सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी आफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट में हादसा हो गया है। इलेक्ट्रिकल फ्लैश की चपेट में आने से दो कर्मचारी जख्मी हो गए हैं।
बोकारो जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार चल रहा है। हादसे की खबर लगते ही उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हादसे का कारणों की जांच-पड़ताल की जा रही है। फिलहाल, दीपावली की खुशियों पर ग्रहण लग गया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि बोकारो स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप-SMS 1 विभाग में हादसा हुआ। मंगलवार दोपहर करीब 3:45 पर दो कर्मचारी एरिया रिपेयर शॉप में इलेक्ट्रिकल पेनल में कार्य कर रहे थे।
अचानक पेनल में फ्लैश होंने के कारण बीएसएल कर्मचारी देवरथ और ठेका मजदूर शक्ति पद वाउरी झुलस गए। दोनों जख्मी कर्मचारियों का इलाज BGH में चल रहा है।