Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bonus: भिलाई स्टील प्लांट में संयुक्त यूनियन ने फूंका बगावत का बिगुल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: भिलाई स्टील प्लांट में संयुक्त यूनियन ने फूंका बगावत का बिगुल

01/11/2023 1 minute read
  • इंटक,सीटू, एटक, एचएमएस, बीएमएस अरविंद पांडेय गुट, एक्टू बीएसपी वर्कर्स यूनियन, लोइमू, इस्पात श्रमिक मंच एवं स्टील वर्कर्स यूनियन के पदाधारी संयुक्त रूप से सड़क पर उतरे।
  • संयुक्त यूनियन ने आंदोलन का बिगुल फूंका। कर्मचारी नेताओं की टोली कोक ओवन पहुंची। प्रबंधन हरकत में आया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बुधवार को एक तरफ लाखों रुपए पीआरपी मद में मिलने की खुशी की थी। दूसरी तरफ महज 23 हजार रुपए बोनस को लेकर कर्मचारी वर्ग भड़का हुआ था। संयुक्त यूनियन के आंदोलन का बिगुल भी फूंक दिया है।

AITUC Foundation Day: 103 साल के संघर्षों को बोकारो में किया याद, पढ़िए क्या रहा खास

भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन में श्रमिक नेताओं और कर्मचारियों के बीच बातचीत का दौर चला। दो ग्रुप अलग-अलग डिपार्टमेंट में डटा रहा। कर्मचारियों ने कहा-देर ही सही, लेकिन सब लोग साथ आए हैं, यह अच्छा संकेत हैं।

Big Breaking News: बुधवार को SAIL अधिकारियों के खाते में सैलरी संग अधिकतम 7 लाख तक आ रही PRP

इंटक,सीटू, एटक, एचएमएस, बीएमएस अरविंद पांडेय गुट, एक्टू बीएसपी वर्कर्स यूनियन, लोइमू, इस्पात श्रमिक मंच एवं स्टील वर्कर्स यूनियन के पदाधारी संयुक्त रूप से सड़क पर उतरे। श्रमिक नेताओं ने कहा-भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों से सेल प्रबंधन की मनमानी एवं तानाशाही की विस्तृत जानकारी देने एवं कर्मियों से उनकी राय लेने के लिए संयंत्र में संयुक्त रूप से जाने का निर्णय लिया।

वाराणसी कैंट स्टेशन पर हो रहा काम, इन ट्रेनों का बदला रूट, हटिया-पुणे ट्रेन की सौगात

इसी के तहत आज पहले दिन संयुक्त यूनियन ने कोक ओवन विभाग में जाकर कर्मियों से मुलाकात किया। यूनियन नेता वेज रिवीजन, ग्रेच्युटी, बोनस इत्यादि सभी मुद्दों पर सेल प्रबंधन के मनमाने रवैये की जानकारी दी।

CG Elections 2023 Big News : स्क्रूटनी में 12 नामांकन निरस्त, कांग्रेस, भाजपा, आप का नाम

प्रबंधन के तानाशाही रवैया से कर्मियों में पहले से ही आक्रोश भरा हुआ है। यूनियन नेताओं की एकता का सभी कर्मचारियों ने स्वागत किया। कहा कि इसी तरह की एकता एनजेसीएस से लेकर यूनिट लेवल पर होनी चाहिए, तभी हम अपनी जायज मांगों को पूरा करा सकते हैं।

विधायक देवेंद्र यादव का चुनाव चिह्न हाथ, खुर्सीपार, छावनी में मिल रहा जनता का भरपूर साथ

कोक ओवन के एसआरजी क्रेन मेंटेनेंस के कर्मियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग मे हमें अपनी छोटी-छोटी जरूरत के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मियों को लंबे समय से रेनकोट एवं गम बूट तक नहीं मिल रहा है।

Bokaro Steel Plant: कब्जेदारों की खैर नहीं, मकान ध्वस्त, अवैध बिजली कनेक्शन पर अब एक्शन

संयुक्त यूनियन की टीम कोक ओवन के सीपीपी 2 अनुभाग की ओर जा रही थी, तो पाया कि जो मार्ग एसपी 3, आरएमपी 3 की ओर जाता है, इस मुख्य मार्ग की स्थिति जर्जर है। रास्ते में कई जगह गड्ढे हैं। कई स्थानों पर बजरी फैली हुई है, जिससे दोपहिया वाहन एवं साइकिल चालको की दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

Exclusive News: भिलाई स्टील प्लांट ने रचा इतिहास, हाईस्पीड ट्रेन के लिए Head Hardened Rails की पहली खेप रवाना

सीपीपी 2 के ठेका श्रमिकों ने बताया कि उन्हें 320 से 350 रुपए तक दैनिक वेतन प्राप्त होता है। पिछले वर्ष उन्हें 3000 रुपए बोनस प्राप्त हुआ था। संयुक्त यूनियन ने जानकारी देते हुए उन्हें बताया कि इस वर्ष यूनियन ने 20% बोनस की मांग की है। यदि कम बोनस प्राप्त होता है तो इसकी जानकारी यूनियन को दीजिए।

ये खबर भी पढ़ें : SBI Credit Card Fraud: KYC अपडेट करने के लिए बुलाया, बिन बताए क्रेडिट कार्ड का फॉर्म भरवा रहे, मचा बवाल

ठेका श्रमिकों ने बताया कि यहां के सभी ठेकेदार इतना ही वेतन देते हैं। न्यूनतम वेतन की मांग करने पर गेट पास छीन लिया जाता है। संयुक्त यूनियन ने आस्वस्त किया कि न्यूनतम वेतन एवं बोनस नहीं दिया जाता तो यूनियन ऑपरेटिंग अथॉरिटी से पूछताछ करेगी तथा इसकी शिकायत उच्च अधिकारी एवं शासन प्रशासन से की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant के मर्चेंट मिल और BRM ने रचा नया कीर्तिमान, बधाई देने पहुंचे DIC

 

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL के इतिहास में सबसे ज्यादा PRP अबकी बार देखा अफसरों ने, 790 करोड़ आया खाते में
Next: Bhilai Steel Plant OA: बीएसपी अधिकारियों की किडनी जांच और बचाव का बताया तरीका

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.