Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिखारी के रूप में चोरों का गिरोह Bhilai Township में कर रहा था चोरी, पुलिस ने दबोचा, लैपटॉप, 8 मोबाइल बरामद
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिखारी के रूप में चोरों का गिरोह Bhilai Township में कर रहा था चोरी, पुलिस ने दबोचा, लैपटॉप, 8 मोबाइल बरामद

Azmat ali 08/10/2025 (Last updated: 08/10/2025) 1 minute read
Theft in the Name of Begging in Bhilai Township Police Arrested Laptop and 8 Mobile Phones Recovered

न्यायालय में चोरों की पेशी। रिमांड पर लेगी पुलिस। सेक्टर 1 बीएसपी कर्मचारी के मकान में घुसे थे चोर। सीसी टीवी कैमरे से पहचान हो सकी।

  • भट्ठी थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिखारी के रूप में भिलाई टाउनशिप में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दबोच लिए गए हैं। गर्भवती महिला, एक पुरुष और एक बच्चे को हिरासत में लिया गया है। न्यायालय में पेश कर दिया गया है। रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी। आरोपितों के पास से चोरी के 8 मोबाइल और लैपटॉप बरामद किए गए हैं। टीआई राजेश साहू ने कहा-रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। कुछ और राज खुलने की उम्मीद है।

6 अक्टूबर को सेक्टर 1 के सड़क नंबर 11 स्थित बीएसपी कर्मचारी टीवी नागेश्वर राव के आवास में चोरी की वारदात हुई थी। यहां लगे सीसी टीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम कैद होने से चोरों की पहचान हो सकी। नागेश्वर राव के घर में घुसने वालों की पहचान हो गई है।

दुर्ग धमधा रोड फ्लाइओवर के नीचे सुनसान स्थान पर छुपे आरोपितों की खबर मिलने पर भट्ठी थाने की पुलिस ने छापा मारकर दबोच लिया। पुलिस कर्मियों को आता देख करीब आधा दर्जन लोग वहां से फरार हो गए।

नागेश्वर राव के घर से लैपटॉप चुराने वाले वाले आरोपित की पहचान हेमंत के रूप में हुई है। उसकी पत्नी नागमणि और 8 साल का बेटा हिरासत में है। कोर्ट के आदेश पर बच्चे को बाल संरक्षण गृह में ही रखा जाएगा।

शुरुआती पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे बिलासपुर के रहने वाले हैं। झोपड़ी में रहते हैं। चोरों ने मोबाइल और लैपटॉप को प्लास्टिक से लपेटकर जमीन में गड्ढा करके छुपा दिया था। पुलिस का कहना है कि रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही स्थिति और साफ हो सकेगी। आशंका है कि चोरी की वारदात के लिए कोई गिरोह काम कर रहा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Officers Association Election: सेफी नॉमिनी पर कड़ी टक्कर, रेमी थॉमस निर्विरोध निर्वाचित, 5 पदों पर 11 को मतदान
Next: RSP से सिर्फ आरके बिसारे का प्रमोशन, सेलम स्टील प्लांट के बने मुखिया, BSP से गहरा नाता, पढ़ें किस लिए मिली जिम्मेदारी

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.