सेल-बोकारो स्टील प्लांट ने 169% मुनाफ के साथ सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बनाया और तोड़ा 2021-22 में, आप भी जानिए आंकड़े
बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज अमरेंदु प्रकाश मीडिया से हुए मुखातिब। इस्पात उत्पादन से लेकर बिक्री तक के लेखा-जोखा को किया पेश। विभागवा आंकड़े किए पेश।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल की इकाइयों में सबसे बेहतर नतीजे देने वाले बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज शनिवार को मीडिया से मुखातिब हुए। दो साल के बाद पहली बार मीडिया के सवालों का जवाब दिया। वित्तीय वर्ष के परिणाम के साथ ही बोकारो की उपलब्धियाें को बयां किया। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 में सेल के बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) की सभी प्रमुख उत्पादन इकाइयों में वृद्धि दर्ज की गई है। इनमें से अधिकांश विभागों ने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों को पीछे छोड़ते हुए नए वार्षिक और मासिक उत्पादन रिकॉर्ड बनाए। टेक्नो इकोनोमिक पारामीटर्स में कोल, पावर और एनर्जी के उपयोग में भी समग्र रूप से कमी आई। कोक ओवन से बाई-प्रोडक्ट्स और मार्केटिंग विभाग द्वारा सेकेंडरी उत्पादों के बिक्री में भी नए रिकार्ड बने जिससे राजस्व प्राप्ति में बेहतरी आई।
2020-21 की इसी अवधि की तुलना में इकाइयों/उत्पादों में 2021-22 के दौरान दर्ज की वृद्धि
यूनिट्स | उत्पाद | वार्षिक वृद्धि (%) |
कोक ओवन | ओवन पुशिंग(नंबर/दिन | 9.2 |
सिंटरिंग प्लांट | ग्रॉस सिंटर | 22.7 |
ब्लास्ट फर्नेस | हॉट मेटल | 12.6 |
एसएमएस/सीसीएस | टोटल क्रूड स्टील | 13.4 |
हॉट स्ट्रिप मिल | एच आर क्वायल | 20.3 |
सीआरएम-1,2 एवं 3 | सीआर सेलेबल(टोटल) | 30.8 |
डिस्पैच में 2020-21 की तुलना में 2021-22 में वृद्धि
उत्पाद | वार्षिक वृद्धि (%) |
एचआर क्वायल | 12.1 |
एचआर प्लेट/शीट | 21.6 |
सीआर सेलेबल | 22.7 |
सेलेबल स्टील | 14.9 |

जानिए 2021-22 में नए वार्षिक रिकॉर्ड के बारे में
• ग्रॉस सिंटर उत्पादन : 61,21,328 टन
• 4 फर्नेस परिचालन से हॉट मेटल : 42,64,800 टन
• क्रूड स्टील उत्पादन : 38,34,010 टन
• एचआर क्वायल उत्पादन: 39,12,731 टन
• सीआर सेलेबल (सीआरएम-3): 6,52,095 टन
• ग्रेनुलेटेड स्लैग उत्पादन: 16,74,655 टन
• सेलेबल स्टील डायरेक्ट डिस्पैच: 27,61,185 टन
• ग्रेनुलेटेड स्लैग डिस्पैच: 17,34,928 टन
2021-22 में कोल केमिकल्स की बिक्री के माध्यम से 201.72 करोड़ रुपये (पिछला सर्वश्रेष्ठ 106.44 करोड़ रुपये 2019-20 में) का एक नया वार्षिक रिकॉर्ड भी बना। कुल मिलाकर बीएसएल ने वित्त वर्ष 2021-22 में 1602 करोड़ रुपये मूल्य के सेकेंडरी प्रोडक्ट्स की रिकॉर्ड विक्रय हासिल की, जबकि 2020-21 में यह 1502 करोड़ रुपये थी।
यहां भी बने मासिक रिकॉर्ड
- ग्रॉस सिंटर उत्पादन: 5,63,971 टन
- 4 फर्नेस परिचालन से हॉट मेटल उत्पादन : 4,10,133 टन
- क्रूड स्टील उत्पादन: 3,72,082 टन
• एसएमएस-2/सीसीएस से कास्ट स्लैब उत्पादन: 3,11,014 टन
• सीआरएम -3 से सीआर सेलेबल उत्पादन: 68, 258 टन
• सेलेबल स्टील डायरेक्ट डिस्पैच: 2,85,227 टन
• ग्रेनुलेटेड स्लैग डिस्पैच: 1,99,797 टन
विगत 27.03.2022 को चार फर्नेस ऑपरेशन से 14,912 टन हॉट मेटल उत्पादन का दैनिक रिकॉर्ड भी बनाया गया था.
