Skip to content
13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bonus: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी फिर उतरे सड़क पर, होगा चक्का जाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी फिर उतरे सड़क पर, होगा चक्का जाम

30/11/2023 1 minute read
SAIL-Bonus-Bokaro-Steel-Plant-employees-again-take-to-the-road-there-will-be-traffic-jam
  • वक्ताओं ने कहा जब भी मजदूरों को बोनस देने की बात आती है तो सेल प्रबंधन नए-नए हथकंडे अपनाती है, ताकि कम से कम पैसा मजदूरों को मिल सके।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल कर्मचारियों (SAIL Employees) के बोनस और बकाया एरियर (Bonus and outstanding arrears) को लेकर एक बार फिर सड़क पर हंगामा किया गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के चारों घटक के नेताओं ने एसएसएस 2 सीएस में आंदोलन के तीसरे चरण में जगरूकता के लिए प्रदर्शन किया।

ये खबर भी पढ़ें : बीएसपी अधिकारी ध्यान दें: 30 नवंबर को ओए बिल्डिंग में आरोग्यम के डॉ. नवीन दारूका करेंगे सेहत की जांच, फिर होगा सम्मान समारोह

40500 से ज्यादा बोनस का भुगतान करने की मांग की गई। 39 माह का एरियर का भुगतान जल्द करो,पर्क्स एरिअर का भुगतान अप्रैल 2020 से करना होगा, नाइट शिफ्ट एलाउंस मकान भाड़ा भत्ता यदि में बढ़ोतरी अभिलंब करने का नारा लगाया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant के अधिकारी और कर्मचारियों के खाते में आया शिरोमणि अवॉर्ड

ठेका मजदूरों के वेज रिवीजन के साथ-साथ जॉब सिक्योरिटी एवं अन्य सुविधा मुहैया करने, आरआईएनएल (RINL) के मजदूरों को भी वेज रिवीजन का भुगतान एवं पे स्केल को लागू करने की मांग की गई।

ग्रेच्युटी पर से सीलिंग समाप्त करने, वेतन समझौता आंदोलन में भागीदारी के कारण बोकारो स्टील प्लांट से बाहर ट्रांसफर किए गए मजदूरों को अभिलंब वापस लाने, हाउस  पर्क्विजिट पर 50% इनकम टैक्स रिबेट मजदूरों को भी देने की वकालत की गई।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: कोक ओवन की ध्वस्त 3 गैलरी को महज 17 दिन में फिर से खड़ा किया BSP के होनहारों ने, उत्पादन बहाल

नेताओं ने कहा-जब तक हमारी मांगों  पर विचार कर पूरा नहीं किया जाता, तब तक लडाई जारी रहेगी। सभा की अध्यक्षता इंटक के नेता बिरेंद्र नाथ चौबे ने कि किया।

वक्ताओं ने कहा जब भी मजदूरों को बोनस देने की बात आती है तो सेल प्रबंधन नए-नए हथकंडे अपनाती है, ताकि कम से कम पैसा मजदूरों को मिल सके। सेल प्रबंधन बिल्कुल ही संवेदनहीन हो चुका है।

ये खबर भी पढ़ें : CPF घोटाला: Bhilai Steel Plant में ठेका श्रमिकों के सीपीएफ की राशि जमा नहीं कर रही है ठेका कंपनियां…!

सेल के इतिहास में यह पहली बार ऐसा हुआ है कि इस्पात मजदूरों के वेज रिवीजन पर मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग बने हुए 2 साल गुजर गए, परंतु अभी तक एग्रीमेंट नहीं हो सका, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

साथ ही साथ नाइट शिफ्ट एलाउंस (night shift allowance) के साथ दूसरे अलाउंस पर फैसला अभी तक नहीं हो सका है। प्रबंधन एक तरफा फैसला कर ग्रेच्युटी पर सीलिंग लगती है। पूरी तरह तानाशाही हुकूमत चलाना चाहती है, सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है के उत्पादन तथा उत्पादकता में बराबर के हकदार ठेका मजदूर जिनका वेज रिवीजन, गेट पास की सुरक्षा अन्य सुविधाओं पर फैसला नहीं करना चाहती।

ये खबर भी पढ़ें : मोदी मंत्रिमंडल ने 16वें वित्त आयोग के लिए संदर्भ-शर्तों को दी मंजूरी

ठेकेदार को लूट की छूट दे रखी है। दूसरे तरफ अपने अधिकारियों को देने के लिए पीआर के नाम पर खुली छूट दे रखी है। लाखों रुपया खर्च करने में किसी तरह का बोझ नहीं आता है। जबकि मजदूरों को देने के समय घाटा का रोना रोया जाता है। नेताओं ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते बोनस और वेज रिवीजन का बकाया एरियर पर फैसला किया जाए। अन्यथा पूरे सेल में चक्का जाम होगा।

ये खबर भी पढ़ें : Big Breaking News: Bhilai में भीषण एक्सीडेंट, आर्मी ऑफिसर और IPS अधिकारी के मां, पिता और नानी की मौत

प्रदर्शन में मुख्य रूप से इंटक के बिरेंद्र नाथ चौबे, बीएन उपाध्याय, एटक के रामाश्रय प्रसाद सिंह, प्रवेश कुमार, सीटू  के बीडी प्रसाद, आरके गोराई, क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ HMS के राजेंद्र सिंह, अरुण कुमार मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें : National PR Festival 2023: एनएमडीसी ने राष्ट्रीय पीआर महोत्सव 2023 में किया शानदार प्रदर्शन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL सर्वे पर बवाल: डराकर, धमकाकर जबरन भरवाया जा रहा सर्वे फॉर्म, कर्मचारियों का फॉर्म भर रहे अधिकारी
Next: त्यागमूर्ति माता रमाई फिल्म: डाक्टर अम्बेडकर ने पिता से मांगी नौकरी की अनुमति, परिवार भावुक, फिल्म में SAIL के डाक्टर उदय और नत्था भी

Related Stories

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026
RSP ERW Pipe Plant Sets a New Record Over 20,000 Tonnes of Production in a Single Month Focus Shifts to Value-Added Products
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ERW पाइप प्लांट का नया रिकॉर्ड, एक महीने में 20 हजार टन से ज्यादा प्रोडक्शन, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट पर नज़र

Azmat ali 12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.