Skip to content
30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Strike: संयुक्त यूनियन 19 को बोरिया गेट पर करेगी हंगामा, सांसद विजय बघेल का भी खटखटाएगी दरवाजा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Strike: संयुक्त यूनियन 19 को बोरिया गेट पर करेगी हंगामा, सांसद विजय बघेल का भी खटखटाएगी दरवाजा

17/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-Strike-Joint-Union-will-create-ruckus-at-Boria-Gate-on-19th-will-also-knock-on-the-door-of-MP-Vijay-Baghel-1

बीएसपी में हड़ताल की रणनीति बनाने लगे यूनियन नेता।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के नियमित कर्मचारी एवं ठेका श्रमिकों के वेतन समझौते को लेकर ट्रेड यूनियनों द्वारा 29 और 30 जनवरी को हड़ताल करने की घोषणा की जा चुकी है। इसे सफल बनाने के लिए संयुक्त यूनियन के नेताओं की इंटक कार्यालय में बैठक हुईl जिसमें सभी गेटों पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। मंगलवार को बोरिया गेट पर सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक प्रदर्शन किया जाएगा।

संयुक्त यूनियन के संयोजक वंश बहादुर सिंह ने बताया कि इंटक, एटक, सीटू, एचएमएस, एक्टू, लोईमू  इस्पात श्रमिक मंच एवं एवं स्टील वर्कर्स यूनियन के पदाधिकरियों की बैठक इंटक कार्यालय में हुई जिसमें 29 एवं 30 जनवरी की हड़ताल को सफल बनाने पर चर्चा हुई।

संयुक्त यूनियन ने यह तय किया है कि भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी गेटों पर प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन नेता हर विभाग में कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों से संपर्क कर उन्हें सेल प्रबंधन के इस तानाशाही रवैया से हो रहे नुकसान की पूरी जानकारी देंगे एवं हड़ताल में शामिल होने की अपील करेंगे।

संयुक्त यूनियन भिलाई के सभी ट्रेड यूनियन एवं विभिन्न संगठनों मुलाकात कर उनसे हड़ताल में शामिल होने एवं सहयोग करने की अपील करेगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संयुक्त यूनियन के पदाधिकारी सेल प्रबंधन की हठधर्मिता के कारण अभी तक वेज रिवीजन नहीं होने को लेकर दुर्ग के सांसद विजय बघेल से भी मुलाकात करेंगे।

संयुक्त यूनियन द्वारा मंगलवार 19 दिसंबर को बोरिया गेट पर सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक वेज रिवीजन जल्द पूरा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारियों से 29 एवं 30 जनवरी की हड़ताल में शामिल होने की अपील की जाएगी।

संयुक्त ट्रेड यूनियन  ने संयंत्र के सभी कर्मचारियों से अपील किया है कि इस प्रदर्शन में शामिल हो कर सेल प्रबंधन के तानाशाही के खिलाफ अपने आक्रोश को व्यक्त करें, क्योंकि यह लड़ाई सभी सेल कर्मचारियों की लड़ाई है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Artificial Intelligence पर SAIL, TATA, IIT के एक्सपर्ट जुटे, इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही बड़ी बात
Next: Bokaro Steel Plant के 2 अधिकारियों के घर चोरी, लाखों का माल पार

Related Stories

CITU speaks on the Nepal disaster and makes a major demand of the Indian government
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नेपाल आपदा पर सीटू ने ये कहा, भारत सरकार से कर दी बड़ी मांग

Azmat ali 29/08/2026
Bhilai Township Buzz regarding the Simplification of the Land Monetization Scheme Township Residents hopeful for Relief
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: लैंड मोनेटाइजेशन स्कीम के सरलीकरण की सुगबुगाहट, टाउनशिपवासियों को राहत की उम्मीद

Azmat ali 29/08/2026
Pahadi Themed Teej Milan and Enthusiastic Ramp Walk Sarita Sahu and Neha Singh Crowned Teej Queens
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पहाड़ी थीम से सजा तीज मिलन, रैंप वॉक में उत्साह; सरिता साहू और नेहा सिंह बनीं तीज क्वीन

Azmat ali 29/08/2026

You May Have Missed

CITU speaks on the Nepal disaster and makes a major demand of the Indian government
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नेपाल आपदा पर सीटू ने ये कहा, भारत सरकार से कर दी बड़ी मांग

Azmat ali 29/08/2026
Bhilai Township Buzz regarding the Simplification of the Land Monetization Scheme Township Residents hopeful for Relief
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: लैंड मोनेटाइजेशन स्कीम के सरलीकरण की सुगबुगाहट, टाउनशिपवासियों को राहत की उम्मीद

Azmat ali 29/08/2026
Pahadi Themed Teej Milan and Enthusiastic Ramp Walk Sarita Sahu and Neha Singh Crowned Teej Queens
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पहाड़ी थीम से सजा तीज मिलन, रैंप वॉक में उत्साह; सरिता साहू और नेहा सिंह बनीं तीज क्वीन

Azmat ali 29/08/2026
BSP Retirement Retirement at Bhilai Steel Plant is no Longer Just a Farewell it has become a Tradition of Honoring Employees at the Gate 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Retirement: भिलाई स्टील प्लांट में रिटायरमेंट अब सिर्फ विदाई नहीं, गेट पर सम्मान, घर तक साथ की बन रही परंपरा

Azmat ali 29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.