- पुरुष और महिलाओं का खेलकूद जैसे जलेबी दौड़ के साथ-साथ गीत संगीत का कार्यक्रम भी होगा।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। देश भर से भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 के पूर्व विद्यार्थियों का जमावड़ा होने जा रहा है। साल 1961 से 1977 तक हायर सेकेन्ड्री की पढ़ाई करने वाले 12 अक्टूबर रविवार को एलुमनी मिलन समारोह में जुटेंगे।
भिलाई विद्यालय एलुमनी परिवार की ओर से मिलन समारोह होगा। एलुमनी चेयरमैन नेतराम अग्रवाल के प्रतिष्ठित संस्थान गायत्री पैलेस धमधा रोड चिखली दुर्ग में समारोह आयोजित हो रहा है। 50-60 वर्ष पूर्व की यादें ताजा होंगी। एलुमनी समारोह के अध्यक्ष नरेश खोसला और महासचिव रामसमुझ कनोजिया तैयारियों में जुटे हैं।
मिलन समारोह सुबह 10:30 बजे से नाश्ते से प्रारंभ होकर दोपहर भोजन और शाम चाय के साथ 5:30 बजे तक चलेगा। इसी दरम्यान भिलाई विद्यालय का नाम रोशन करने वाले डॉक्टर भागवत राय-आंख नाक गला विशेषज्ञ, डॉक्टर अरविंद प्रकाश सावंत-बाल रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर शशि कुमार एवं डॉक्टर पद्माकर शर्मा अपने अनुभवों से अपने साथीगण को स्वास्थ्य लाभ की जानकारी भी देंगे।
इस दौरान पुरुष और महिलाओं का खेलकूद जैसे जलेबी दौड़ के साथ-साथ गीत संगीत का कार्यक्रम भी होगा, जिसका आनंद सभी उठाएंगे। मिलन समारोह को भव्य और यादगार बनाने में भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 के पूर्व छात्र प्रेम प्रकाश पाण्डेय (भूतपूर्व विधानसभाअध्यक्ष छ.ग शासन), संरक्षक अजय गुप्ता दिल्ली, नरेश ग्रोवर जबलपुर, गीरिश बंसल भिलाई, चेयरमैन नेतराम अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र नायडू, कोषध्यक्ष इन्द्र दत्त मित्तल और रायपुर से वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यगण का विशेष प्रयास और मार्गदर्शन है।