Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • तो क्या कर्नाटक कैडर के IAS होंगे SAIL के नए CMD, रेस में मनीष राज गुप्ता, आलोक वर्मा, एके पंडा भी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

तो क्या कर्नाटक कैडर के IAS होंगे SAIL के नए CMD, रेस में मनीष राज गुप्ता, आलोक वर्मा, एके पंडा भी

Azmat ali 06/02/2026 (Last updated: 17/03/2026) 1 minute read
Will Karnataka Cadre IAS be the New CMD of SAIL Manish Raj Gupta Alok Verma, AK Panda are also in the Race 1

सेल कारपोरेट आफिस से दावा है कि 90 प्रतिशत पूरी उम्मीद है कि कर्नाटक कैडर के आइएएस को सेल के नए सीएमडी के रूप में देखा जा सकता है।

  • सीएमडी अमरेंदु प्रकाश का कार्यकाल अप्रैल तक ही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सीएमडी अमरेंदु का कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 तक है। जनवरी में ही इस्तीफा दे चुके हैं। पीईएसबी ने नए सीएमडी के चयन के लिए प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। 26 फरवरी तक आवेदन की आखिरी तारीख है।

अमरेंदु प्रकाश के बाद नए सीएमडी के रूप में किसको कमान सौंपी जाएगी, इसको लेकर कवायद तेज हो गई है। सेल कारपोरेट आफिस के जिम्मेदार अधिकारी के मुताबिक कर्नाटक कैडर के एक आइएएस को सेल के नए सीएमडी के रूप में लाने की तैयारी है। इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस-आईएएस (Indian Administrative Service-IAS) को लेकर चर्चाओं का बाजार तेजी से गर्म है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL CMD Resigned: 35 साल का रिश्ता सेल से अमरेंदु प्रकाश का एक झटके में खत्म, गरीब परिवार से नाता, कभी सेकंड नहीं आए, पढ़ें डिटेल

अगर, सबकुछ सही रहा तो सेल में यह प्रयोग देखने को मिलेगा। अन्यथा सेल के किसी डायरेक्टर या स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज के हिस्से में कुर्सी आ सकती है।

नए सीएमडी के रूप में दावेदारों की बात की जाए तो डायरेक्टर टेक्नीकल मनीष राज गुप्ता, डायरेक्टर फाइनेंस एक पंडा, राउरकेला स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा का नाम सुर्खियों में बताया जा रहा है। यह तभी संभव होगा सकेगा, जब आइएएस का चयन नहीं होगा।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: SAIL CMD अमरेंदु प्रकाश दे चुके हैं इस्तीफा, 1 अप्रैल तक कार्यकाल, नए सीएमडी की चयन प्रक्रिया शुरू

तमाम दावों में कितनी सच्चाई है। यह पब्लिक एंटरप्राइजेज सलेक्शन बोर्ड (PESB) की शार्ट लिस्ट से ही तय हो जाएगा। आवेदन करने वालों और इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने वालों की लिस्ट सार्वजनिक होते ही स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।

फिलहाल, दावा किया जा रहा है कि 90 प्रतिशत पूरी उम्मीद है कि कर्नाटक कैडर के आइएएस को सेल के नए सीएमडी के रूप में देखा जा सकता है। कुछ ऐसी ही तैयारी इस्पात मंत्रालय में चल रही है। पीएमओ से उलट-फेर होने के बाद ही मनीष राज गुप्ता, एके पंडा, आलोक वर्मा का नंबर लग सकता है। बता दें कि पूर्व में आइएएस अरविंद पांडेय सेल के वाइस चेयरमैन और चेयरमैन रह चुके हैं।

 

तो क्या कर्नाटक कैडर के IAS होंगे SAIL के नए CMD, रेस में मनीष राज गुप्ता, आलोक वर्मा, एके पंडा भी

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL CMD Resigned: 35 साल का रिश्ता सेल से अमरेंदु प्रकाश का एक झटके में खत्म, गरीब परिवार से नाता, कभी सेकंड नहीं आए, पढ़ें डिटेल
Next: 12 फरवरी हड़ताल: भिलाई इस्पात संयंत्र, टाउनशिप में चल रहा संयुक्त प्रचार, यूनियन बोली-मजदूरों को गुलाम बनाने का दस्तावेज लेबर कोड

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.