत्रों के लिए निश्चित समय का रोजगार।
8. अनुबंधों का विलय (वर्तमान में खदानों को छोड़कर, बीएसपी में 1339 अनुबंध हैं) और रणनीतिक आउटसोर्सिंग अनुबंध की ओर बदलाव।
9. मैनपॉवर को युक्तिसंगत बनाने के लिए मशीनीकरण और स्वचालन शुरू किया जाएगा।
10. समान प्रकृति के अंतर-विभागीय कार्यों को विलयित अनुबंधों में परिवर्तित किया जा सकता है, जैसे तकनीकी पेंटिंग और ईएसपी जैसे एयर कंडीशनिंग और वेंटिलेशन इकाइयाँ, संरचनात्मक मरम्मत कार्य, पाइपलाइन मरम्मत कार्य, पैकेजिंग और यूनिटाइजिंग कार्य आदि।
11. मिलों की मरम्मत, सफाई और पूंजीगत मरम्मत सफाई कार्यों को एक अनुबंध में विलयित किया जा सकता है। त्वरित सफाई के लिए आवश्यक मशीनीकृत संसाधन
12. BF# 4,5,6 के स्थान पर एक नई तकनीक वाली बड़ी ब्लास्ट फर्नेस
13. छोटी बैटरियों के स्थान पर लंबी बैटरियाँ
14. श्रम-गहन मिलों (MM, WRM, RSM, PM) का तकनीकी उन्नयन

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मेडिकल इंचार्ज ने स्वीकारा-निजीकरण के प्रपोजल पर चर्चा हुई है, भिलाई कर्मचारी यूनियन ये बोलकर आया…

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSL की टीम ने जीता डायरेक्टर पर्सनल रण नीति कप, ग्रैंड फिनाले में दबदबा
Next: Bhilai Steel Plant: कर्मयोगी प्रोग्राम में भूखे-प्यासे रहे कर्मियों का हंगामा, फेंके बर्तन, फैला रायता

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.