Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई टाउनशिप में चोरों की दस्तक, रुआबांधा में बीएसपी कर्मी के घर का तोड़ा ताला, CCTV में दिखा चेहरा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई टाउनशिप में चोरों की दस्तक, रुआबांधा में बीएसपी कर्मी के घर का तोड़ा ताला, CCTV में दिखा चेहरा

14/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Thieves-knocked-in-Bhilai-Township-broke-the-lock-of-BSP-workers-house-in-Ruabandha-face-seen-in-CCTV-1
  • डीपीएस के सामने 3A आवास में चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई। इसलिए आप सतर्क हो जाइए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) में चोरी की वारदात शुरू हो गई है। बीएसपी कर्मचारियों (BSP Employee) के घरों को निशाना बनाया जा रहा है। रुआबांधा सेक्टर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। रात करीब ढाई बजे 3 चोर मुंह में कपड़ा बांधकर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। लेकिन, चोरी करने में नाकाम रहे। चोरों की सारी हरकत CCTV में कैद हो गई है। फुटेज में चोर नजर आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Property Tax: भिलाई नगर निगम एरिया में रहने वाले ध्यान दें, नए सिरे से होगी संपत्तिकर की गणना, 2% की छूट

डीपीएस (DPS) के सामने 3A आवास में चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई। इसलिए आप सतर्क हो जाइए। जैसे-जैसे मौसम बदल रहा है, चोरों की सक्रियता भी बढ़ती जा रही है। इसलिए आप अपने घर की सुरक्षा को और पुख्ता कर लीजिए।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant के नाम प्रोडक्शन का एक और रिकॉर्ड, क्रूड स्टील, रेल पटरी और इसकी लंबी छलांग

भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant)-बीएसपी के कोल केमिकल डिपार्टमेंट (Coal Chemical Department) में कार्यरत अवध सिंह रूआबांधा सेक्टर के आवास नंबर 3A में रहते हैं। वह छुट्टी पर अपने गृह जिले स्थित घर गए थे। इधर क्वॉर्टर में चोरों ने लॉक एंड दरवाजा तोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें : वित्तीय वर्ष 2023-24: पहली छमाही में SECL ने बनाया रिकॉर्ड, 77.78 मिलियन टन कोयला उत्पादन

शुक्रवार की सुबह-सुबह उनके घर का ताला टूटा देख उनके दोस्त अभय ने उनको कॉल किया, तब पता चला कि उनके आवास के मेन गेट का तला लगा है, लेकिन क्वॉर्टर के गेट का ताला एंड कुंडी बुरी तरह क्षतिग्रस्त है।

ये खबर भी पढ़ें : बड़ी खबर: SAIL Bonus को लेकर Durgapur Steel Plannt के कर्मचारियों ने गेट किया जाम, ड्यूटी जाने वाले फंसे बाहर, हंगामा जारी

हॉल वाले दरवाज़े में उन्होंने सेंटर लॉक लगवाया था। उस दरवाजे को डैमेज करके का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वरना, पूरे घर का सामान साफ हो जाता।

ये खबर भी पढ़ें : घर-परिवार में नहीं, वृद्धाश्रम में कट रही जिंदगी, कष्ट देख महिलाओं का जत्था भावुक, लिया फैसला…

सेक्टर में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जिससे कर्मी एंड उनका परिवार दहशत में है। रूआबांधा सेक्टर के रहवासी कई बार बस्ती से लगे हुए बाउंड्री वॉल बनाने के संबंध में टाउनशिप डिपार्टमेंट को आगाह किया। लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हो पा रही है।

पिछले साल भी एक कर्मी छुट्टी में अपने घर ओडिशा गया और इधर उसके क्वार्टर का ताला तोड़कर सारा सामान  चोरों ने पार कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें :  DURG से ताल्लुक रखने वालों को बालोद और बेमेतरा में मिला BJP का टिकट, भिलाई स्टील प्लांट से भी नाता, देखिए लिस्ट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Big Breaking: दुर्ग, बिलासपुर कोरबा, राजनांदगांव, रायगढ़ में नए कलेक्टर, SP तो कहीं ASP नियुक्त, देखें पूरी लिस्ट
Next: CG Election 2023: AAP की तीसरी लिस्ट जारी, BJP अध्यक्ष साव के खिलाफ इन्हें उतारा, गृहमंत्री ताम्रध्वज के इलाके से भी प्रत्याशी, पढ़िए डिटेल

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.