Suchnaji

विधायक देवेंद्र यादव की पहल से शहर में खुलेगा एक और इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूल

विधायक देवेंद्र यादव की पहल से शहर में खुलेगा एक और इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूल

– सामान्य व गरीब परिवार के पालक जो महंगे प्राइवेट स्कूल में अपने बच्चों को नहीं पढ़ा पाते वे यहां दिलवा पाएंगे दाखिला 

AD DESCRIPTION

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। शहर को एक और शासकीय अंग्रेजी माध्यम का स्कूल मिलने जा रहा है। विधायक देवेंद्र यादव ने इसके लिए पहल की है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 9 को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम सरकारी स्कूल में परिवर्तित किया जाएगा। इससके क्षेत्र के बच्चों को काफी लाभ मिलेगा।
सामान्य व गरीब परिवार के बच्चे जो महंगे प्राइवेट स्कूल में अपने बच्चों को नहीं पढ़ा पाते वे सब इस स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ाएंगे। यहां, प्राइवेट स्कूल की तरह ही इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई होगी।

AD DESCRIPTION AD DESCRIPTION

कुछ समय पहले भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने क्षेत्र की जनता की जरूरत और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए। सीएम माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से चर्चा की और मांग की थी कि एक और इंग्लिश मीडियम स्कूल भिलाई में शुरू किया जाए। विधायक की मांग को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री बघेल में कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि जल्द ही स्कूल खोला जाएगा। और इसी के साथ ही अब आदेश भी जारी कर दिया गया है।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने से क्षेत्र के सामान्य वर्ग के पालकों को काफी लाभ होगा। जो लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा नहीं पाते। वे पालक अपने बच्चों को इस अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ा सकेंगे। शासन यहां प्राइवेट स्कूल की तरह हाई क्लास सुविधा मुहैय्या कराएगी। विधायक की पहल से भिलाई में 3 इंग्लिश मीडियम और 2 हिंदी मीडियम के स्कूल चल रहे है छठवा जल्द शुरू होगा।

-इंग्लिश मीडियम स्कूल विधायक देवेंद्र के सोच की उपज
पूरे प्रदेश में सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरुआत करने की पूरी योजना भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की है। विधायक देवेंद्र यादव जब महापौर थे तब उन्होंने यह योजना बनाई थी और सबसे पहले उनका प्लान था कि शहर की 18 सरकारी स्कूलों को इंग्लिश मीडियम किया जाए।

उसके बाद बाकी स्कूलों को भी धीरे-धीरे इंग्लिश मीडियम में परिवर्तित किया जाएगा। इस प्लान को जब विधायक देवेंद्र यादव में अपने महापौर कार्यकाल के दौरान शासन को प्रस्तुत किया तो शासन ने इस योजना को बड़ी गंभीरता से लिया और पूरे प्रदेश में स्वामी आत्मानंद जी के नाम से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल की शुरुआत करने की घोषणा की। इसमें सबसे पहले भिलाई के सेक्टर 6 स्कूल को भी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल बनाया गया था।