सेल का कर्मचारी गांव से घर लौटा तो पत्नी के साथ कमरे में मिला कोई और, मारपीट में कर्मी जख्मी, किसी तरह बची जान, अस्पताल में भर्ती
सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के एक कर्मचारी की जिंदगी में पत्नी के जानने वाले एक युवक की इंट्री हो चुकी है। कर्मचारी ने उसे रंगेहाथ सोमवार को पकड़ लिया है। कमरे में एक साथ पकड़े जाने को लेकर हंगामा हुआ। पत्नी और अनजान युवक ने कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी। चेहरे पर गंभीर चोट के निशान है। सेल के अस्पताल में कर्मचारी को भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है। इधर-एफआइआर न होने पर पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारी दीपक कुमार (परिवर्तित नाम) के घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी के चरित्र को लेकर हंगामा हो गया। आरोप है कि उसकी पत्नी का एक युवक के साथ संबंध है। इसका शक लंबे समय से था। वह रंगे हाथ पकड़े की फिराक में था। सोमवार को कर्मचारी दुर्गापुर से करीब 30 किलोमीटर दूर अपने गांव गया था।
इधर, गांव जाते ही घर पर आसनसोल निवासी 30 वर्षीय सौरव रॉय आ गया। घर पर सौरव की इंट्री होने की जानकारी उसे मिली और वह गांव से फौरन दुर्गापुर के लिए निकल गया। रात 10 बजे के बाद वह घर लौटने वाला था, लेकिन शाम 6 बजे ही पहुंच गया। फ्रंट डोर अंदर से बंद था।
पिछले दरवाजे से अंदर घुसा। देखा कि कमरे में बाहरी युवक व उसकी पत्नी है। इस बात को लेकर हंगामा हुआ। आरोप है कि पत्नी और बाहरी युवक ने मिलकर कर्मचारी की पिटाई कर दी। वहां रखे हेलमेट से सिर पर वार करके जख्मी कर दिया।
घर में शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी भी जुट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित युवक पिछले दरवाजे से फरार हो गया। उसका बैग बरामद किया गया है। इसमें फोन सहित कई जरूरी पेपर बरामद किए गए हैं। युवक की पत्नी का फोन नंबर भी इसी बैग में मिला है, जिससे संपर्क किया जा रहा है।
घर में हंगामे की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी के साथी भी घर पहुंच गए। जख्मी हालत में कर्मचारी को दुर्गापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्मचारी की लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की गई,लेकिन पुलिस के रवैये को देखते हुए कई सवाल उठाए जा रहे हैं। मंगलवार को इस विषय पर हंगामा होने का आसार है। बरामद बैग और घर में हुए हंगामा की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई है।
पीड़ित कर्मचारी की तरफ से यह बताया जा रहा है कि बाहरी युवक और पत्नी ने उसे जबरदस्ती सुसाइड करने के लिए दबाव बनाया था, ताकि यह मामला बाहर न जाने पाए। आरोपित सौरव रॉय पर आरोप है कि उसने कर्मचारी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था ताकि वह शोर न मचा सके। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही आरोपित मौके से फरार हो गया है।