नगर सेवाएं विभाग को प्रदर्शनकारियों से बचाने वाले सीआइएसएफ जवान रामलु का ट्रांसफर, प्रबंधन ने किया सम्मानित
नगर सेवाएं विभाग के मुख्य महाप्रबंधक यूके झा ने सम्मानित किया। पिछले दिनों नगर सेवाएं विभाग में प्रदर्शनकारियों के घेराव व हिंसक प्रदर्शन से रामुल अकेला ही भिड़ा था।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल-सीआइएसएफ भिलाई के एक जवान को भिलाई स्टील प्लांट ने सम्मानित किया है। नगर सेवाएं विभाग में तैनात रहने वाले जवान रामलु का ट्रांसफर बिलासपुर हो गया है। विदाई समारोह आयोजित किया गया। नगर सेवाएं विभाग के मुख्य महाप्रबंधक यूके झा ने सम्मानित किया। पिछले दिनों नगर सेवाएं विभाग में प्रदर्शनकारियों के घेराव व हिंसक प्रदर्शन से रामुल अकेला ही भिड़ा था। अधिकारियों को सुरक्षित निकाल सका था।
मुख्य महाप्रबंधक के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समारोह में CISF जवान रामलु को मुख्य महाप्रबंधक यूके झा द्वारा सम्मानित किया गया। CISF जवान टाउनशिप बिल्डिंग की संपत्ति और अधिकारियों व कर्मियों की कई अवसर पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ से सुरक्षित किया। पुलिस टीम पहुंचने तक रामलु हमेशा प्रदर्शनकारियों के समक्ष डटे रहे व भीड़ को बाहर ही रोके रखा।
नगर सेवाएं विभाग का कहना है कि रामलु व्यवहार शील व डयूटी के दौरान हमेशा मुस्तैद रहते थे। रामलु का स्थानांतरण बिलासपुर में हो गया है। रामलु की नागरिकों व बीएसपी कर्मियों से व्यवहार शानदार व सम्मानपूर्वक रहा है। रामलु दस वर्षों तक NDRF की टीम व भाभा अटॉमिक रिसर्च सेंट्रर, विशाखापटनम पोर्ट सहित कई स्थानों पर कार्यरत रहे है। रामलु की पुत्री एमबीबीएस डॉक्टर है।
नगर सेवाएं विभाग द्वारा रामलु द्वारा किए गए बेहतरीन कार्यों के लिए प्रशंसा किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक केसी त्रिपाठी, महाप्रबंधक संजय कुमार, महाप्रबंधक दिनेश कुमार सहित अधिकारी कर्मचारी पस्थित थे।