Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • UPSC ने नखरेबाज ट्रेनी IAS पूजा पर कसा शिकंजा, Audi में लालबत्ती, Cast, दिव्यांग सर्टिफिकेट पर विवाद, खतरे में नौकरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

UPSC ने नखरेबाज ट्रेनी IAS पूजा पर कसा शिकंजा, Audi में लालबत्ती, Cast, दिव्यांग सर्टिफिकेट पर विवाद, खतरे में नौकरी

11/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
UPSC-in-action-on-Trainee-IAS-Pooja-Controversy-over-red-beacon-on-Audi_-cast_-disabled-certificate
  • मेडिकल चेकअप के लिए 6 बार नहीं पहुंची, जा सकती है नौकरी।

  • बंगला, गाड़ी, गनर, एक्स्ट्रा स्टाफ और तमाम मांगों को लेकर पहले ही हो चुका है ट्रांसफर

  • कलेक्टर ने मुख्य सचिव से की शिकायत।

  • पुणे के कलेक्टर ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव से शिकायत की थी।

  • पूजा का पुणे से वाशिम ट्रांसफर कर दिया गया।

सूचनाजी न्यूज, मुम्बई। महाराष्ट्र की ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के साथ विवाद बढ़ते ही जा रहा है। ताजा विवाद की बात करें तो पूजा पर जाति प्रमाण पत्र में गलत उल्लेख और दिव्यांगता प्रमाण पत्र को लेकर सवाल उठ रहे है। जबकि निजी Audi में लालबत्ती लगाने से लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है।

महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के साथ विवाद खत्म ही नहीं हो रहा है। पूजा एक बार भी विवादों में फंसती हुई दिख रही है। पूजा के सलेक्शन पर सवाल उठ रहा है। चर्चा है कि अब नौकरी पर भी बात आ चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें: ट्रेनी IAS का VIP नंबर की Car, स्टाफ, केबिन और गनर की डिमांड पर बवाल, सरकार ने किया Transfer

बताया जाता है कि पूजा ने UPSC में दिव्यांगता प्रमाण पत्र लगाकर एग्जाम क्रैक किया था। पूजा ने मानसिक बीमारी और कई तरह की दिव्यांगता का उल्लेख किया था। 2022 बैच की पूजा ने AIR 821वीं रैंक हासिल कर IAS बनी थी।

परीक्षा पास करने के बाद UPSC ने पूजा को दिल्ली एम्स में मेडिकल के लिए छह बार कॉल किया, लेकिन पूजा नहीं गई। 22 अप्रैल 2022 से लेकर 2024 तक उन्हें छह बार मेडिकल चेकअप के लिए अलग-अलग हॉस्पिटल में बुलाया गया, लेकिन कभी कोरोना, तो कभी कुछ और बहाना करके पूजा आने के लिए आनाकानी ही करती रही।

पोस्टिंग पर विवाद बढ़ता ही जा रहा

बताया जाता है कि उन्हें किसी सेंटर से MRI रिपोर्ट मिली थी, जिसके बेस पर वे IAS बन गई थी। इसलिए उनकी पोस्टिंग पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मगर मेडिकल के लिए बार-बार अनुपस्थित होने पर UPSC उन पर शिकंजा करता हुआ दिख रहा है।

UPSC ने सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल में चुनौती दी थी

UPSC ने सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) में उनकी नियुक्ति को चुनौती दी थी। इसके बाद 23 फरवरी 2023 को उनके खिलाफ फैसला आया। बावजूद पूजा की MRI रिपोर्ट को एक्सेप्ट कर लिया गया, जिसके बेस पर उनकी IAS की पोस्टिंग स्वीकृत हो पाई।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 पेंशन: मोदी-EPFO से एलर्जी पर करारा जवाब, पढ़िए रिपोर्ट

Cast सर्टिफिकेट का भी विवाद

दिव्यांगता सर्टिफिकेट के अलावा कास्ट सर्टिफिकेट का भी विवाद है। पूजा खेडकर ने OBC में नॉन-क्रीमीलेयर स्टेट का सर्टिफिकेट लगाया था। इसमें उनके स्टेट को लेकर कई पेंच है।

