Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भरी दिवाली अंधेरे में डूबा VVIP विधानसभा क्षेत्र
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

भरी दिवाली अंधेरे में डूबा VVIP विधानसभा क्षेत्र

11/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
VVIP-assembly-constituency-immersed-in-darkness-during-Diwali
  • बिजली कंपनी के रायपुर डोमा स्थित 220 केवी अति उच्च क्षमता वाले सब स्टेशन से पाटन के अमलेश्वर एवं पाटन में स्थित 132 केवी क्षमता वाले सब स्टेशन में बिजली आपूर्ति की जाती है।

सूचनाजी न्यूज़,भिलाई। भरी दिवाली पूरा पाटन क्षेत्र शनिवार की शाम करीब 20 मिनट तक अंधेरे में डूबा रहा। अचानक इस तरह बिजली गुल होने से जहां लोग परेशान हो गए। वहीं, चुनाव प्रचार में लगे विभिन्न पार्टियों के लोगों ने बिजली कंपनी (Electricity Company) के अफसर को घेरना शुरू कर दिया। इसी सीट से सीएम भूपेश बघेल, सांसद विजय बघेल और जोगी कांग्रेस के अमित जोगी चुनाव लड़ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : दुर्ग ग्रामीण और अहिवारा के  BJP प्रत्याशी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, चुनाव आयोग का नोटिस

जानकारी के अनुसार बिजली कंपनी के रायपुर डोमा स्थित 220 केवी अति उच्च क्षमता वाले सब स्टेशन से पाटन के अमलेश्वर एवं पाटन में स्थित 132 केवी क्षमता वाले सब स्टेशन में बिजली आपूर्ति की जाती है। आज शाम 7:15 बजे के करीब डोमेन स्थित सब स्टेशन का पीटी पोटेंशियल ट्रांसफार्मर (PT potential transformer) फट गया।

ये खबर भी पढ़ें : देवेंद्र यादव बोले-KG से PG तक एजुकेशन होगा फ्री, Bhilai का हर स्कूल होगा स्वामी आत्मानंद

इसके चलते यहां से निकलने वाली सभी लाइन में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरे पाटन क्षेत्र में अमलेश्वर एवं पाटन में स्थित 132 कवि अति उच्च क्षमता वाले सभी स्टेशन से ही बिजली की आपूर्ति होती है इन दोनों सभी स्टेशन में भी आपूर्ति ठप होते ही पाटन क्षेत्र में बिजली गुल हो गई और अंधेरा पसर गया। आज दीपावली त्यौहार का दूसरा दिन है और लोग इस दौरान पूजा अर्चना में लगे हुए थे, तभी बिजली गुल होने से क्षेत्र के लोग परेशान हो गए।

ये खबर भी पढ़ें : एससी-एसटी संसदीय समिति की बैठक में हो गया बड़ा काम, भिलाई का भी नाम

घनघनाने लगे अधिकारियों के फोन

पाटन क्षेत्र वीआईपी क्षेत्र (VIP Area) है। वर्तमान में चुनाव प्रचार चरम पर है। ऐसे में प्रत्याशी अपने समर्थको के साथ क्षेत्र में ही डटे हुए हैं। आज शाम बिजली गुल होते ही बिजली कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी निशाने पर आ गए। बिजली आपूर्ति रायपुर से बंद होने की वजह से वह भी बेबस हो गए। जनप्रतिनिधियों को पूरी बात बताने के बाद वे शांत हुए। करीब 20 मिनट के बाद डोमा रायपुर से ही दूसरे सर्किट से बिजली की आपूर्ति बहाल हुई।

ये खबर भी पढ़ें : Good News: Bokaro Steel Plant के कर्मियों के लिए अब ऑनलाइन टूर मैनेजमेंट सिस्टम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP बायोमेट्रिक पर खुलासा: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का आरोप-कांग्रेस सरकार रहते बनी थी सहमति
Next: CG Assembly Election 2023: तो क्या CM भूपेश बघेल के भाषणों पर 15 दिन का लगेगा बैन

Related Stories

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.