सेल सेलम स्टील प्लांट में सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई, पौधरोपण कर यादगार बनाया समारोह।
सूचनाजी न्यूज, सेलम। सेल के सेलम स्टील प्लांट (SSP) में 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के सम्मान में यादगार और गरिमापूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सुपरएनुएशन और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के जरिए कंपनी से अलग हुए कार्मिकों की वर्षों की समर्पित सेवाओं, प्रतिबद्धता और महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया।
इस महीने सेलम स्टील प्लांट ने सुपरएनुएशन और वीआरएस के तहत कुल छह कार्मिकों को विदाई दी। इनमें तीन कार्मिक सुपरएनुएशन के तहत सेवानिवृत्त हुए, जबकि तीन ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प चुना।
सुपरएनुएशन के तहत सेवानिवृत्त होने वालों में मानस रथ-जनरल मैनेजर इंचार्ज (एचआर), ह्यूमन रिसोर्स, प्रभाकरण एस., जनरल मैनेजर इंचार्ज (मिल्स), कोल्ड रोलिंग मिल और नरसिम्हन एस., जूनियर इंजीनियर-कोल्ड रोलिंग मिल-ऑपरेशन शामिल रहे।
VRS के जरिए ये हुए अलग
वहीं कन्नन एस.-जनरल मैनेजर इंचार्ज (एसएमएस), स्टील मेल्टिंग शॉप, थंगराजू केएस., जनरल मैनेजर इंचार्ज (एचआरएम), हॉट रोलिंग मिल और कन्नन सी., जूनियर इंजीनियर, कोल्ड रोलिंग मिल-ऑपरेशन ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेकर कंपनी से विदाई ली।
समारोह में कार्यकारी निदेशक आरके बिसारे, मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष और सेक्शन प्रमुख मौजूद रहे। उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लंबे सेवाकाल, उल्लेखनीय कार्यों और संगठन के विकास में उनके योगदान की सराहना की।
परिवार के साथ किया पौधरोपण
विदाई समारोह को यादगार बनाने के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने सेलम स्टील प्लांट परिसर में पौधरोपण अभियान में हिस्सा लिया। इस पहल को कर्मचारियों की संगठन के साथ लंबे समय तक जुड़ाव और उनकी विरासत का प्रतीक बताया गया।
पौधरोपण के माध्यम से विकास, स्थिरता और निरंतरता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक ने सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को गमले में लगे पौधे भेंट किए। इसे उनके समर्पित सेवाकाल के प्रति आभार और भविष्य के लिए शुभकामना के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया।
सेलम स्टील प्लांट परिवार ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति उनकी समर्पित सेवाओं और संगठन के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उनके और उनके परिवारों के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध भविष्य की कामना की।

