बंद कीजिए इमोशनल इटिंग, भूख लगने पर ही खाएं, मोटापा-मधुमेह से मुक्ति पाएं
इमोशनल इटिंग को बंद कर केवल अत्याधिक भूख लगने पर ही दिन में सिर्फ दो बार ही भोजन करें। बिना दवाइयों के मधुमेह और मोटापे को समाप्त करने का मार्ग बताया। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन-ओए (BSP Officers Association) के द्वारा प्रगति भवन के सभागार में भारत के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. जगन्नाथ दीक्षित (Eminent Physician Dr. Jagannath Dixit) का व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें श्रोताओं को मधुमेह एवं मोटापे से मुक्ति के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। ये खबर भी पढ़ें : कोयला से CNG प्लांट बन
- इमोशनल इटिंग को बंद कर केवल अत्याधिक भूख लगने पर ही दिन में सिर्फ दो बार ही भोजन करें।
- बिना दवाइयों के मधुमेह और मोटापे को समाप्त करने का मार्ग बताया।
डॉ. दीक्षित को तीन राष्ट्रीय सम्मान एवं पांच प्रादेशिक सम्मान स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य करने हेतु प्राप्त हुआ है। वे महाराष्ट्र शासन के द्वारा मोटापे के विरूद्ध कैम्पेन के ब्रांड एम्बेसेडर हैं।
ये खबर भी पढ़ें: बजट की घोषणा पर अमल: रोजगार योजना पर मंत्री बोले-2 करोड़ नौकरियों पर फोकस
उन्होंने अत्यंत आसान भाषा में हमारे शरीर में भोजन की आवश्यकता एवं उनके प्रति इंशुलिन की प्रतिक्रिया तथा शरीर के इंसुलिन के उत्पादन की प्रक्रिया पर विस्तार से रोशनी डाली गयी। डॉ. दीक्षित ने अनुशासित जीवन शैली के द्वारा बिना दवाइयों के मधुमेह और मोटापे को समाप्त करने का मार्ग बताया।
ये खबर भी पढ़ें: औद्योगिक श्रमिकों के लिए Consumer Price Index और मुद्रास्फीति का आया आंकड़ा
सामान्य जनधारणा के विरूद्ध डॉ. दीक्षित ने बताया कि मधुमेह से मुक्ति संभव है यदि व्यक्ति जीवन शैली को पूरे अनुशासन के साथ अपने नियंत्रण में रखें और इमोशनल इटिंग को बंद कर केवल अत्याधिक भूख लगने पर ही दिन में सिर्फ दो बार ही भोजन करें।
ये खबर भी पढ़ें: कोविड 19 से मृत व्यक्ति के घर वालों को मिलेगा पैसा, सरकार ने जारी किया 1 करोड़ 7 लाख, ये है जिलेवार आंकड़ा
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेन्द्र कुमार बंछोर ने किया, डॉ. रविन्द्रनाथ, विशिष्ट अतिथि के रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ओए महासचिव परविन्दर सिंह के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भिलाई के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने डॉ. दीक्षित से अपने प्रश्न भी पूछे।
ये खबर भी पढ़ें: पाकिस्तानी तस्कर ड्रोन से भेज रहा था हथियार और नशीला पदार्थ, पंजाब पुलिस ने किया तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 1 गिरफ्तार
इस कार्यक्रम में अभिजीत नांदेडकर, हृदय मोहन, एम.एम. गदरे, समीर स्वरूप पूर्व कार्यपालक निदेशकगण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनिता द्विवेदी, मुख्य महाप्रबंधक अनुप कुमार दत्ता, राजीव पाण्डेय, पदाधिकारी अंकुर मिश्रा, तुषार सिंह, अखिलेश मिश्रा, संजय तिवारी, ज्योति प्रकाश शर्मा, जोनल प्रतिनिधियों में डीपीएस बरार, एस के मालवीय, पिजूष सेन, अभिषेक कोचर एवं बड़ी संख्या में भिलाई के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट: वित्त वर्ष 2024-25 के अप्रैल-जुलाई में Salable Steel Production में लंबी छलांग