Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना 2026: RSP के 2 CGM का आवेदन खारिज, 50 से ज्यादा BSL कार्मिकों की जून में VR से विदाई, BSP, DSP से ये खबर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना 2026: RSP के 2 CGM का आवेदन खारिज, 50 से ज्यादा BSL कार्मिकों की जून में VR से विदाई, BSP, DSP से ये खबर

Azmat ali 19/06/2026 1 minute read
SAIL Voluntary Retirement Scheme 2026 Applications of 2 CGMs from RSP Rejected 1 (1)

बीएसएल से 6 अधिकारी, 15 कर्मचारी, बीएसपी से 18 अफसर, 105 कर्मचारी और आरएसपी से 119 कार्मिक होंगे रिटायर। डीएसपी से सीएमओ इंचार्ज, सीजीएम भी।

  • राउरकेला स्टील प्लांट से वीआर लेने वालों में 1 अधिकारी और 18 कर्मचारियों के नाम।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल से मैनपॉवर कम होने की रफ्तार बढ़ती जा रही है। रिटायरमेंट और वीआरएस के जरिए जून में बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी सेवा से अलग हो रहे हैं। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना के तहत आवेदन की शुरुआत 20 मई से शुरू हुई है, जो 20 जुलाई तक है। सेल आरएसपी से 2 सीजीएम ने भी वीआर के लिए आवेदन किए थे। प्रबंधन ने इनके आवेदन को स्वीकृत नहीं किया है। प्लांट से आने वाले दोनों सीजीएम पर प्रबंधन ने विश्वास जताया है।

सेल बीएसएल से जुड़ी ये जानकारी

सेल बोकारो स्टील प्लांट-बीएसएल से जून में 6 अधिकारियों और 15 कर्मचारियों का रिटायरमेंट हैं। इनके अलावा 50 से ज्यादा वीआर लेने वाले अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं। एक-दो दिन में संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। लगातार दो-तीन वीआर लेने वालों की संख्या बोकारो में हर दिन बढ़ती हुई दिख रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: सेक्टर एरिया में टूटेंगे मकान, इसलिए लाइसेंस पर लगाम, करना होगा सरेंडर

सेल आरएसपी का ये है आंकड़ा

सेल राउरकेला स्टील प्लांट से 119 अधिकारी और कर्मचारी जून में रिटायर हो रहे हैं। खास बात यह है कि वीआर लेने वालों की संख्या यहां घटती हुई नजर आ रही है। पहले आंकड़ा 20 का था, जो अब 19 हो चुका है। वीआर लेने वालों में 1 अधिकारी और 18 कर्मचारियों के नाम लिस्ट में शामिल किए गए हैं। विदाई समारोह तक कुछ संख्या बढ़ या घट सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक की बढ़ीं मुश्किलें, PM नहीं अब राष्ट्रपति से शिकायत, AITUC ने की पद से हटाने, जांच की मांग

बीएसपी से 18 अफसर, 105 कर्मचारी होंगे रिटायर

सेल भिलाई स्टील प्लांट-बीएसपी के आंकड़े अब तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं। जून में वीआर लेने वालों की लिस्ट गुरुवार दिन तक फाइनल नहीं हो सकी थी। किसी दिन भी लिस्ट फाइनल हो सकती है। बीएसपी से 18 अधिकारी और 105 कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं। जून माह में रिटायर होने वाले कार्मिकों के सम्मान में समारोह आयोजित किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: मैनपावर सप्लाई करने 2 भारतीय, 1 नीदरलैंड की एजेंसी इम्पैनल, यहीं से होगी भर्ती

जानिए दुर्गापुर स्टील प्लांट से कौन-कौन हो रहा रिटायर

राज रंजन कुमार, CMO I/C, मेडिकल एंड हेल्थ सर्विसेज
वीरेन्द्र विक्रम चतुर्वेदी, CGM I/C, आयरन
जी.एस. वेणुगोपाल, CGM, प्रोजेक्ट्स
अनिमेष मंडल, GM, HY Maint & Constn
अरूप कुमार साहा, GM, ट्रैफिक
मनोज कुमार पाठक, GM, MMM
बुद्धा चंद्र सिन्हा, DGM, TXR
निमाई चंद्र मंडल, जूनियर इंजीनियर, CEM
छोटे लाल राम, जूनियर इंजीनियर, CEM
दयामय दास, जूनियर इंजीनियर, COCC
कृष्ण कुमार पांडेय, जूनियर इंजीनियर, फाउंड्री
चित्तरंजन मंडल, जूनियर इंजीनियर, फाउंड्री (इलेक्ट्रिकल)
श्यामल कुमार अधिकारी, जूनियर इंजीनियर, LRS
सुधामय घोष, जूनियर इंजीनियर, प्लांट गैरेज
सदानंद राजभर, टेक एसोसिएट, PMD
अमल कांती घोष, जूनियर इंजीनियर, पावर प्लांट
गणेश चंद्र पाल, जूनियर इंजीनियर, PWE
सुभ्रत घोष, जूनियर इंजीनियर, RMD
असित साहा, जूनियर इंजीनियर, RMHP
रंजीत मंडल, जूनियर इंजीनियर, सिंटर प्लांट
प्रद्युत कुमार शो, जूनियर इंजीनियर, सिंटर प्लांट
रजत कुमार मंडल, जूनियर इंजीनियर, ट्रैफिक
के. गणपत रेड्डी, जूनियर इंजीनियर, ट्रैफिक

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी कांड: 3.22 करोड़ की हेराफेरी का मास्टरमाइंड यूपी से दबोचा गया, 7 दिन की पुलिस रिमांड

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township: सेक्टर एरिया में टूटेंगे मकान, इसलिए लाइसेंस पर लगाम, करना होगा सरेंडर
Next: हुडको में प्याऊ घर का समापन, पहुंचे आइजी अभिषेक शांडिल्य, सीजू एंथोनी

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.