BHILAI के सभी ओवर-ब्रिज पर गाड़ियां दौड़ेंगी अप्रैल से
-कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने ली नेशनल हाईवे के अधिकारियों की समीक्षा बैठक।
-ब्यूटीफिकेशन के दिए निर्देश, प्लांटेशन आरंभ करने कहा।
-ट्रैफिक को पूरी तरह स्मूथ करने पर फोकस।
-ट्रांसपोर्ट नगर से टिन शेड और बैरीकेड्स हटाने का निर्देश।
सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। नेशनल हाईवे के सारे ओवर-ब्रिज अप्रैल तक आरंभ हो जाएंगे। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने एनएच द्वारा बनाए जा रहे चारों ओवर-ब्रिज के निर्माण कार्य की समीक्षा की। एनएच(NH) के अधिकारियों से उन्होंने इनके पूर्ण होने की समय सीमा पूछी। एनएच अधिकारियों ने बताया कि कुम्हारी में ओवर-ब्रिज के दाहिने ओर भी ट्रैफिक अगले साल के फरवरी तक आरंभ हो जाएगा।
ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रैफिक अगले साल के अप्रैल महीने में पूरी तरह से आरंभ हो जाएगा। पावर हाउस के ओवर-ब्रिज का बांया हिस्सा अगले साल के फरवरी महीने तक और दांया हिस्सा मार्च तक पूरा हो जाएगा।
ये खबर भी पढ़े … नेहरू नगर-मिनी माता चौक तक पौधे-लैंडस्केपिंग से निखरेगी सड़क
चंद्रा मौर्या के पास ओवर-ब्रिज का बांया हिस्सा इसी महीने और दाहिना हिस्सा अगले महीने आरंभ हो जाएगा। कलेक्टर ने लगातार मानिटरिंग कर यह काम समयसीमा में पूरा करने निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कार्य गुणवत्तापूर्वक हो तथा ट्रैफिक में किसी तरह की बाधा न हो।
ट्रैफिक स्मूथ करने का निर्देश
कलेक्टर ने एनएच के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी तरह से ट्रैफिक में बाधा नहीं होनी चाहिए। जहां पर मर्जिंग प्वाइंट हैं, वहां पर डामरीकरण करा दें, ताकि ट्रैफिक स्मूथ हो सके। एनएच के अधिकारियों ने बताया कि मर्जिंग प्वाइंट्स में डामरीकरण करा दिया गया है। जहां पर तकनीकी रूप से दिक्कत है, वहां पर ही यह कार्य रोका गया है।
कलेक्टर ने पिछले भ्रमण के दौरान दिये गये निर्देशों पर हुई कार्रवाई के बारे में पूछा। अधिकारियों ने बताया कि निर्देशानुसार टिन शेड हटा दिए गए हैं। ट्रांसपोर्ट नगर में भी टिन शेड हटा दिए जाएंगे। कलेक्टर ने सुपेला, आरओबी और कुम्हारी पुल के ऊपर लाइटिंग के निर्देश भी दिये। साथ ही ब्लिंकर्स आदि का भी उपयोग करने निर्देशित किया।
ये खबर भी पढ़े …सेल स्वर्ण जयंती का गिफ्ट भिलाई स्टील प्लांट में बंटना शुरू
ब्यूटीफिकेशन का कार्य शुरू करें
कलेक्टर ने ब्यूटीफिकेशन कार्य भी शीघ्र आरंभ करने के निर्देश दिये। उन्होंने ओवरब्रिज के नीचे वाली जगह में प्लांटेशन के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पिलर्स में भी प्लांटेशन का प्रस्ताव दें। उन्होंने कहा कि अभी से प्लांटेशन का काम हो जाएगा, तो ओपनिंग होते तक पौधे पर्याप्त मात्रा में बढ़ जाएंगे।
सबसे आखिर में काम सर्विस रोड का
एनएच अधिकारियों ने बताया कि सर्विस रोड, ड्रेन और मीडियन का काम सबसे आखिर में होगा। पहले ऊपर ओवरब्रिज का काम पूरा हो जाएगा फिर इसके बाद इनका काम आरंभ हो जाएगा।
ये खबर भी पढ़े …राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े विधायक देवेंद्र यादव