Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Premature Retirement: बोकारो स्टील प्लांट, कोलियरी, माइंस और अस्पताल में दिख रहा काला बिल्ला
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Premature Retirement: बोकारो स्टील प्लांट, कोलियरी, माइंस और अस्पताल में दिख रहा काला बिल्ला

20/03/2025 (Last updated: 20/03/2025) 1 minute read
SAIL Premature Retirement: Black badge visible in Bokaro Steel Plant, colliery, mines and hospital

बोकारो आफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी मोर्चा संभाला है। ओए अध्यक्ष, महासचिव समेत पदाधिकारी प्लांट का भ्रमण कर रहे।

  • सेल में इस तरह की कार्य संस्कृति से कभी नहीं रही है। अचानक से जबरन रिटायर करना गलत है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के 11 अफसरों के जबरिया रिटायरमेंट के खिलाफ बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के अधिकारी विरोध कर रहे हैं। काला बिल्ला लगाकर कामकाज कर रहे हैं। सरकार के दबाव में सेल प्रबंधन (SAIL Management) द्वारा लिए गए फैसले का विरोध किया जा रहा है।

SAIL Premature Retirement: Black badge visible in Bokaro Steel Plant, colliery, mines and hospital

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: सरकार के गले की हड्डी बनी ईपीएस 95 पेंशन, पेंशनभोगी भड़के

बोकारो आफिसर्स एसोसिएशन (Bokaro Officers Association) के पदाधिकारियों ने भी मोर्चा संभाला है। ओए अध्यक्ष, महासचिव समेत अन्य पदाधिकारी पूरे प्लांट में भ्रमण कर रहे हैं। काला बिल्ला अधिकारियों को लगा रहे हैं। विरोध की आवाज उठाने का कारण बता रहे। लोगों के सवालों का जवाब दे रहे हैं। अधिकारियों में दहशत के माहौल को देखते हुए विरोध का स्वर ऊंचा करने की बात कही गई है।

SAIL Premature Retirement: Black badge visible in Bokaro Steel Plant, colliery, mines and hospital

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को मारी टक्कर, देखिए फोटो

बोकारो से संबंधित कोलियरी, प्लांट, नगर सेवा विभाग, प्रशासनिक भवन, बोकारो जनरल हॉस्पिटल समेत सभी विभागों के अधिकारी ब्लैक बैच लगाकर 11 अधिकारियों के जबरन रिटायर करने के आदेश का विरोध कर रहे हैं। विरोध की आवाज के बीच अपना कार्य निष्पादन कर रहे है। कार्य प्रारंभ होने के पूर्व एकजुट होकर फोटो सूट कर अपने अपने कार्य में जुट गए।

SAIL Premature Retirement: Black badge visible in Bokaro Steel Plant, colliery, mines and hospital

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल की महिला डाक्टर, नर्सिंग स्टाफ से मिलकर सीटू नेताओं ने दी बधाई, कर्मियों ने झूला घर की याद दिलाई

बोकारो आफिसर्स एसोसिएशन (Bokaro Officers Association) के महासचिव अजय कुमार पांडेय का कहना है कि अधिकारियों के साथ अन्याय हुआ है। लोग दहशत में हैं। कंपनी एवं कर्मी दोनों के लिए यह एक नई समस्या एवं मुसीबत है। ऐसा करने से सभी का मनोबल गिरेगा और हर फ़ाइल को अब शक की निगाह से देखना पड़ेगा। कार्य क्षमता घटेगी, नए लोग सेल जॉइन करने से परहेज करेंगे।

SAIL Premature Retirement: Black badge visible in Bokaro Steel Plant, colliery, mines and hospital

ये खबर भी पढ़ें: सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट भिलाई में नारी शक्ति पर ईडी वर्क्स और सीजीएम की पत्नी का खास मंत्र

ओए अध्यक्ष एके सिंह ने सेल प्रबंधन (SAIL – Management) को अपना फैसला वापस लेने की मांग की है। सेल में इस तरह की कार्य संस्कृति से कभी नहीं रही है। अचानक से जबरन रिटायर करना गलत है। पूरे सेल में गलत मैसेज दिया गया है। कर्मचारी और अधिकारी मिलकर सेल को तरक्की की तरफ ले जा रहे हैं, ऐसे में इस तरह के फैसले से मनोबल को झटका लगता है। इसलि सेल प्रबंधन अपना फैसला वापस ले।

SAIL Premature Retirement: Black badge visible in Bokaro Steel Plant, colliery, mines and hospital

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात राज्य मंत्री संग जुटे SAIL, JSW, JSPL, टाटा स्टील, NMDC, JSL, RINL, मेकॉन के दिग्गज, 11% स्टील पर अमरेंदु प्रकाश ये बोले

ओए अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़े रविभूषण का कहना है कि सेल के अधिकारी SEFI और BSOA के साथ एकजुटता के साथ खड़े हैं। आज Black Badge पहनकर 11 अधिकारियों की अन्यायपूर्ण और मनमानी तरीके से समय से पहले अनिवार्य सेवानिवृत्ति की निंदा करते हैं। यह कार्रवाई न्याय, पारदर्शिता, और उचित प्रक्रिया के मूलभूत सिद्धांतों को कमजोर करती है, और हम न्याय और जवाबदेही की मांग करते हैं।

हमारी चिंता है कि ऐसे निर्णय शॉप फ्लोर पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को हतोत्साहित करने वाले हैं और इसका असर निश्चित रूप से उनके दैनिक कार्यों पर भी होगा। विशेष रूप से, जब कंपनी एक बड़ी मॉडर्नाइजेशन की शुरुआत करने जा रही है, तो अधिकारियों और कर्मचारियों की मनोदशा का बेहतर होना अत्यावश्यक है। हम मांग करते हैं कि सेल प्रबंधन इस मुद्दे को गंभीरता से ले और न्याय, पारदर्शिता, और जवाबदेही के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो जनरल हॉस्पिटल की ओपीडी छोड़ अक्सर लापता रहते हैं धरती के भगवान, मरीज परेशान
Next: SAIL Premature Retirement पर बड़ा अपडेट: अधिकारियों की अपील खारिज, गई नौकरी

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.