Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई सेंट्रल एवेंयू को बनाया बार, बीच सड़क चखना संग लगा पैग, पुलिस को चैलेंज…
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सेंट्रल एवेंयू को बनाया बार, बीच सड़क चखना संग लगा पैग, पुलिस को चैलेंज…

25/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Youths-had-liquor-party-in-the-evening-on-Bhilai-Central-Avenue-people-in-panic

कहीं गोली चल रही है…। कहीं चाकूबाजी…। अब बीच सड़क पर शाम सवा 7 बजे ही दारू की बोतल सड़क पर खोलकर पुलिस को चैलेंज।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। यह तस्वीर भिलाई सेंट्रल एवेंयू की है। सीआइएसएफ मुख्यालय से चंद कदमों की दूरी पर। हैंडबॉल ग्राउंड के ठीक सामने…। ब्लू कलर की कार सड़क पर रुकती है। साथ में दारू की बोतल, चखना लेकर चार युवक कार से उतरते हैं…।

सबकी नजरों के सामने नमकीन का पैकेट खोलने के साथ दारू की बोतल कार के अगले हिस्से पर रखकर लुत्फ उठाना शुरू कर देते हैं। पुलिस और राहगीरों से बेखौफ होकर युवक अपनी अय्याशी का सबूत दे रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें: सीजी न्यूज: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात

भिलाई स्टील प्लांट के खेल विभाग के मुखिया एसआर जाखड़ को हैंडबॉल ग्राउंड के पास खड़ी कार और सड़क पर नशा करने की किसी ने शिकायत की। शिकायत मिलते ही श्री जाखड़ ने पुलिस विभाग को भी सूचित किया।

एक खिलाड़ी ने सूचनाजी.कॉम को जानकारी दी। मौके पर सूचनाजी.कॉम की टीम पहुंची और सबसे पहले फोटो लेने की कोशिश की। हाथ में कैमरा देख युवकों ने फौरन दारू की बोतल जमीन पर फेंक दी और चखना कार में रख लिया।

ये खबर भी पढ़ें: मन की बात: सरकार, EPS 95 पेंशनर्स को क्यों कर रही निराश, इतनी एलर्जी क्यों, क्या पेंशनभोगी भारत के नागरिक नहीं…?

सूचनाजी.कॉम की टीम से पहले चारों युवक इस अंदाज में बात कर रहे थे, जैसे उन्हें किसी का खौफ ही नहीं था। उनमें से एक समझदार युवक नशे की हालत में सामने आया और बोला-हम लोग सिर्फ खाना खा रहे थे। दारू नहीं पिए। जबकि सभी के मुंह से गंध आ रही थी। चारों तरफ बिखरे समान गवाही दे रहे थे कि शिकायत गलत नहीं थी।

युवकों ने खुद को राजस्थान का बताया। नेहरू नगर में किसी प्रोजेक्ट में काम करने वाले युवक बारी-बारी से कार में बैठे और सेक्टर 9 हॉस्पिटल की दिशा में गाड़ी लेकर चले गए।
इस हरकत को लेकर बीएसपी अधिकारियों का कहना है कि यह संस्कृति भिलाई की नहीं थी।

ये खबर भी पढ़ें: Budget 2024: ईपीएस 95 न्यूनतम Pension का हस्र देख चिढ़े पेंशनभोगी, बोले-बदल दो पेंशन फॉर्मूला

अपराध बढ़ता जा रहा है। कहीं गोली चल रही है…। कहीं चाकूबाजी…। अब बीच सड़क पर शाम सवा 7 बजे ही दारू की बोतल सड़क पर खोलकर पुलिस को चैलेंज किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: पीएम मोदी-EPFO पर इतना गुस्सा, सीनियर सिटीजन बोले-EPS 95 Minimum Pension पर 78 लाख पेंशनर्स की उम्मीदें खत्म…

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: श्रम मंत्रालय: ग्रेच्युटी, न्यूनतम मजदूरी, नियोक्ता, ट्रेड यूनियन को लेकर हैं परेशान तो समाधान पोर्टल पर आइए…
Next: EPS 95 Higher Pension: बोकारो स्टील प्लांट के 178 कार्मिकों को उच्च पेंशन का आया डिमांड लेटर, EPFO की चाल पर उठे सवाल

Related Stories

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.