Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Visakhapatnam Steel Plant: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य हुसैन पहुंचे RINL, Recruitment-Promotion पर फोकस
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Visakhapatnam Steel Plant: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य हुसैन पहुंचे RINL, Recruitment-Promotion पर फोकस

21/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Visakhapatnam-Steel-Plant-National-Scheduled-Tribe-Commission-member-Hussain-reaches-RINL_-focus-on-

– भर्ती और पदोन्नति में आरक्षण की निगरानी के लिए आरआइएनएल ने बनाया है स्पेशल सेल।
– राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य जतोथु हुसैन का दौरा रहा खास।
आरआईएनएल के शीर्ष प्रबंधन और विशाखापत्तनम स्टील प्लांट के एसटी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।
जतोथु हुसैन ने एससी और एसटी कर्मचारियों के कल्याण के लिए आरआईएनएल में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की सराहना की।

सूचनजी न्यूज, विशाखापट्टनम। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली के सदस्य जतोथु हुसैन विशाखापत्तनम स्टील प्लांट पहुंचे। मानव संसाधन विकास केंद्र नागार्जुन में आयोजित एक बैठक में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के मुख्य प्रबंध निदेशक अतुल भट्ट एवं निदेशकों, मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य जतोथु हुसैन ने राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कर्मचारियों के कल्याण की दिशा में कार्य करने में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) प्रबंधन के निरंतर प्रयासों की सराहना की।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य जतोथु हुसैन ने विशाखापत्तनम स्टील प्लांट (वीएसपी) के एससी एंड एसटी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की और एससी एंड एसटी कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की और विशाखापत्तनम स्टील प्लांट के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ से ज्ञापन प्राप्त किया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant में अब खटारा नहीं, दिखेगी चमचमाती गाड़ियां, पढ़िए डिटेल

इससे पूर्व, वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यकारी निदेशक (कार्य) भवन की आगंतुक दीर्घा में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य जतोथु हुसैन को स्टील निर्माण की प्रक्रिया के बारे में बताया। जतोथु हुसैन ने आरआईएनएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विशाखापत्तनम स्टील प्लांट की महत्वपूर्ण उत्पादन इकाइयों का दौरा किया।

आयोजित बैठक में, राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के मुख्य प्रबंध निदेशक अतुल भट्ट ने सदस्य को बताया कि गतिविधियों के हर क्षेत्र में, आरआईएनएल कंपनी के भीतर और आसपास के समुदायों में एससी एंड एसटी के कल्याण के लिए राष्ट्रपति के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने हेतु प्रतिबद्ध है।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: हर बार नई अपंगता के साथ दिव्यांगता सर्टिफिकेट अटैच करने वाली ट्रेनी IAS पूजा पर गिरी गाज, महाराष्ट्र से छुट्टी

आरआईएनएल के सीएमडी अतुल भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाले मार्गदर्शन से आरआईएनएल की कार्य प्रगति हुई है। अतुल भट्ट ने यह भी बताया कि आरआईएनएल नियमित रूप से विशाखापत्तनम जिले (अराकू आदि) के आदिवासी गांवों में एससी एवं एसटी कर्मचारी कल्याण संघ के लिए जागरूकता कार्यक्रम, चिकित्सा शिविर और नेत्र जांच शिविर का आयोजन करता रहा है।

– भारतीय संविधान पर भी होते हैं कार्यक्रम

अतुल भट्ट ने कहा, एससी और एसटी कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से ‘भारत का संविधान’ जैसे विषयों पर, महिलाओं के लिए ‘महिला स्वास्थ्य देखभाल’ पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जब भी भर्ती कार्यक्रम की घोषणा की जाती है, तब आरआईएनएल एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए प्रबंधन प्रशिक्षुओं और कनिष्ठ प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए मुफ्त प्रशिक्षण भी प्रदान करता है, और एससी और एसटी कर्मचारियों के बच्चों के लिए ‘कंप्यूटर प्रशिक्षण’ कार्यक्रम भी आयोजित करता है।

ये खबर भी पढ़ें: ‘रावघाट-जगदलपुर’ रेल प्रोजेक्ट पर Railway Minister ने CM साय को बताया DPR तैयार, SAIL-BSP को होगा डायरेक्ट बेनिफिट

– गांवों में पहुंचा रहा पानी, आरओ प्लांट भी लगाया

पूर्ववर्ती विशाखापत्तनम जिले के आदिवासी क्षेत्रों में, मुख्यतया एजेंसी क्षेत्र में आरआईएनएल ने पूर्ववर्ती विशाखापत्तनम जिले के 35 आदिवासी गांवों को ‘जलधारा’ के नाम से पेयजल आपूर्ति की है।

इस नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधि से लगभग 10,440 जनजातीय आबादी लाभान्वित हुई है और एसटी समुदायों को लाभान्वित करने वाले इन खानों के आसपास के गांवों में आरओ जल संयंत्र भी लगाए गए हैं।

– आरआईएनएल में एक विशेष एससी एंव एसटी सेल की स्थापना

राष्ट्रपति के निर्देशानुसार भर्ती और पदोन्नति में आरक्षण की निगरानी के लिए उप महाप्रबंधक के पद पर एक संपर्क अधिकारी के साथ आरआईएनएल में एक विशेष एससी एंव एसटी सेल की स्थापना की गई है और आरआईएनएल ने एससी और एसटी कर्मचारियों के बच्चों के लिए व्यावसायिक पाठ्यक्रम करने के लिए ‘डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेरिट मान्यता’ की स्थापना की है।

– आरआइएनएल के ये अधिकारी रहे बैठक में शामिल

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) के सदस्य के साथ बातचीत में निदेशक (परियोजनाएं) और अतिरिक्त प्रभार निदेशक (संचालन) एके. बागची, निदेशक (कार्मिक) डॉ. एससी. पांडे, निदेशक (वित्त), सीएच एस.आर.वी.जी.के. गणेश, निदेशक (वाणिज्यिक) जीवीएन. प्रसाद, मुख्य महाप्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: चमगादड़ से दूषित फल खाने से संक्रमण, केरल में निपाह वायरस से 14 साल के लड़के की मौत
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘लीडरशिप लिगेसी’ पर छपी किताब, मंत्री बोले-यह तो केस स्टडी

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.