सेल कर्मचारियों का समय चल रहा खराब, प्रबंधन ने गिफ्ट में घड़ी थमाई, क्वालिटी देख पत्नियों ने खरी-कोटी सुनाई और कर्मियों ने लौटाई…

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट ने कीर्तिमानों की झड़ी लगाई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में हॉट स्ट्रिप मिल ने पुराने सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए कीर्तिचान रच दिया है। इसका जश्न मनाया गया। सेल कर्मचारियों के खराब चल रहे समय के बीच बोकारो प्रबंधन ने उपहार में दीवार घड़ी दी है।
कर्मचारियों ने खुशी-खुशी ले लिया।

ये खबर भी पढ़ें: तो क्या CBI जांच से खुल सकता है सेल प्रबंधन-यूनियन गठबंधन का राज, इधर-भिलाई के एक नेताजी प्रबंधन के निशाने पर

वहीं, ज्यादातर कर्मचारियों को पत्नियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। घर ले जाते ही खरी-कोटी सुनने को मिल गया। खराब क्वालिटी की घड़ी को देख घर में ही बवाल हो गया। गुस्सी-गुस्सा में कर्मचारियों ने भी प्रबंधन को घड़ी लौटा दिया। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिकल जोन से अकेले 70 से ज्यादा कर्मचारियों ने गिफ्ट को लौटाया है।

ये खबर भी पढ़ें: चेयरमैन के सामने नेताजी ने निकाली भड़ास, कहा-एग्रीमेंट पर साइन करके गुनाह किया, गाली हम खा रहे, ईडी बोले-जून में होगी फुल एनजेसीएस बैठक

बोकारो स्टील प्लांट के वरिष्ठ कार्मिक ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि एक साथी गिफ्ट लेकर जैसे ही घर पहुंचा। उसी पत्नी ने खुशी से बाक्स को खोला। हाथ में घड़ी आते ही तपाक से बोलीं, ये क्या उठा लाए, पापड़ जैसी घड़ी। कितने दिन चलेगी। इस बात पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ गया। एक वक्त के खाने पर भी संकट आ गया। इसी गुस्से में कर्मचारी ने घड़ी वापस कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें: सेल में दनादन बनते जा रहे रिकॉर्ड, कर्मचारियों को नहीं मिल रहा रिवॉर्ड, कर्मियों ने एनएमडीसी से सीखने का दिया मंत्र

कर्मचारी ने बताया कि इलेक्ट्रिकल विभाग में किसी ने गिफ्ट नहीं लिया। मैकेनिकल और ऑपरेशन में कुछ ने लिया तो कुछ लिए ही नहीं है। कार्मिकों का कहना है कि इलेक्ट्रिकल विभाग में 46 कर्मचारी और 32 अधिकारी हैं। अधिकारियों ने गिफ्ट लिया है। हॉट स्ट्रिप मिल में करीब साढ़े 4 सौ कार्मिक हैं।

बेहतर प्रोडक्शन होने पर मनोबल बढ़ाने के बजाय घटाने का काम हो गया है। कर्मचारी खुश नहीं हैं। बता दें कि भिलाई स्टील प्लांट के यूनिवर्सल रेल मिल में भी इसी तरह का मामला पिछले दिनों हो चुका है। नॉन फाइनेंसियल मोटिवेशन स्कीम के तहत लैपटॉप बैग और एप्रन दिया गया था। यहां भी करीब 80 कर्मचारियों ने इसे लौटा दिया था।

"AD DESCRIPTION";

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!