Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • दुर्ग-भिलाई
  • ब्यूटी कॉटेस्ट में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से पहुंची प्रतिभाएं, दिखाया जलवा, बॉलीवुड एक्ट्रेस के हाथों हुए सम्मानित
  • दुर्ग-भिलाई

ब्यूटी कॉटेस्ट में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से पहुंची प्रतिभाएं, दिखाया जलवा, बॉलीवुड एक्ट्रेस के हाथों हुए सम्मानित

25/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
WhatsApp-Image-2023-12-25-at-18.44.02

– रायपुर में हुई स्पर्धा, पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री
सूचनाजी न्यूज, रायपुर।
एसएस.फाउंडेशन द्वारा ‘दिवा ऑफ छत्तीसगढ़-2024’ ब्यूटी कॉटेस्ट का आयोजन राजधानी रायपुर के होटल में किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ से 25 कॉम्पीटिटर्स ने पॉर्टिसिपेट किया।
इस इवेंट में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर बॉलीवुड अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल मौजूद रहीं। स्नेहा उल्लाल ने सभी प्रतिभागियों को पहले अपने वक्तव्य से प्रेरित किया फिर सभी को जीवन में आगे बढ़ने के लिए टिप्स भी उन्होंने दिया।
यह इवेंट दो राउंड में सम्पन्न हुआ। पहला छत्तीसगढ़ी गेटअप राउंड रहा। वहीं दूसरे राउंड में वेस्टर्न गेटअप पर बेस्ड रहा। पहले राउंड के प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति से जुड़ी वेशभूषा पहनकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति को जबरदस्त ढ़ंग से प्रस्तुत किया। जबकि दूसरे राउंड में गाउन पहकर प्रतिभागियों ने अपना प्रदर्शन अपनी अलग तरीके से प्रस्तुत किया।
इस इवेंट को ऑर्गेनाइज करने के पीछे आयोजक शिखा साहू का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की प्रतिभावान हस्तियों को मंच प्रदान करना हैं। उनके अंदर छिपे हुए हुनर को तराशने की कोशिश करना है। इस इवेंट के द्वारा प्रतिभाओं को सामने लाना और उनको मंच प्रदान करना है।

इस इवेंट में आयोजक शिखा साहू ने आगामी इवेंट ‘इंडिया इंटरनेशनल’ का आयोजन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी को बताया कि यह इ‌वेंट गोवा स्टेट में होगा। साथ ही शिखा के पहले एल्बम सॉग की भी लॉन्चिंग की गई। बॉलीवुड अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल द्वारा सांग को लॉन्च किया गया। ग्रूमिंग सिखाने के लिए सार्थक चौधरी, माइक संचालन के लिए अमन साहू, कैमरामैन किशन देवांगन और सुभाष मलिक, देवेश, नागरा ब्रदर्स, अंसुमन, अनुज व अन्य रहे।

– इन्होंने मारी बाजी
इसमें विनर के तौर पर किट्स में रिशा, मिस टिन में प्रियेशा, मिस में पूजा, मिसेस (गोल्ड) में किरण, मिसेस (क्लासिक) में ममता और मिसेस (प्लेटिनम) में जागृति ने बाजी मारी। फस्ट रनरअप इशिका, अनिशा, अंकिता और रश्मि रहीं। सेकंड रनरअप के तौर पर चंचल, रोश, नैनशी और श्वेता शर्मा ने बाजी मारी। इस पूरे इवेंट के दौरान निर्णायक के तौर पर झिलमिल बैनजी, आकांक्षा सिंह राजपूत, प्राची सोनी, दिपांशी, स्वाति दास और सोनम श्रीवास्तव ने स्थान बनाया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: नाई, धोबी, दर्जी तक लें 5% पर 3 लाख तक लोन, चॉइस सेंटर से रजिस्ट्रेशन
Next: ‘हम सुदर्शन चक्रधारी श्री कृष्ण की उपासना करें, उन्हें आत्मसात करें’

Related Stories

Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.