Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बड़ी प्लानिंग पर Bokaro में हैं Steel Secretary, प्रोजेक्ट, माइंस, कोलियरी पर फोकस, मुख्य सचिव से होगी बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बड़ी प्लानिंग पर Bokaro में हैं Steel Secretary, प्रोजेक्ट, माइंस, कोलियरी पर फोकस, मुख्य सचिव से होगी बात

Azmat ali 08/10/2025 1 minute read
Steel Secretary has Come to Bokaro for Major Planning Focus on Projects Mines Collieries Meeting with Chief Secretary

राउरकेला स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज अतिरिक्त प्रभार बोकारो आलोक वर्मा, ईडी वर्क्स प्रिय रंजन ने स्वागत किया।

  • गुरुवार को वह कोलियरी और माइंस जाएंगे। शाम को झारखंड के मुख्य सचिव के साथ मीटिंग प्रस्तावित है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। इस्पात मंत्रालय के सचिव संदीप पौंड्रिक बोकारो पहुंचे हुए हैं। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट के प्रोजेक्ट, आयरन ओर माइंस और कोलियरी को लेकर खास प्लान है। सेल को संवारने और आगे बढ़ाने की मुहिम को अमली जामा पहनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है।

इसकी राह में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिए खुद स्टील सेक्रेटरी ने कदम बढ़ाया है। सेल को मजबूत स्थिति में लाने के लिए कोलियरी और माइंस पर खासतौर से फोकस किया जा रहा है। इससे जुड़ी रणनीति पर कार्य करने स्टील सेक्रेटरी झारखंड में हैं। कोलियरी और माइंस जाने से पहले उनका ठहराव बोकारो में हुआ है।

बुधवार को स्टील सेक्रेटरी बोकारो पहुंचे। राउरकेला स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज अतिरिक्त प्रभार बोकारो आलोक वर्मा, भावी डायरेक्टर इंचार्ज एवं वर्तमान ईडी वर्क्स प्रिय रंजन ने भव्य स्वागत किया। सीआइएसएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद प्लांट विजिट पर पहुंचे। प्रोडक्शन से जुड़ी बातों पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।

बीएसएल की रिव्यू मीटिंग हुई। गुरुवार को वह कोलियरी और माइंस जाएंगे। शाम को झारखंड के मुख्य सचिव के साथ मीटिंग प्रस्तावित है। संभावना जताई जा रही है कि बीएसएल प्रोजेक्ट को लेकर आने वाली दिक्कतों और शासन-प्रशासन के सहयोग पर बातचीत की जाएगी। फिलहाल, इस पर कोई अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के एक अधिकारी ने सूचनाजी.कॉम से दो टूक कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, सेल को मजबूत स्थिति में लाने की मुहिम नहीं रुकेगी। 50 हजार से ज्यादा लोगों की रोजी-रोटी सेल से जुड़ी है।

इसलिए हर छोटी-छोटी नकारात्मक चीजों को दरकिनार करके आगे बढ़ने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। कोलियरी और माइंस के बिजनेस को समझने के लिए ही स्टील सेक्रेटरी दौरे पर हैं। कंपनी को बड़ा करना है। चाहे जो हो जाए, हम आगे बढ़ेंगे, सबको साथ लेकर चलेंगे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस के सामने कर्मचारियों ने लिया हड़ताल का संकल्प
Next: SAIL ISP: इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर के 3 सीजीएम का ईडी पद पर प्रोमोशन इस्पात नगरी के लिए गौरव का क्षण, पढ़ें डिटेल

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.