वित्त वर्ष 2021-22 में अन्य रिकॉर्ड
• एचआर कॉइल उत्पादन में स्थापना के बाद से सर्वश्रेष्ठ मार्च: 3,52,212 टन
• स्थापना के बाद से सर्वश्रेष्ठ Q4 (चौथी तिमाही) :
- हॉट मेटल उत्पादन (4 फर्नेस ऑपरेशन): 11,29,892 टन
- कास्ट स्लैब उत्पादन (एसएमएस-2): 8,69,182 टन
- एचआर कॉइल उत्पादन: 9,90,415 टन
- सीआर सेलेबल (सीआरएम-3): 1,63,084 टन
• ग्रॉस सिंटर उत्पादन और सेलेबल सीआर (सीआरएम-3) में अर्धवार्षिक रिकॉर्ड
• यातायात विभाग ने 28 मार्च, 2022 को एक ही दिन में 23 ट्रिपों में कुल 651 स्लैबों का उच्चतम दैनिक ट्रांसफर दर्ज किया।
• कुछ प्रमुख टेक्नो इकोनोमिक पारामीटर्स में वार्षिक रिकॉर्ड जैसे बीएफ कोक यील्ड, बीएफ-1 सहित सभी फर्नेस में सीडीआई की दर, कोक टू हॉट मेटल का अनुपात, विशिष्ट ऊर्जा खपत और विशिष्ट पानी की खपत।
बोकारो स्टील प्लांट ने इन उपलब्धियों को किया हासिल
•13/04/21 को एसएमएस न्यू कॉस्टर की कमीशनिंग (देश में 74 दिनों में सबसे तेज कमीशनिंग का रिकॉर्ड)
• अब तक की सर्वश्रेष्ठ दैनिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक बीपीपी से बिक्री हासिल की गई है
• सेल में पहली बार सीआरएम-3 से ग्रेन सायलोज़ के लिए हाई स्ट्रेंथ हायर कोटिंग गैल्वनाइज्ड कॉइल आईएस 277 जीपी 350 + 450 जीएसएम ग्रेड का विकास. यह आयात प्रतिस्थापन (Import Substitution) और आत्मानिर्भर भारत की ओर एक कदम है.
• पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा 24 जनवरी 2022 को बोकारो स्टील प्लांट के विस्तार-सह-आधुनिकीकरण के लिए पर्यावरण मंजूरी (5.77 एमटीपीए हॉट मेटल, 5.006 एमटीपीए क्रूड स्टील)
2021-22 में बीएसएल के वित्तीय प्रदर्शन का हाइलाइट्स
वित्तीय हाइलाइट्स 2021-22 | |||
2021-22 | 2020-21 | वृद्धि | |
परिचालन से राजस्व | 25923 | 16223 | 60% |
मुनाफ़ा | 6064 | 2251 | 169% |
एबिटा | 7275 | 3258 | 123% |
एबिटा % | 28% | 20% | 40% |
ठोस परिचालन की बदौलत वित्तीय प्रदर्शन में महत्वपूर्ण सुधार दिए गए
1. परिचालन से अब तक का सर्वाधिक राजस्व प्राप्ति 25923 करोड़ रुपए
2. अब तक का सर्वाधिक लाभ और एबिटा (EBITDA) 6064 और 7275 करोड़
3. 31008 करोड़ रुपये के एक वित्तीय वर्ष में अब तक का सर्वाधिक कैश कलेक्शन
4. 201.72 करोड़ रुपये के कोल केमिकल्स की अब तक की सर्वश्रेष्ठ बिक्री
5. 1602 करोड़ रुपये का अब तक का सेकेंडरी प्रोडक्ट्स का रिकॉर्ड विक्रय
6. राष्ट्र की सेवा में लगभग 15000 MT लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति