एससी-एसटी एसोसिएशन और आदिवासी मंडल भिलाई ने BSP के कार्यपालक निदेशक से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ के पहले शहीद वीर नारायण सिंह की जयंती स्टेडियम में प्रतिमा स्थापित करने की मांग सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) एससी-एसटी एम्प्लाइज एसोसिएशन और आदिवासी मंडल भिलाई ने बीएसपी के कार्यपालन निदेशक से मुलाकात की। एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार ने बताया कि एसोसिएशन के अध्यक्ष और सेल एससी-एसटी एम्प्लाइज फेडरेशन दिल्ली के उपाध्यक्ष कोमल प्रसाद के नेतृत्व में आदिवासी मंडल भिलाई के पदाधिकारियों ने मानव संसाधन कार्यपालन निदेशक पवन कुमार से भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने पहले पवन कुमार
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) एससी-एसटी एम्प्लाइज एसोसिएशन और आदिवासी मंडल भिलाई ने बीएसपी के कार्यपालन निदेशक से मुलाकात की। एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार ने बताया कि एसोसिएशन के अध्यक्ष और सेल एससी-एसटी एम्प्लाइज फेडरेशन दिल्ली के उपाध्यक्ष कोमल प्रसाद के नेतृत्व में आदिवासी मंडल भिलाई के पदाधिकारियों ने मानव संसाधन कार्यपालन निदेशक पवन कुमार से भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने पहले पवन कुमार का सम्मान किया। उन्हें मोमेंटो, शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। फिर उन्हें ज्ञापन पत्र भी सौंपा गया। इस मौके पर अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने नौ अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के सफलतम आयोजन में सहयोग के लिए पवन कुमार और बीएसपी मैनेजमेंट से मिले सहयोग पर आभार जताया। साथ ही छत्तीसगढ़ के पहले शहीद वीर नारायण सिंह को सम्मान देते हुए एसोसिएशन की मांग पर मैनेजमेंट ने सिविक सेंटर के जयंती स्टेडियम का नाम ‘शहीद वीर नारायण सिंह जयंती स्टेडियम’ किया गया है लेकिन स्टेडियम का सुंदरीकरण उनके नाम की गरिमा के अनुसार नहीं हो पाया हैं। इस पर प्रबंधन से पर्याप्त ध्यान देने की अपील की गई। साथ ही स्टेडियम में शहीद वीर नारायण सिंह की आदम कद प्रतिमा लगाने की भी मांग की गई है। आदिवासी मंडल भिलाई की अध्यक्ष गीता लाल मंडावी ने बताया कि मैनेजमेंट के द्वारा आधिकारिक कामकाज में स्टेडियम के नाम पूरी तरह से ‘शहीद वीर नारायण सिंह जयंती स्टेडियम’ लिखा जाए। इस पर कार्यपालक निदेशक पवन कुमार ने कहा कि स्टेडियम का सुंदरीकरण किया जाएगा। यह हमारी प्लानिंग हैं। कुछ दिन पहले टीम ने स्टेडियम का निरीक्षण किया था। सुंदरीकरण के अलावा बड़े स्पोर्ट्स इवेंट कराने की कोशिश की जाएगी। BSP के आधिकारिक कामकाज में स्टेडियम का नाम ‘शहीद वीर नारायण सिंह जयंती स्टेडियम’ इस्तेमाल में लाने जरूरी निर्देश जारी करेंगे। प्रतिमा स्थापित करने के लिए टेक्निकल पक्षों पर विचार करके कोशिश की जाएगी।छत्तीसगढ़ के पहले शहीद वीर नारायण सिंह की जयंती स्टेडियम में प्रतिमा स्थापित करने की मांग