पिता लड़ चुके हैं लोकसभा चुनाव

पूजा के पिता दिलीप खेडकर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी है। वे अहमदनगर (महाराष्ट्र) से बहुजन आघाड़ी के टिकट पर 2024 लोकसभा चुनाव लड़ चुके है। उन्होंने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति 40 करोड़ रुपए बताई थी।

पिता की संपत्ति को देखते हुए पूजा खेडकर का नॉन क्रीमीलेयर स्टेटस कई सवालों के घेरे में है। जबकि महाराष्ट्र के कई जगहों में पूजा के नाम अचल संपत्तियां है।

ये खबर भी पढ़ें : Employees Provident Fund Organisation: पीएफ एकाउंट में आने जा रहा ब्याज का पैसा, ऐसे करें चेक

सवाल उठना लाजिमी है

सवाल उठता है कि देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित परीक्षा में मानसिक बीमार व्यक्ति कैसे चयनित हो सकता है? शारीरिक दिव्यांग व्यक्ति के लिए अलग कोटा होता है। लेकिन मानसिक दिव्यांग का चयनित होना समझ से परे है। जबकि UPSC में तार्किकता से लेकर सांख्यिकीय, गणितीय, भाषाई और हरेक पहलुओं पर परीक्षण, आंकलन और जांच-पड़ताल की जाती है।

इसके बावजूद भी पूजा खेडकर का चयन होना और फिर उसमें भी सबसे बड़ी पदवी IAS का मिलना तमाम सवालों के दायरे में है। इसमें महाराष्ट्र के कई एक्टिविस्ट राजनीतिक बू का आरोप लगा रहे है।

ये खबर भी पढ़ें : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: EPFO की इस सौगात का उठाइए फायदा, वरना लूट लेंगे कंपनी वाले

ट्रेनिंग में कर चुकी है कई मांगें

प्रोबेशन पीरिएड (परिवीक्षा अवधि) में IAS पूजा खेडकर ने कई अधिकारों की मांग कर पहले ही विवाद कर चुकी है। उन्होंने लाल-नीली बत्ती और VIP नंबर वाली Audi का उपयोग किया। उन्होंने अपने निजी Audi में महाराष्ट्र सरकार का बोर्ड लगाया।

इसके अतिरिक्त कार, बंगला, ऑफिसर, एक्स्ट्रा एम्प्लॉयज की मांग पहले ही कर विवाद खड़ा कर चुकी है। बताया जाता है कि पूजा ने एक एडिशनल कलेक्टर की गैर मौजूदगी में उनके चैंबर पर कब्जा जमा लिया था, जिससे विवाद और बढ़ गया।

ये खबर भी पढ़ें : Job News: 210 पदों के लिए 5 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करें 11 जुलाई तक आवेदन

कलेक्टर ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

बताया जाता है कि पूजा के पिता और दादा दोनों ही प्रशासनिक अफसर रह चुके है। पूजा के पिता पुणे के कलेक्टर पर बेटी की मांग के अनुरूप सुविधाएं मुहैया कराने दबाव बनाते रहे है।

चर्चा तो यह भी है कि उनके पिता ने कलेक्टर को बात नहीं मानने पर अंजाम भुगतने तक की धमकी दे चुके है। इसके बाद पुणे कलेक्टर ने इस मामले का महाराष्ट्र के मुख्य सचिव से शिकायत की थी, जिसके बाद ही पूजा का पुणे से वाशिम ट्रांसफर कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension: EPFO ने लौटाया है 30-35 लाख, मत कीजिए खर्च, आ रही ताजा खबर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Chattisgarh Breaking: यहां हुआ डबल मर्डर, मां-बेटे को उतारा मौत के घाट, छोटे बेटे की जान खतरे में
Next: Bhilai Steel Plant ने नगरनार स्टील प्लांट को पहली बार भेजा लाइम, SAIL-NMDC की कारोबारी दोस्ती शुरू

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.