Skip to content
23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL RSP के अधिकारी की पत्नी और बच्चे आग में फंसे, दीवार फांदकर बचाई जान, भिलाई में कोहराम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP के अधिकारी की पत्नी और बच्चे आग में फंसे, दीवार फांदकर बचाई जान, भिलाई में कोहराम

24/04/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-RSP-officers-wife-and-children-trapped-in-fire-saved-life-by-jumping-over-wall-chaos-in-Bhilai
  • SAIL RSP के अधिकारी की पत्नी और बच्चे भिलाई के मकान में सो रहे थे, आग से मचा कोहराम।

सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड सेल (Steel Authority of India Limited) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) से अच्छी खबर नहीं आ रही है। भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) स्थित आवास में भीषण आग लग गई। अलसुबह घर में लगी आग की चपेट में आने से अधिकारी की पत्नी और दो बच्चे बाल बाल बच गए।

ये खबर भी पढ़ें : रिकेश सेन के विधायक प्रतिनिधि का दक्षिण भारतीय समाज ने किया स्वागत, वोटिंग का भरा दम

आग के बीच फंसे परिवार के सदस्य किसी तरह मकान की पिछली दीवार को फांदकर पड़ोसी के घर में पहुंचे। पड़ोसी प्लांट गैरेज के सीनियर मैनेजर ललित कुमार यादव ने फायर ब्रिगेड को फोन कर घटना की सूचना दी। कुछ समय के भीतर ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट: क्वेस्ट ऑन प्रश्नोत्तरी में आप भी लीजिए हिस्सा, मिलेगा बम्पर इनाम

बताया जा रहा है कि घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आशंका जताई जा रही है की शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। सेक्टर 10 के सड़क नंबर 47 स्थित आवास संख्या 3A में अधिकारी संजय कुमार साहू का परिवार रहता है।

वर्तमान में अधिकारी का ट्रांसफर राउरकेला स्टील प्लांट के खदान में हो गया है। लेकिन परिवार अभी भिलाई में ही है। अधिकारी की पत्नी और दो बच्चे घर में सो रहे थे। अचानक से कमरे में धुआ की वजह से दम घुटने लगा। आंख खुली अंधेरा ही अंधेरा देख घर में कोहराम मच गया। बच्चे चीखने चिल्लाने लगे।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL राउरकेला स्टील प्लांट की खदान से आई हड़कंप मचाने वाली फोटो, पढ़िए डिटेल

पड़ोसी भी आवाज सुनकर जाग गए। ललित यादव के मुताबिक वे लोग मौके पर पहुंचे तो आग कम थी। देखते ही देखते तेजी से आग फैल गई, जिसकी वजह से महिला और बच्चे फंस गए थे। वे बाहर नहीं निकल पा रहे थे। आवाज लगाकर उन्हें पिछली दीवार फांदकर निकलने को कहा गया।

घर के पिछले हिस्से की दीवार पर चढ़कर किसी तरह बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इस हादसे से हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं, बीएसपी वर्कर्स यूनियन (BSP Workers Union) के अध्यक्ष उज्जवल दत्त का कहना है कि भिलाई स्टील प्लांट के आवास में 3 फेस कनेक्शन न देने की वजह से लोड बढ़ता जा रहा है।

भीषण गर्मी के मौसम में लोड बढ़ना स्वाभाविक है। इसलिए प्रबंधन को तत्काल फैसला लेते हुए 3 फेस कनेक्शन देने की सुविधा शुरू करनी चाहिए। बीएसपी प्रबंधन (BSP Management) को SAIL RSP के अधिकारी के परिवार के साथ हुई घटना से सबक लेना चाहिए। महिला और बच्चे की किसी तरह जान बची है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: वेज रिवीजन की खामियों पर केस दर्ज, बायोमेट्रिक-NJCS मामला भी जा रहा कोर्ट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP का कब्जेदारों के खिलाफ बड़ा अभियान, कब्ज़ा रोकेगा हरियाली का बैरियर
Next: SAIL SC-ST कर्मचारियों की समस्याओं का पिटारा खुला राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के सामने, जल्द आएंगे भिलाई

Related Stories

BSP Accident Update Director Personnel KK Singh and ED SSO have Arrived in Bhilai Safety Meeting Scheduled for Wednesday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Update: एक सप्ताह में 2 मौत, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, ED SSO पहुंचे भिलाई, होगा सेफ्टी का पोस्टमार्टम, इंटक तैयार, भड़के ठेकेदार

Azmat ali 22/09/2026
Bhilai Steel Plant Employee Commits Suicide 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 22/09/2026
SAIL ISP Union Elections CITU campaigns and exposes INTUC-BMS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर यूनियन चुनाव: सीटू का चुनावी वार, INTUC-BMS पर अबकी बार, चुनाव में चेहरे नहीं, पिछले दस वर्षों का हिसाब देखिए

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

BSP Accident Update Director Personnel KK Singh and ED SSO have Arrived in Bhilai Safety Meeting Scheduled for Wednesday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Update: एक सप्ताह में 2 मौत, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, ED SSO पहुंचे भिलाई, होगा सेफ्टी का पोस्टमार्टम, इंटक तैयार, भड़के ठेकेदार

Azmat ali 22/09/2026
Bhilai Steel Plant Employee Commits Suicide 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 22/09/2026
SAIL ISP Union Elections CITU campaigns and exposes INTUC-BMS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर यूनियन चुनाव: सीटू का चुनावी वार, INTUC-BMS पर अबकी बार, चुनाव में चेहरे नहीं, पिछले दस वर्षों का हिसाब देखिए

Azmat ali 22/09/2026
SAIL BSL Bahikhata program for women officers of Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSL: बोकारो स्टील प्लांट की महिला अफसरों का ये है ‘बहीखाता’

Azmat ali 22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.