Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • वाह…! SAIL BSL के स्पेशल ग्रेड स्टील से बन रहे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, मोटर्स और जनरेटर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वाह…! SAIL BSL के स्पेशल ग्रेड स्टील से बन रहे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, मोटर्स और जनरेटर

Azmat ali 02/11/2025 1 minute read
SAIL BSL Wow Electric Vehicles Electric Motors and Generators are Being Made from Special Grade Steel

बोकारो स्टील प्लांट ने नॉन ग्रेन ओरिएंटड इलेक्ट्रिकल स्टील का सफल विकास किया। पहले ट्रायल में 1100 टन का सफल उत्पादन किया गया है।

  • इलेक्ट्रिक मोटर, जनरेटर जैसे विद्युत उपकरणों के कोर को बनाने में स्पेशल स्टील का होता है इस्तेमाल। विद्युत-चुंबकीय क्षेत्र में कारगर है।
  • बीएसएल ने बनाया स्पेशल ग्रेड इलेक्ट्रिकल स्टील। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बड़े इलेक्ट्रिक मोटरों, जनरेटर इत्यादि में भी उपयोग।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) निरंतर शोध और अनुसंधान के द्वारा स्टील के नए नए ग्रेड का विकास कर रहा है। इसी क्रम में बीएसएल ने पहली बार आई एस: 18316 के तहत आने वाले नॉन ग्रेन ओरिएंटड इलेक्ट्रिकल स्टील का सफल विकास कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है।

पहले ट्रायल में 1100 टन का सफल उत्पादन किया गया है। इस उपलब्धि का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चुनिंदा देशों के पास ही इस तरह के उच्च ग्रेड वाले स्टील को बनाने की क्षमता है और अभी तक इस तरह के स्टील का ज्यादातर हिस्सा भारत में आयात होता रहा है। ऐसे में इस प्रयास को ‘आत्मनिर्भर भारत’ और मेक इन इंडिया’ दोनों की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के पास है 23 सोने का सिक्का, ऐसे ले सकते हैं आप भी, पढ़ें

कैसे बनता है ये स्टील

इस प्रकार के उच्च ग्रेड वाले स्टील को बनाने के लिए इसे कई प्रकार की जटिल प्रक्रियाओं से गुजारा जाता है। इस स्टील को एसएमएस 2 में एक निश्चित संरचना में ढाला जाता है, जिसमें कार्बन की मात्रा न्यून रखी जाती है ताकि इलेक्ट्रिक स्टील के लिए जरूरी डक्टिबिलिटी प्राप्त की जा सके।

वहीं सिलिकॉन की उच्च मात्रा से जरूरी मैग्नेटिक गुणधर्मिता प्राप्त की जाती है. फिर इसे हॉट स्ट्रिप मिल में 2.8 मिमी तक हॉट रोल करने के पश्चात पुनः एक बार फिर सीआरएम 3 में कोल्ड रॉलिंग की प्रक्रिया से गुजारते हुए उसे 0.5 मिमी पतले शीट में बदला जाता है, ताकि उसे उच्च परिशुद्धता, उत्कृष्ट सतह परिष्करण, और सुसंगत चुंबकीय व्यवहार वाले विद्युत स्टील में बदला जा सके। इस तरह के उच्च ग्रेड का सफलतापूर्वक उत्पादन बीएसएल के उत्पादन प्रक्रियाओं के संचालन उत्कृष्टता और तकनीकी क्षमता को प्रदर्शित करता है।

 खबर भी पढ़ें: SAIL ने ग्रेच्युटी 25 लाख करने का 29 अक्टूबर को किया प्रावधान, 30 को सर्कुलर जारी, अब पर्क्स पर SEFI ये बोला

कहां कहां होगा उपयोग

इस विद्युत इस्पात का प्रयोग मुख्यत: इलेक्ट्रिक मोटर, जनरेटर जैसे विद्युत उपकरणों के कोर को बनाने में होता है, जहां विद्युत-चुंबकीय क्षेत्र में लगातार बदलाव होता रहता है। एक समान विद्युत चुंबकीय धर्मिता के कारण ये इस्पात विद्युत ऊर्जा को कुशलता से रूपांतरित करता है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक तथा हाइब्रिड कारों में भी इस इस्पात का बड़े पैमाने पर प्रयोग किया जाता है। भविष्य के इसी बड़े बाजार को देखते हुए बीएसएल ने इस इस्पात का विकास किया है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बिलासपुर हाईकोर्ट का भिलाई स्टील प्लांट के पक्ष में फैसला, व्यापारियों की याचिका खारिज, लीज नवीनीकरण पर झटका

ग्राहकों की प्रतिक्रिया: गुणवत्ता और प्रदर्शन दोनों में खरा

पहले प्रायोगिक परीक्षण के बाद ग्राहकों ने गुणवत्ता और प्रदर्शन दोनों के आधार पर बीएसएल के इस नए विद्युत इस्पात पर पूर्णतः संतुष्टि जताई है जो दिखाता है कि ये उत्पाद बाजार में अपना स्थान बनाने में सफल हो चुका है।

यह सफलता बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्नत, मूल्यवर्धित इस्पात विकसित करने में न केवल बोकारो स्टील प्लांट की क्षमता को उजागर करती है बल्कि बिजली, ऑटोमोटिव और नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लिए एक विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में इसकी भूमिका को भी मजबूत करती है।

 खबर भी पढ़ें: SAIL ने ग्रेच्युटी 25 लाख करने का 29 अक्टूबर को किया प्रावधान, 30 को सर्कुलर जारी, अब पर्क्स पर SEFI ये बोला

बीएसएल-राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण स्तंभ:

यह उपलब्धि “मेक इन इंडिया” पहल के तहत तकनीकी नवाचार, गुणवत्ता वृद्धि और आयात प्रतिस्थापन के प्रति सेल-बीएसएल की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है, तथा देश के औद्योगिक और आर्थिक विकास में इसके योगदान की एक बार फिर पुष्टि करती है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP OA: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर 36वें सप्ताह साइकिल रैली, सेहत का रखें ध्यान, साइकिल चलाएं श्रीमान
Next: 𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒 𝐎𝐅 𝐓𝐇𝐄 𝐖𝐎𝐑𝐋𝐃: 52 साल के इतिहास में पहली बार वर्ल्ड कप जीता भारतीय बेटियों ने, दीप्ति का चला जादू

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.