Skip to content
08/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई सेक्टर 10 में खुल रही सेलम स्टील प्लांट के बर्तनों की दुकान, ये है पता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई सेक्टर 10 में खुल रही सेलम स्टील प्लांट के बर्तनों की दुकान, ये है पता

Azmat ali 14/08/2026 (Last updated: 14/08/2026) 1 minute read
Salem Steel Shoppe to open in Bhilai Sector-10 Bhumi Pujan

Salem Steel Plant के मुखिया ईडी आरके बिसारे पत्नी एवं Salem Steel Ladies Circle की अध्यक्ष डॉ. अमिता बिसारे बनी गवाह।

  • भिलाई सेक्टर-10 में खुलेगा Salem Steel Shoppe, भूमि पूजन के साथ हुई नई शुरुआत।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। अब आपको बेहतरीन बर्तनों के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सेल के सेलम स्टील प्लांट के स्पेशल स्टील से बने बर्तनों की दुकान भिलाई सेक्टर 10 में अगले महीने खुल जाएगी। दुकान के लिए भूमि-पूजन शुक्रवार को किया गया। सेलम स्टील प्लांट के मुखिया ईडी आरके बिसारे की पत्नी डॉक्टर अमित बिसारे ने पूजा में हिस्सा लिया।

भूमि-पूजन आदि कार्यक्रम में भिलाई महिला समाज की पदाधिकारियों की सहभागिता रही। Steel Authority of India Limited (SAIL) के सेलम स्टील प्लांट की ओर से भिलाई के सेक्टर-10 में Salem Steel Shoppe की शुरुआत की जा रही है। इस नए प्रतिष्ठान के माध्यम से उपभोक्ताओं को सेलम स्टील प्लांट के उच्च गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील उत्पाद, बर्तन और टेबलवेयर उपलब्ध होंगे।

सेलम स्टील प्लांट अपने उच्च गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील उत्पादों के लिए देश-विदेश में पहचान रखता है। स्टील उत्पादों के साथ-साथ यहां निर्मित स्टेनलेस स्टील के बर्तन और टेबलवेयर भी उपभोक्ताओं के बीच लोकप्रिय हैं। SAIL की विभिन्न इकाइयों में संचालित Salem Steel Shoppe की श्रृंखला में भिलाई का यह नया शॉप एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। भूमि पूजन कार्यक्रम में भिलाई महिला समाज, भिलाई स्टील प्लांट, साईं बाबा आरती सत्संग परिवार और सेक्टर-10 मार्केट समन्वय समूह के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

भिलाई महिला समाज की पदाधिकारियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में भिलाई महिला समाज की एक्टिंग प्रेसिडेंट छवि निगम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनके साथ डॉ. अमिता बिसारे, ED, Salem Steel Plant एवं President, Salem Steel Ladies Circle भी उपस्थित रहीं।
भिलाई महिला समाज की ओर से उपाध्यक्ष मौली चक्रवर्ती, केका सरकार, डॉक्टर स्मिता भास्कर ने कार्यक्रम में सहभागिता की। वहीं सचिव सोनाली रथ, कोषाध्यक्ष शिखा जैन और ज्वाइंट ट्रेजरर रीता तिवारी सहित वर्किंग कमेटी की सदस्य रुखसाना शेख, सपना सोनी, सुधा शर्मा, सुष्मा सलवतकर, बबिता शर्मा, लक्ष्मी आदि मौजूद रहीं।

BSP के अधिकारियों ने की सहभागिता

कार्यक्रम में SEFI Chairman एवं OA-BSP President नरेंद्र कुमार बंछोर तथा GM, Town Service Department, Bhilai Steel Plant एबी श्रीनिवास भी मौजूद रहे। आयोजकों ने दोनों अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके अलावा साई बाबा आरती सत्संग के एक्टिंग प्रेसिडेंट वानखेडे तथा सेक्टर-10 मार्केट समन्वय समूह के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

छवि निगम और डॉ. अमिता बिसारे ने की पहली खुदाई

भूमि पूजन की मुख्य विधि के तहत छवि निगम और डॉ. अमिता बिसारे संग अन्य पदाधिकारियों ने एक साथ कुदाली चलाकर भूमि की पहली खुदाई की। इसके साथ ही Salem Steel Shoppe की नई शुरुआत की आधारशिला रखी गई।

भिलाई में ग्राहकों को मिलेंगे Salem Steel के उत्पाद

Salem Steel Shoppe के शुरू होने के बाद भिलाई और आसपास के उपभोक्ताओं को Salem Steel के स्टेनलेस स्टील उत्पादों और घरेलू उपयोग के बर्तन एवं टेबलवेयर की उपलब्धता का स्थानीय विकल्प मिलेगा। कार्यक्रम में इसे भिलाई और Salem Steel Plant के बीच सहयोग की एक नई पहल के रूप में भी देखा गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम का समापन अतिथियों के आभार के साथ हुआ। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि सेक्टर-10 में शुरू होने वाला यह नया Salem Steel Shoppe उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी साबित होगा और सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: NJCS-कर्मचारियों के मुद्दों पर नकारने की पॉलिसी SAIL मैनेजमेंट की, कर्मी तिलमिलाए
Next: Bhilai Steel Plant: OHS में रेगुलर कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कुछ समय के लिए रुका, सेक्टर 9 जाएंगे ठेका मजदूर

Related Stories

NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026
BSP Charging 884 Fee from SC ST Children SFI lodges Complaint with DEO Tribal Welfare Department and the Commission
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST बच्चों की ₹884 फीस से BSP का शिक्षा विभाग चलेगा या मुनाफे का हिसाब सुधरेगा? DEO, आदिम जाति और आयोग तक शिकायत

Azmat ali 07/09/2026
Issue regarding minimum wages of over 8,000 contract workers at SAIL ISP next meeting to be held on September 16
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP के 8,000 से अधिक ठेका श्रमिकों के न्यूनतम वेतन का मामला, 16 सितंबर को होगी अगली बैठक

Azmat ali 07/09/2026

You May Have Missed

NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026
BSP Charging 884 Fee from SC ST Children SFI lodges Complaint with DEO Tribal Welfare Department and the Commission
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST बच्चों की ₹884 फीस से BSP का शिक्षा विभाग चलेगा या मुनाफे का हिसाब सुधरेगा? DEO, आदिम जाति और आयोग तक शिकायत

Azmat ali 07/09/2026
Issue regarding minimum wages of over 8,000 contract workers at SAIL ISP next meeting to be held on September 16
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP के 8,000 से अधिक ठेका श्रमिकों के न्यूनतम वेतन का मामला, 16 सितंबर को होगी अगली बैठक

Azmat ali 07/09/2026
Bhilai Township Constant fear of accidents Appeal to the Steel Secretary
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

साहब कार छोड़िए, रात में एक बार अकेले बाइक-साइकिल से निकलिए, नज़र आएगी जानलेवा टाउनशिप

Azmat ali 07/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.