Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • MLA देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी के विरुद्ध युवा कांग्रेसियों ने किया ‘जेल भरो आंदोलन’, हुए अरेस्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

MLA देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी के विरुद्ध युवा कांग्रेसियों ने किया ‘जेल भरो आंदोलन’, हुए अरेस्ट

25/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Youth-Congress-members-got-arrested-in-Bhilai-against-arrest-of-MLA-Devendra-Yadav

अपने नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के साथ दुर्ग पुलिस की जमकर झूमाझटकी हुई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर के विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने रविवार को प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में 25 अगस्त को भिलाई जिला युवा कांग्रेस ने शहर के सिविक सेंटर चौक से सेक्टर-6 स्थित सिटी कोतवाली तक जेल भरो आंदोलन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के साथ पुलिस की झड़प हुई।

बड़ी संख्या में पुलिस जवान और अधिकारी तैनात थे। मगर युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की और पैदल मार्च निकाला गया। कोतवाली की ओर कूच किया गया।

इस दौरान पुलिस ने युकांइयों को रोकने के लिए बेरिकेटिंग किया गया था। मगर इसके बाद भी यूथ कांग्रेस ने जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन भी किया। युवा कांग्रेस ने भिलाई नगर MLA देवेन्द्र यादव को रिहा करने की मांग करते रहे।

साथ ही सार्वजनिक रूप से पुलिस प्रशासन की कार्रवाई और राजनैतिक षड्यंत्र के विरुद्ध काफी विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारियों, सदस्यों ने गिरफ्तारी दी।

युवा कांग्रेस भिलाई नगर विधानसभा के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में देवेन्द्र यादव राहुल गांधी के साथ देश की शान की तिरंगा लेकर पूरी यात्रा में साथ चले। उनकी बढ़ी लोकप्रियता को सरकार बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। बल्कि छवि को खराब करने BJP षड्यंत्र कर रही है।

जेल भरो आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में युवा उपस्थिति रहे। इसमें दुर्ग जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आयुष शर्मा, दुर्ग ग्रामीण जिले के अध्यक्ष जयंत देशमुख, भिलाई जिला अध्यक्ष विभोर, वैशाली नगर अध्यक्ष पलाश लिमेष,  प्रदेश सचिव जुल्फ़िकार, कार्यकारी अध्यक्ष इमामुद्दीन खान, मनीष तिवारी, संदीप वोरा, सोएब, सतनाम, भास्कर दुबे, राज, शुभम सिंह, असफाक, नवीन अग्रवाल, सोहेल, सीखा रॉय, अमन, इमाम, आर्यन, सदाम, अफजल, आफताब, अभय सिंह, भरत, अयूब, प्रिंस, सागर, हैदर, हिमांशु अदि मौजूद रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ राज्य व्याख्याता पदोन्नति में कई विसंगतियां, संघ ने गिनाई कई खामियां
Next: बीएसपी स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के पदाधिकारियों की अफसरों से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Related Stories

Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.