Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSP: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में 3-टेस्ला MRI मशीन की बड़ी सौगात, मरीजों को परेशानियों से आजादी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में 3-टेस्ला MRI मशीन की बड़ी सौगात, मरीजों को परेशानियों से आजादी

15/08/2024 1 minute read
Big-gift-of-3-Tesla-MRI-machine-to-Sector-9-Hospital-on-Independence-Day1
  • रेडियोलॉजी केंद्र में 3-टेस्ला एमआरआई मशीन का उद्घाटन किया गया, जो सबसे तेज़ डायग्नोस्टिक मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग टेक्नोलॉजी में से एक है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। देश के आजादी के जश्न में भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) ने बड़ा तोहफा दिया है। सेक्टर 9 हॉस्पिटल (Sector 9 Hospital) को एक नई सौगात मिली है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: रिटेंशन आवासों की गारंटी लेने वालों को बेदखल करेगा BSP, मचा हंगामा

15 अगस्त के अवसर पर भिलाई महिला समाज की अध्यक्ष त्रिपर्णा दासगुप्ता एवं अन्य पदाधिकारी महिलाओं ने प्रात: 10:30 बजे, सेक्टर-9 स्थित जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसन्धान केन्द्र (Jawahar Lal Nehru Hospital and Research Center located in Sector-9) में ध्वजारोहण किया।

SAIL BSP: Big gift of 3-Tesla MRI machine to Sector 9 Hospital on Independence Day

ये खबर भी पढ़ें: सेल में नौकरी के साथ बी-टेक के लिए बोकारो में काउंसिलिंग, पढ़िए डिटेल

इस अवसर पर निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता, सभी कार्यपालक निदेशकगण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए) डॉ. एम रविन्द्रनाथ तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए विभाग (Medical and Health Services Department) के वरिष्ठ अधिकारियों सहित चिकित्सक, पूर्व सेवानिवृत्त चिकित्सकगण एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित थे।

SAIL BSP: Big gift of 3-Tesla MRI machine to Sector 9 Hospital on Independence Day

ये खबर भी पढ़ें: भत्ते, रिफंड ईपीएस शेयर, सेवानिवृत्ति के बाद वेतन पर बड़ी खबर

इसी क्रम में भिलाई महिला समाज (Bhilai Mahila Samaj) की सदस्यों और संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मुख्य चिकित्सालय में मरीजों को फल का वितरण किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP मेनगेट परेड ग्राउंड पर DIC अनिर्बान दासगुप्ता करेंगे ध्वजारोहण, शाम को कला मंदिर में ऑर्केस्ट्रा

साथ ही जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसन्धान केन्द्र में, निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता द्वारा अस्पताल के रेडियोलॉजी केंद्र में 3-टेस्ला एमआरआई मशीन का उद्घाटन किया गया, जो सबसे तेज़ डायग्नोस्टिक मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग टेक्नोलॉजी में से एक है।

SAIL BSP: Big gift of 3-Tesla MRI machine to Sector 9 Hospital on Independence Day

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएफओ का नया ऑनलाइन मॉड्यूल लांच, छूट का खुला द्वार

यह मशीन, जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसन्धान केन्द्र (Jawahar Lal Nehru Hospital and Research Center) में डायग्नोस्टिक सेवाओं में बढ़ोत्तरी करते हुए उच्च स्तर के उपचार में सहायक होगी। इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग द्वारा विभिन्न श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार वितरण भी किया।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO NEWS: कर्मचारी भविष्य निधि के खातों, TDS, पेंशन,एडवांस की पात्रता पर बड़ी खबर

15 अगस्त के अवसर पर संध्याकाल 8:00 बजे सिविक सेंटर स्थित, महात्मा गाँधी कलामंदिर में अंतरविभागीय संयंत्रकर्मी विजेता कलाकारों (Inter-Departmental Plant Workers Winning Artists) द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम (ऑर्केस्ट्रा) का आयोजन भी किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: छुट्टी को लेकर पर्सनल डिपार्टमेंट की दखल पर हंगामा, प्रबंधन का आया जवाब

आज़ादी के अमृत महोत्सव तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीएसपी के भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) के विभिन्न भवनों को तिरंगे लाइटिंग से बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया। बीएसपी द्वारा भिलाई टाउनशिप में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने तथा लोगों में राष्ट्रभक्ति जगाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज “तिरंगा” का वितरण किया गया और विभिन्न स्थानों में, बैनर, पोस्टर एवं होर्डिग्स लगाये गए हैं।

इसके साथ-साथ आज़ादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए संयंत्र के भीतर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है, जहां कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर तिरंगे के साथ सेल्फी ली।

ये खबर भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस 2024: अंतिम रिहर्सल में भिलाई निगम आयुक्त बने केदार कश्यप, ली सलामी, बीएसपी बांट रहा घर-घर तिरंगा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वतंत्रता दिवस 2024: जश्न के बीच Bhilai Steel Plant के DIC बायोमेट्रिक पर बोल गए बड़ी बात, हो जाओ सावधान…
Next: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में धार्मिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश, धार्मिक स्थल पर लगा गेट, सीसी टीवी कैमरा, सांसद की इंट्री

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.