Skip to content
13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी वर्कर्स यूनियन कार्यलय में तीज मिलन, विजया निर्मला बनीं क्वीन, रजनी बघेल से मिला पुरस्कार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वर्कर्स यूनियन कार्यलय में तीज मिलन, विजया निर्मला बनीं क्वीन, रजनी बघेल से मिला पुरस्कार

28/08/2023 1 minute read
teej-milan-in-bsp-workers-union-office-vijaya-nirmala-became-queen-got-award-from-rajni-baghel
  • द्वितीय पुरस्कार सरोज गुप्ता और तृतीय पुरस्कार ईशा मुदलियार को प्राप्त हुआ।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। तीज मिलन कार्यक्रम बीएसपी वर्कर्स यूनियन कार्यालय (BSP Workers Union Office)  सेक्टर-7 (Sector -7) में मनाया गया। यह आयोजन का प्रथम वर्ष था, जिसमे सभी महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा और 16 श्रृंगार कर शामिल हुईं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL प्रबंधन को एक झटके में झुकाने में माहिर हो गए BSP राजहरा के कर्मचारी, कामकाज ठप होते ही सारी मांगे स्वीकार

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद विजय बघेल (Vijay Baghel) की पत्नी रजनी बघेल (Rajani Baghel) ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने सभी महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए तीज मिलन की बधाई दी। और अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं को अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और उनके संगठन क्षमता का विकास होता है।

ये खबर भी पढ़ें : Railway News: इन ट्रेनों का 3 स्टेशनों पर ठहराव और 3 अक्टूबर तक चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम (Entertainment Program) का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम सावन थीम पर आधारित थी, जिसमें सभी वर्ग की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही कार्यालय में आकर्षक झूला सजाया गया, जिसका सभी महिलाओं ने बहुत आनंद लिया।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: जिला स्तरीय प्रतियोगिता का चौथा चरण 27 से, 4 सितंबर तक खिलाड़ियों का धमाल

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रैंप वॉक था, जिसमें निर्णायकों को विजेता घोषित करने में बहुत मुस्किल हुई। स्पर्धा में तीज क्वीन (Teej Queen) का खिताब विजया निर्मला को मिला। द्वितीय सरोज गुप्ता और तृतीय पुरस्कार ईशा मुदलियार को प्राप्त हुआ।

ये खबर भी पढ़ें : CG Education News: विज्ञान को रोचक तरीके से पढ़ाने के तरीके सीखा शिक्षकों ने

कुकिंग स्पर्धा (Cooking Competition) में प्रथम अनिता शर्मा, द्वितीय सुधा शर्मा व तृतीय रश्मि पुरोहित रही। डांस में प्रथम पुरस्कार (First Price) प्रभा सिंह, ईशा मुदलियार और उषा राजपूत ग्रुप को मिला। द्वितीय रेखा साहू और चंद्रिका साहू रही। तृतीय पुरस्कार सिन्हा ग्रुप को मिला जिनमे ललिता, सुनीता , बिमला, पल्लवी और जसोदा शामिल थी।

ये खबर भी पढ़ें : BSP BRM के नारायण को पाली शिरोमणि, बिरेन्द्र, मुरली मनोहर और श्वेता बनीं कर्म शिरोमणि

समारोह में विशिष्ट अथिति के रूप में बेला जगवानी, मीनाक्षी शर्मा, ललिता अजय बाबू, ज्योति दीक्षित, अनिता तिवारी और उपासना साहू उपस्थित थी।
कार्यक्रम प्रभारी सुमिता दत्ता ने कार्यक्रम सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागी महिलाओं को धन्यवाद दिया और कहा कि इसी प्रकार से सबका सहयोग मिला, तो छत्तीसगढ़ के तीज मिलन जैसे महान परमार को और भी अच्छे से किया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को अवसर मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township में डेंगू: सेक्टर 2 के घरों में फिर मिला डेंगू का लार्वा, निगम-BSP ने लगाया 5 हजार जुर्माना, आपके घर भी आ रही टीम

कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी सुमिता दत्ता, सुषमा दीवान सी. पद्मा, मानसी फिरंगी, नेहा सिंह उपस्थित थी। मंच संचालन डॉ. भावना जायसवाल ने किया।

ये खबर भी पढ़ें : TAN और PAN में क्या है अंतर, Income Statement में टीडीएस का दावा करें या नहीं

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL RSP को उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के हाथों मिला पर्यावरण संरक्षण स्वर्ण पुरस्कार
Next: कहीं आपका बच्चा तो नहीं आ रहा इन चीज़ों की चपेट में, हो जाइए अलर्ट

Related Stories

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026
RSP ERW Pipe Plant Sets a New Record Over 20,000 Tonnes of Production in a Single Month Focus Shifts to Value-Added Products
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ERW पाइप प्लांट का नया रिकॉर्ड, एक महीने में 20 हजार टन से ज्यादा प्रोडक्शन, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट पर नज़र

Azmat ali 12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.