सेल कर्मचारी को एक घंटे तक बदमाशों ने किया टॉर्चर, हॉकी से की पिटाई, ब्लैकमेल करने जबरन बोलवा रहे थे छेड़खानी की बात
बीएसपी के आरएमपी-3 का कर्मचारी सुधाकर खाना खाने के बाद नियमित रूप से रिसाली दशहरा मैदान के आसपास टहलता है। मंगलवार रात करीब 11 बजे वह टहल रहा था, तभी तीन युवकों ने पिटाई कर दी।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल की सबसे बड़ी इकाई भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी को बदमाशों ने टॉर्चर किया। वसूली के चक्कर में एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा। पैसा न देने पर हॉकी से पिटाई कर दी। घर से पैसा लाने का दबाव बना रहे थे। इसके लिए कर्मचारी से जबरन बोलवा रहे थे कि स्वीकारों की छेड़खानी कर रहे थे। इस शब्द को रिकॉर्ड करने के लिए वीडियो तक बनाने को तैयार थे। विरोध करने पर पिटाई करते रहे।
रात के अंधेरे में आसपास के लोगों को शोर सुनाई दिया। लोग घर से बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंचती, उससे पहले ही तीन बदमाश फरार हो गए। यह पूरा मामला भिलाई टाउनशिप के रिसाली सेक्टर का है। बीएसपी के आरएमपी-3 का कर्मचारी सुधाकर खाना खाने के बाद नियमित रूप से दशहरा मैदान के आसपास टहलता है।
पीड़ित कर्मचारी के साथियों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे वह टहल रहा था, तभी तीन युवक पहुंचे। सुधाकर को घेर लिया और पैसा मांगने लगे। अचानक से बदमाशों के घेरे में आने पर वह कुछ समझ ही नहीं सका। दबाव बनाने के लिए कई थप्पड़ मार दिया।। इसके बाद पीछे से हॉकी से वार कर दिया गया।
शरीर के नीचले हिस्से पर हॉकी से वार किया गया। गंभीर चोट लगी है। आसपास के लोगों ने सुधाकर को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार किया गया। पुलिस ने भी बयान दर्ज किया है। कर्मचारी के साथ मारपीट की वारदात की जानकारी मिलते ही बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता, अमित बर्मन आदि पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और कर्मचारी का साथ देने का आश्वासन दिया है।
ये खबर भी पढ़ें: दुलकी खदान में पहले नक्सलियों की थी धमक, अब बीएसपी के लौह अयस्क की चमक
बताया जा रहा है कि पीड़ित कर्मचारी बिहार का मूल निवासी है। मां की तबीयत खराब होने की वजह से वह बुधवार रात घर जाने के लिए एक सप्ताह पूर्व ही टिकट करा चुका था। अस्पताल से वह घर लौट गया है।