Skip to content
25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026 1 minute read
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold

कुंतल दास का खेल सफर क्रिकेट से शुरू हुआ। विभिन्न आयु वर्गों में क्रिकेट खेले और अंडर-19 स्तर पर सिक्किम का प्रतिनिधित्व कर चुके।

  • कॉमनवेल्थ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 120 किग्रा से अधिक वर्ग में शानदार प्रदर्शन, क्लासिक बेंच प्रेस में सिल्वर भी।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के इस्को स्टील प्लांट (ISP), बर्नपुर के अधिकारी कुंतल दास ने अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में देश और सेल का नाम रोशन किया है। कनाडा के विनिपेग में आयोजित 2026 कॉमनवेल्थ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उन्होंने पुरुषों के 120 किलोग्राम से अधिक, M1 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए।

कुंतल दास ने इक्विप्ड बेंच प्रेस में स्वर्ण पदक जीता, जबकि क्लासिक बेंच प्रेस में रजत पदक हासिल किया। इक्विप्ड बेंच प्रेस में अपने भार वर्ग और कैटेगरी के तीसरे सर्वश्रेष्ठ लिफ्टर भी रहे। कुंतल दास वर्तमान में आईएसपी बर्नपुर के कोक ओवन विभाग में एजीएम के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने वर्ष 2012 में SAIL में MTT के रूप में करियर शुरू किया था।

क्रिकेट से शुरू हुआ खेल सफर, पावरलिफ्टिंग में बनाई पहचान

कुंतल दास का खेल सफर क्रिकेट से शुरू हुआ। उन्होंने विभिन्न आयु वर्गों में क्रिकेट खेला और अंडर-19 स्तर पर सिक्किम का प्रतिनिधित्व किया। स्कूल क्रिकेट में उन्होंने पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा कोलकाता में टॉप डिविजन क्रिकेट भी खेला।

SAIL में नौकरी शुरू करने के बाद शिफ्ट ड्यूटी के कारण क्रिकेट पीछे छूट गया। फिटनेस के प्रति उनकी रुचि बनी रही। बर्नपुर के कुछ पावरलिफ्टर्स के प्रोत्साहन के बाद उन्होंने पावरलिफ्टिंग को खेल के रूप में अपनाया। वर्ष 2016 से वह राष्ट्रीय स्तर पर पावरलिफ्टिंग में हिस्सा ले रहे हैं।

खास बात यह है कि कुंतल दास सेल्फ-कोच्ड एथलीट हैं। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से तकनीकी जानकारी साझा करते हैं तथा नियमित रूप से आईएसपी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अभ्यास करते हैं। इसके साथ ही बर्नपुर के एक प्रमुख जिम में उभरते पावरलिफ्टर्स को प्रशिक्षण भी देते हैं।

राष्ट्रीय रिकॉर्ड समेत कई उपलब्धियां

कुंतल दास की हालिया उपलब्धियों की सूची भी खास है। वह 2026 में पावरलिफ्टिंग बेंच प्रेस के राष्ट्रीय चैंपियन रहे हैं। वर्ष 2025 में जापान के हिमेजी में आयोजित एशिया पैसिफिक अफ्रीकन चैंपियनशिप में उन्होंने पुरुषों के 120 किलोग्राम से अधिक M1 वर्ग के क्लासिक बेंच प्रेस में स्वर्ण पदक जीता।

वर्ष 2026 में दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में आयोजित एशिया पैसिफिक अफ्रीकन चैंपियनशिप में उन्होंने इक्विप्ड और क्लासिक, दोनों बेंच प्रेस स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने अपने भार वर्ग में क्लासिक बेंच प्रेस का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया है। कनाडा में मिली दोहरी सफलता के बाद कुंतल दास की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है।

SEFI चेयरमैन एनके बंछोर ने दी बधाई

स्टील एक्जीक्यूटिव्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SEFI) के चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर ने कुंतल दास को 2026 कॉमनवेल्थ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। एक SAIL अधिकारी के रूप में जिम्मेदारियों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल में उपलब्धियां हासिल करना ISP बर्नपुर के लिए भी गौरव का विषय है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CGM ब्लास्ट फर्नेस मनोज कुमार का बढ़ा कद, सीजीएम मैकेनिकल का ट्रांसफर, पढ़ें कौन-किसे करेगा रिपोर्ट

Related Stories

CGM Blast Furnace Manoj Kumar Assigned Responsibility for CGM Iron CGM Mechanical Transferred (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM ब्लास्ट फर्नेस मनोज कुमार का बढ़ा कद, सीजीएम मैकेनिकल का ट्रांसफर, पढ़ें कौन-किसे करेगा रिपोर्ट

Azmat ali 25/09/2026
Mega rally on October 1 Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai holds meeting with BMS leaders
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

1 अक्टूबर को महारैली-धरना: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुलाया BMS नेताओं को, पढ़ें क्या बोले सीएम…

Azmat ali 25/09/2026
Indian Institute of Metals (IIM) Bhilai Steel Plant receives tips from US expert-Read more
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स-IIM: भिलाई स्टील प्लांट को मिला अमेरिकी एक्सपर्ट से टिप्स, पढ़ें

Azmat ali 25/09/2026

You May Have Missed

SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
CGM Blast Furnace Manoj Kumar Assigned Responsibility for CGM Iron CGM Mechanical Transferred (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM ब्लास्ट फर्नेस मनोज कुमार का बढ़ा कद, सीजीएम मैकेनिकल का ट्रांसफर, पढ़ें कौन-किसे करेगा रिपोर्ट

Azmat ali 25/09/2026
Mega rally on October 1 Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai holds meeting with BMS leaders
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

1 अक्टूबर को महारैली-धरना: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुलाया BMS नेताओं को, पढ़ें क्या बोले सीएम…

Azmat ali 25/09/2026
Indian Institute of Metals (IIM) Bhilai Steel Plant receives tips from US expert-Read more
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स-IIM: भिलाई स्टील प्लांट को मिला अमेरिकी एक्सपर्ट से टिप्स, पढ़ें

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.