- पुरस्कार विजेताओं की उत्कृष्ट उपलब्धियों की सराहना की गई और सभी से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके उनका अनुकरण करने का आग्रह किया गया।
सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के नगर इंजीनियरिंग एवं बागवानी विभाग के सात कर्मचारियों को 8 मार्च 2025 को नगर इंजीनियरिंग सम्मलेन कक्ष में सेल शाबाश पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मुख्य महाप्रबंधक (नगर इंजीनियरिंग एवं बागवानी) बीके जोजो ने समारोह की अध्यक्षता की और पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर महाप्रबंधक (नगर इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल) रोशन खलखो, उप महाप्रबंधक (नगर इंजीनियरिंग-जल आपूर्ति) सत्यानंद साहू, सहायक महाप्रबंधक (नगर इंजीनियरिंग-सिविल) पीके खिलार, वरिष्ठ प्रबंधक (नगर इंजीनियरिंग-सिविल) पीके मंधाता वरिष्ठ प्रबंधक (नगर इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल) पीके साहू और नगर इंजीनियरिंग विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर बोलते हुए जोजो ने पुरस्कार विजेताओं की उत्कृष्ट उपलब्धियों की सराहना की और सभी से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके उनका अनुकरण करने का आग्रह किया।
प्रशस्ति पत्र और उपहार कार्ड प्राप्त करने वाले तीन कर्मचारियों में तकनीशियन (नगर इंजीनियरिंग-सिविल) अशोक कुमार, बसंत कुमार दास और संजय कुमार महंती, इंजीनियरी सहायक (नगर इंजीनियरिंग-जल आपूर्ति) शामिल थे।