Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL हड़ताल की तारीख आगे बढ़ी, सिर्फ आश्वासन पर सब राजी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL हड़ताल की तारीख आगे बढ़ी, सिर्फ आश्वासन पर सब राजी

24/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-strike-date-extended-everyone-agreed-only-on-assurance
  • ढाई माह के भीतर सभी मुद्दों को हल करने की शर्त पर हड़ताल आगे बढ़ी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) में हड़ताल की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। नई दिल्ली स्थित चीफ लेबर कमिश्नर (सेंट्रल) के कार्यालय में सेल प्रबंधन एवं हड़ताल का नोटिस देने वाली यूनियन इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एक्टू के साथ बैठक हुई।

ये खबर भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हाथों NMDC को मिला अवॉर्ड

लंबी बैठक के बाद चीफ लेबर कमिश्नर ने सेल प्रबंधन को निर्देश दिया कि ढाई महीने में सेल कर्मियों के मुद्दों का यूनियन से चर्चा कर निराकरण करें एवं उन्होंने यूनियनों से हड़ताल वापस लेने की अपील की। ट्रेड यूनियनों ने ढाई महीने में मांगे पूरी होने की शर्त पर हड़ताल को आगे बढ़ाने पर सहमत हुई।

ये खबर भी पढ़ें : सुभाष चंद्र बोस जयंती 2024: नेताजी का योगदान भूला नहीं सकता समाज

चीफ लेबर कमिश्नर सेंट्रल के पास 24 जनवरी को हुई बैठक में  यूनियनों द्वारा 29-30 जनवरी की प्रस्तावित हड़ताल के संबंध में अपना पक्ष रखा गया।
यूनियनों द्वारा कहा गया कि एमओयू के बाद भी दो वर्षों तक सेल प्रबंधन वेतन समझौता पूरा नहीं कर रहा है। एमओयू की शर्तों को भी नहीं मान रहा है।यही कारण है कि हमें हड़ताल पर जाने की नौबत आई है। चीफ लेबर कमिश्नर सेंट्रल ने सेल प्रबंधन एवं यूनियनों का पक्ष सुनने के पश्चात प्रबंधन को निर्देशित किया कि ढाई महीने में ट्रेड यूनियन के साथ बैठक कर लंबित मुद्दों का निराकरण करें।

ये खबर भी पढ़ें : नवमतदाता युवा ही नए भारत के आधार: मनीष पाण्डेय

सेंट्रल लेबर कमिश्नर द्वारा आरआईएनएल के वेज रिवीजन को लागू करने हेतु चर्चा के लिए आरएलसी विशाखापट्टनम को निर्देशित किया। बैठक में इंटक यूनियन से संजय गाबा, एटक से विद्यासागर गिरी, एचएमएस से एसडी त्यागी, सीटू से उपेंद्र एवं एक्टू से अभिषेक कुमार तथा सेल प्रबंधन की ओर से बीएस पोपली-ईडी पीएंडए, मानस रथ-सीजीएम पर्सनल शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant की जमीन का हो रहा सौदा, 30 हजार स्क्वायर फीट भूमि कब्जेदारों से बची, निर्माण ध्वस्त

चीफ लेबर कमिश्नर रेमिस तिरु द्वारा यूनियनों से हड़ताल को ढाई माह तक आगे बढ़ाने की अपील की, जिसे यूनियनों ने ढाई महीने में मुद्दे हल होने की शर्त पर हड़ताल आगे बढ़ाने  पर सहमत हुए।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, देखिए फोटो

पांच लंबित मुद्दे निम्न है

1. 39 माह का बकाया एरियर्स।

2. नाइट शिफ्ट एलाउंस, एचआरए, डिफिकल्ट एरिया एलाउंस, माइंस एलाउंस, वॉशिंग एलाउंस एवं अन्य मुद्दे।

3. ठेका श्रमिकों का वेज रिवीजन।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant ने दिया साथ, इस्कॉन ने तैयार किया बेस किचन, एनीमिया-कुपोषण होगा दूर

4. पिछले वर्ष से ज्यादा बोनस के लिए वार्ता कर समझौता करें।

5. वेतन समझौते में एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS मीटिंग 2024: 24 से ज्यादा नेताओं का दिल्ली में जमावड़ा, हड़ताल को अवैध कहने पर भड़का गुस्सा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रबंधन बोला-SAIL हड़ताल अवैध, BSP के आला अधिकारियों की महाबैठक, CCTV कैमरे से होगी हंगामा करने वालों की पहचान
Next: SAIL Foundation Day 2024: बीएसपी के 666 कर्मचारी दीर्घ सेवा सम्मान से सम्मानित

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.