Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP में ट्रांसफर का दौर जारी, 31 कर्मचारियों की लिस्ट के बाद अब इनका नंबर 
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में ट्रांसफर का दौर जारी, 31 कर्मचारियों की लिस्ट के बाद अब इनका नंबर 

Azmat ali 20/05/2026 1 minute read
The Transfer Process Continues in BSP After the List of 31 Employees Now Their Turn has Come

वीआर स्कीम के बाद तेज हुए तबादले, टाउनशिप से प्लांट तक बड़ा उलटफेर। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक के आदेश के बाद एक्शन में प्रबंधन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Steel Authority of India Limited के Bhilai Steel Plant में ट्रांसफर का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीआर स्कीम की घोषणा के बाद अब तबादलों की रफ्तार और तेज हो गई है। प्रबंधन भिलाई टाउनशिप में पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी में जुटा हुआ है। कर्मचारियों के बीच चर्चा है कि आने वाले दिनों में दो और ट्रांसफर लिस्ट जारी हो सकती हैं।

इधर, अधिकारियों के तबादले की सूची का भी इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नगर सेवाएं विभाग में लंबे समय से जमे कुछ अधिकारियों का नंबर भी लगना तय माना जा रहा है। अधिकारियों के बीच इस बात की चर्चा तेज है कि प्रबंधन ने साफ संकेत दे दिया है कि पूरे “घर” यानी नगर सेवाएं विभाग में बड़ा उलटफेर किया जाएगा।

मंगलवार को जारी दो अलग-अलग सूचियों ने कर्मचारियों के बीच हलचल बढ़ा दी। एक सूची में टाउनशिप के कर्मचारियों को प्लांट में भेजा गया, जबकि दूसरी सूची में प्लांट के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को दूसरे विभागों में स्थानांतरित किया गया। कुल 31 कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर विभागों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, इस्पात सचिव Sandeep Poundrik के निर्देशों के बाद सेल प्रबंधन लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहा है। वीआर स्कीम और प्रशासनिक फेरबदल के बीच कर्मचारियों और अधिकारियों में तबादलों को लेकर बेचैनी बढ़ती जा रही है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मौसम ने ली करवट, आंधी-बारिश से भिलाई टाउनशिप में दर्जनों पेड़ व डाल टूटकर गिरी, बिजली आपूर्ति रही ठप
Next: सड़क हादसे में BSP के पूर्व अधिकारी जख्मी, सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.