Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026 1 minute read
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers

निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने कार्यस्थल पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

बीएसएल में प्रबंध प्रशिक्षुओं (तकनीकी) बैच-2026 का स्थानीय इंडक्शन प्रशिक्षण शुरू।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र में प्रबंध प्रशिक्षुओं (तकनीकी) बैच-2026 के स्थानीय इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन-सह-संवाद सत्र 26 अगस्त 2026 को मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में आयोजित किया गया। इस बैच में कुल 21 प्रबंध प्रशिक्षु शामिल हैं, जिनमें से 17 बोकारो इस्पात संयंत्र, 3 माइंस तथा 1 एसआरयू में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी के साथ अधिशासी निदेशक (एसआरयू), अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन), अधिशासी निदेशक (माइंस), अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन), अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं), अधिशासी निदेशक (संकार्य), अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं), कार्यकारी अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) ने सभी का स्वागत किया तथा स्थानीय इंडक्शन प्रशिक्षण के अंतर्गत सात सप्ताह तक आयोजित किए जाने वाले विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों की रूपरेखा से अवगत कराया।

निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने अपने संबोधन में नव-नियुक्त प्रबंध प्रशिक्षुओं को कार्यस्थल पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की दिशा में सेल द्वारा किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करते हुए सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया। साथ ही, सेल में चल रही आधुनिकीकरण एवं विकास पहलों से युवाओं के लिए उत्पन्न हो रहे नए अवसरों पर चर्चा करते हुए सभी प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।

संवाद सत्र के दौरान बीएसएल के वरिष्ठ नेतृत्व ने नव-नियुक्त प्रबंध प्रशिक्षुओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए अपने अनुभव साझा किए और उन्हें निरंतर ज्ञानार्जन, नवाचार तथा उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सेल एवं बोकारो इस्पात संयंत्र में चल रही आधुनिकीकरण एवं विस्तार परियोजनाओं के साथ-साथ उन्नत तकनीकों के बढ़ते अनुप्रयोग और भविष्य की संभावनाओं पर भी विचार साझा किए गए।

स्थानीय इंडक्शन प्रशिक्षण के माध्यम से नव-नियुक्त प्रबंध प्रशिक्षुओं को संयंत्र की कार्य-संस्कृति, सुरक्षा मानकों, कार्यप्रणालियों एवं रणनीतिक प्राथमिकताओं से परिचित कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?
Next: जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.