Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • महंगाई की पटरी पर दौड़ी ट्रेनें! मोदी सरकार का रेल यात्रियों को नया झटका, सफर महंगा
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेलवे

महंगाई की पटरी पर दौड़ी ट्रेनें! मोदी सरकार का रेल यात्रियों को नया झटका, सफर महंगा

Azmat ali 26/12/2025 1 minute read
Trains are Running on the Tracks of Inflation Modi Governments new Blow to Rail Passengers Making Travel More Expensive

रेलवे भले इसे मामूली बता रहा हो, लेकिन सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा में यह बढ़ोतरी यात्रियों को साफ महसूस होगी।

  • रेलवे ने बताया कि 26 दिसंबर 2025 से स्टेशनों पर प्रदर्शित किराया सूची भी नए किरायों के अनुसार अपडेट कर दिया गया।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। मोदी सरकार ने एक बार फिर रेल यात्रियों को झटका दिया है। भारतीय रेलवे ने यात्री किराया संरचना को “युक्तिसंगत” बनाने के नाम पर रेल यात्रा को महंगा कर दिया है। हालांकि रेलवे का दावा है कि इसका असर न्यूनतम होगा, लेकिन लंबी दूरी और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ तय माना जा रहा है।

रेलवे के मुताबिक यह संशोधित किराया 26 दिसंबर 2025 से बुक किए गए टिकटों पर ही लागू कर दिया गया है। इससे पहले बुक किए गए टिकटों पर, भले ही यात्रा बाद की तारीख में हो, कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आम यात्रियों को राहत या सिर्फ दावा?

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि उपनगरीय सेवाओं और सीजन टिकटों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा 215 किलोमीटर तक की द्वितीय श्रेणी साधारण यात्रा भी पूरी तरह महंगाई से मुक्त रखी गई है, जिससे दैनिक यात्रियों को राहत देने का दावा किया गया है।

साधारण टिकट पर चरणबद्ध बढ़ोतरी, गैर-उपनगरीय साधारण द्वितीय श्रेणी में

216 से 750 किमी: ₹5 की बढ़ोतरी
751 से 1250 किमी: ₹10
1251 से 1750 किमी: ₹15
1751 से 2250 किमी: ₹20

स्लीपर और फर्स्ट क्लास भी नहीं बचे

स्लीपर श्रेणी साधारण और प्रथम श्रेणी साधारण में 1 पैसा प्रति किलोमीटर की दर से किराया बढ़ाया गया है। रेलवे भले इसे मामूली बता रहा हो, लेकिन सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा में यह बढ़ोतरी यात्रियों को साफ महसूस होगी।

मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में भी बढ़ा किराया

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की एसी व नॉन-एसी सभी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर तक किराया बढ़ाया गया है।
उदाहरण के तौर पर, 500 किमी की नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस यात्रा पर यात्रियों को लगभग ₹10 अतिरिक्त चुकाने होंगे।

प्रीमियम ट्रेनों पर भी असर

राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, गरीब रथ, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस, महामाना, गतिमान और नमो भारत रैपिड रेल जैसी प्रमुख सेवाओं के मूल किरायों में भी श्रेणीवार संशोधन किया गया है।

किन चीजों में राहत? रेलवे ने यह जरूर कहा है कि

आरक्षण शुल्क
सुपरफास्ट अधिभार
अन्य सहायक शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
साथ ही जीएसटी नियम और किराया पूर्णांकन भी पहले जैसे ही रहेंगे।

स्टेशन पर बदलेगी किराया सूची

रेलवे ने बताया कि 26 दिसंबर 2025 से स्टेशनों पर प्रदर्शित किराया सूची भी नए किरायों के अनुसार अपडेट कर दी जाएगी। कुल मिलाकर, सरकार जहां इसे “युक्तिसंगत सुधार” बता रही है, वहीं यात्रियों के लिए यह फैसला एक और महंगाई का झटका बनकर सामने आया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार में हो रही राष्ट्रीय साइकिल पोलो प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का BSP अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला
Next: Sector 1-9 Hospital: कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, कैंसर विभाग का निजीकरण, पर कर्मचारियों-अधिकारियों, घरवालों का इलाज होगा फ्री

Related Stories

Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
Engineers Day 2026 Tree plantation drive by Bokaros diploma engineers read the EDs message
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे 2026: बोकारो के डिप्लोमा इंजीनियर्स संग ईडी ने रोपे पौधे, पढ़ें मैसेज

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
Engineers Day 2026 Tree plantation drive by Bokaros diploma engineers read the EDs message
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे 2026: बोकारो के डिप्लोमा इंजीनियर्स संग ईडी ने रोपे पौधे, पढ़ें मैसेज

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS agitation begins September 21 General Secretary Hariom announces hunger strike
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant BAKS: 21 से कर्मी बांधेंगे काली पट्टी, 1 अक्टूबर तक सभी HOD का घेराव, 27 को आमसभा, अंत में आमरण अनशन पर बैठेंगे हरिओम

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.