Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSP: सेफ्टी की पाठशाला में 1030 ठेका श्रमिकों की हिस्सेदारी का बेहतर रिजल्ट, ईडी वर्क्स का ये फोकस
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: सेफ्टी की पाठशाला में 1030 ठेका श्रमिकों की हिस्सेदारी का बेहतर रिजल्ट, ईडी वर्क्स का ये फोकस

Azmat ali 19/08/2026 1 minute read
SAIL BSP Positive Results from the Participation of 1030 Contract Workers in the Safety Training Session

"सुरक्षित श्रमिक ही संयंत्र की असली पूंजी है" और इसी भावना के साथ भविष्य में भी सुरक्षा जागरूकता पर इवेंट होते रहेंगे।

  • भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिकों के लिए “सुरक्षा प्रश्नोत्तरी” का सकारात्मक रिजल्ट दिख रहा।

सूचनाजी न्यज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में हादसों को रोकने के लिए ईडी वर्क्स लगातार जोर लगाए हुए हैं। सकारात्मक रिजल्ट भी दिख रहा है। नियमित कर्मचारियों की घटती संख्या और ठेका मजदूरों के बढ़ते दायरे से अब अभियान का रूख भी बदल दिया गया है। ठेका मजदूरों पर खास नजर रखी जा रही है। सुरक्षित कामकाज को बढ़ावा देने श्रमिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिकों के लिए “सुरक्षा प्रश्नोत्तरी” तक हो चुकी है। इसके अलावा अन्य तरह के कार्यक्रम कार्यस्थल पर किए जा रहे हैं, ताकि मजदूरों के ज़ेहन में सेफ्टी का पाठ बैठ जाए।

क्विज़ प्रतियोगिता का उद्देश्य श्रमिकों के बीच जोखिमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, क्योंकि कार्य के दौरान वे अधिकांश समय विभिन्न प्रकार के जोखिमों के संपर्क में रहते हैं। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में क्विज मास्टर्स एवं जोनल कॉर्डिनेटर निमेश गुप्ता, अवनीश दुबे, अनील भावे, सुमित कुमार, आशुतोष प्रधान, एस.पी. सोनकर, एस पी निगम, नरेंद्र राव, एस के एन भगत, सुनील शुक्ला, शशांक शर्मा, अभिषेक, नागेंद्र राव, सुशील भालेकर एवं तरुण दत्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रतियोगिता को संयंत्र के चारों जोन- आयरन जोन, स्टील जोन, मिल जोन एवं सर्विस जोन में विभाजित कर आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में संयंत्र के विभिन्न विभागों से कुल 1030 ठेका कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें 850 पुरुष एवं 180 महिला श्रमिक शामिल थे।

प्रत्येक विभाग से 3-3 टीमों का चयन कर जोन स्तरीय प्रतियोगिता कराई गई। जोन विजेताओं के बीच आयोजित संयंत्र स्तरीय फाइनल में स्टील मेल्टिंग शॉप-2 की टीम प्रथम एवं पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन तथा प्लेट मिल की टीम संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रही।

उपस्थित श्रमिकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है और सुरक्षा की जवाबदेही श्रमिकों के कार्यशैली में शामिल होती है। श्रमिकों ने आग्रह किया कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग की CGM पुष्पा एम्ब्रोस एवं ब्लास्ट फर्नेस के सहायक महाप्रबंधक हेमंत कुमार वर्मा द्वारा किया गया। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन का मानना है कि “सुरक्षित श्रमिक ही संयंत्र की असली पूंजी है” और इसी भावना के साथ भविष्य में भी सुरक्षा जागरूकता के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगेl

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट में Chemical Accident का मॉक ड्रिल 20 को, हड़कंप से घबराना नहीं
Next: SAIL अलाय स्टील प्लांट दुर्गापुर के ED एस. सुब्बाराज का रांची ट्रांसफर

Related Stories

SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.